करीना कपूर खान और सैफ अली खान के लाडले तैमूर हमेशा ही इंटरनेट और सोशल मीडिया पर छाए रहते है। हर कोई उनकी तस्वीर अपने कैमरे में कैद करना चाहता है, और करें भी क्यों ना वो हैं ही इतने क्यूट। सैफ और करीना से ज्यादा उनकी डिमांड है। वहीं तकरीबन हर रोज उनकी तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। उनकी एक झलक पाने के लिए पोटोग्रॉफर उनके घर के बाहर सुबह से लाइन लगाए खड़े रहते है। जब से करीना और सैफ के बेटे तैमूर का जन्म हुआ है, तब से वो लगातार हेडलाइंस में बने रहते हैं। आपको बता दें कि पपराजी के बीच तैमूर के फोटोज को लेने की होड़ इसलिए भी ज्यादा रहती है क्योंकि उन्हें इसकी सबसे कीमत मिलती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Bigg Boss 13: ननद आरती सिंह की शादी के दावे को भाभी कश्मीरा शाह ने नकारा, बताई सच्चाई
वहीं, अब ये खबर सामने आ रही है कि अब तैमूर की तस्वीरें रोज वायरल नहीं होंगी। ये खुलासा खुद सैफ ने किया है। सैफ ने ऐसा होने के पीछे दो बड़े कारण बताएं। सैफ ने बताया कि तैमूर की इस पॉपुलैरिटी से उनके पड़ोसी काफी परेशान है और उनके पड़ोसियों ने इसकी शिकायत पुलिस स्टेशन में की है। आपको बता दें कि पड़ोसियों ने ये शिकायत तैमूर के खिलाफ नहीं बल्कि पपराजी के खिलाफ की है।
खबरों की मानें तो तैमूर की फोटोज लेने के लिए हर रोज सैफ के बिल्डिंग के बाहर बड़ी संख्या में पपराजी खड़े रहते थे। इन फोटोग्रॉफरों की वजह से सैफ-करीना के पड़ोसियों को हर रोज शोर और अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। तैमूर की लेटेस्ट तस्वीरें लेने के लिए सुबह से शाम तक पपराजी की लंबी कतार लगी रहती है, जिससे वहां रह रहे लोग परेशान है।तैमूर की इस क्यूट सी बात से टूट जाता है मां करीना कपूर का दिल।
इस शिकायत के बाद पुलिस ने सैफ-करीना के घर से बाहर से पपराजी को हटा दिया है। अभी कुछ दिन पहले भी ऐसा ही मामला सामने आया था और तब पपराजी को लगा था कि उनकी शिकायत खुद करीना और सैफ ने की है, लेकिन ऐसा नहीं था। सैफ ने एक बयान में यह बात साफ की थी कि उन्होंने किसी के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है।करीना कपूर के बेटे ‘तैमूर’ हैं इतने क्यूट कि लोग करना चाहते हैं उन्हें kidnap।
हालांकि सैफ ने मीडिया में अपने बेटे के बारे में बात करते हुए कहा था कि तैमूर अभी बच्चा है और पैपराजी जब उनकी फोटोज लेते है तो कैमरे की फ्लैश का यूज करते है। कैमरे की फ्लैश से तैमूर परेशान हो रहा था इसकी वजह से मैंने पैपराजी को तैमूर की फोटोज नहीं लेने को कहा था। सैफ ने पपराजी से विनती करते हुए कहा था कि तैमूर का पीछा करना अब बंद कर दें, वो अभी बहुत छोटा है, वो कोई स्टार नहीं है।
इसे जरूर पढ़ें: दलजीत कौर बिग बॉस में दिखा रही हैं शानदार खेल, कभी घर चलाने के लिए भी नहीं थे पैसे
सैफ ने आगे कहा कि तैमूर भले ही फोटोग्राफर्स को देखने के बाद उनके साथ फ्रेंडली हो जाते हैं, लेकिन तस्वीर खिंचवाने में उसकी दिलचस्पी बिल्कुल नहीं है। सैफ ने बताया कि तैमूर ने फोटोग्राफर्स को 'नो पिक्चर प्लीज' बोलना सीख लिया है।सैफ और करीना अपने लाडले तैमूर के साथ वक्त बिताने के लिए कैसे करते हैं वर्कलाइफ बैलेंस, जानिए।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों