herzindagi
Taimur ali khan  latest yoga pics

Taimur Ali Khan को योगा करते देखा है कभी? यहां देखे उनकी और भी क्यूट तस्वीरें

करीना कपूर के लाडले बेटे तैमूर अली खान की नई तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें वह योगा कर रहे हैं और बेहद क्यूट नजर आ रहे हैं। आप भी देखें। 
Editorial
Updated:- 2019-12-03, 14:21 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर कितनी फिटनेस फ्रीक हैं यह तो सभी जानते हैं। प्रेग्नेंसी के बाद उन्होंने अपना वजन तेजी से कम किया है और वह वापिस से स्लिम ट्रिम नजर आने लगी हैं। मगर, करीना तो हैं ही फिटनेस फ्रीक लेकिन उनके साथ ही उनके बेटे तैमूर अली खान भी अपनी मॉम से पीछे नहीं हैं। तैमूर अली खान इतनी छोटी उम्र में ही वह सारे काम सीख रहे हैं जो उनकी मॉम उन्हें सिखाना चाहती हैं। तैमूर अली खान प्ले स्कूल में जाते हैं और वहां उन्हें बहुत सारी एक्टिविटीज में हिस्सा लेते देखा जाता है। इस बार उनकी एक नई तस्वीर वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में वह योगा करते नजर आ रहे हैं। यह तस्वीरें तैमूर के प्ले स्कूल की हैं और इस तस्वीर में वह अपने क्लास के बच्चों संग योगा कर रहे हैं। 

इसे जरूर पढ़े: आखिर क्यों आया तैमूर को इतना गुस्सा? गुस्से में बोला ‘No’

Taimur ali khan  cooking

गौरतलब है कि तैमूर अली खान सबसे फेमस स्टार किड हैं और वह जो भी करते हैं उनकी तस्वीरें वायरल हो जाती हैं। वह जैसे-जैसे बड़े हो रहे हैं वैसे-वैसे वह और भी ज्यादा क्यूट होते जा रहे हैं। आपको बता दें कि इन तस्वीरों में भी वह अपनी टीचर को बहुत क्यूट अंदाज में फॉलो कर रहे हैं और योगा करते हुए नजर आ रहे हैं।

इसे जरूर पढ़े: नन्हे तैमूर अपने पापा सैफ अली खान और मां करीना कपूर से दूर इंग्लैंड के बोर्डिंग स्कूल में लेंगे दाखिला

वैसे छोटे बच्चों में शुरुआत से ही यदि गुड हैबिट्स डाल दी जाएं तो उनकी लाइफ छोटे से ही अनुशासित हो जाती है। वैसे तैमूर अली खान केवल योगा में ही अपनी मॉम करीना को कॉपी नहीं करते बल्कि बीते दिनों तैमूर अली खान को एअरपोर्ट में अपनी मॉम करीना को कॉपी करते हुए लॉन्ग बूट्स में देखा गया था। तैमूर अब बड़े हो रहे हैं तो उनकी पसंद भी बदलती जा रही हैं। उन्हें खिलौनों से ज्यादा अब लाइफ के अलग-अलग एक्सपीरियंस लेने में ज्यादा मजा आता है। तैमूर की इस क्यूट सी बात से टूट जाता है मां करीना कपूर का दिल

Taimur ali khan  cooking pics

कुछ दिन पहले ही तैमूर को कुकिंग करते हुए भी देखा गया था। तैमूर अली खान अपनी मॉम करीना कूपर के साथ मिल कर शैफ से इंस्टेंट केक बनाना सीख रहे थे। उनकी यह तस्वीर भी खूब वायरल हुई थी। करीना कपूर बेशकर अपने काम में खूब व्यस्त रहती हों मगर, वह अपने बेटे तैमूर को अच्छी परवरिश देने से कोई समझौता नहीं करती हैं। आपको बता दें कि तैमूर अली खान का जन्म दिन 20 दिसंबर को होता है और इस साल वह 3 वर्ष के हो जाएंगे। करीना कपूर के बेटे ‘तैमूर’ हैं इतने क्यूट कि लोग करना चाहते हैं उन्हें kidnap

 

 

इतनी कम उम्र में ही जहां वह अपनी मां करीना कपूर को फिटनेस में कॉपी करते हैं वहीं अपने पिता सैफ अली खान का गिटार बजाने का शौक भी उन्होंने अपना लिया है। उनकी यह तस्वीर इस बात का सबूत है कि वह भी जल्दी ही बहुत अच्छा गिटार बजा पाएंगे जैसे उनके पिता सैफ अली खान बजाते हैं। सुपर क्यूट तैमूर अली खान के बारे में कितना जानती हैं

 

इतना ही नहीं तैमूर अली खान को केवल यही शौक नहीं हैं बल्कि उनहें जानवरों से भी बहुत प्यार है और जब भी करीना कपूर और सैफ अली खान को वक्त मिलता है तो वह तैमूर को जू या फिर ऐसी जगह जहां पर उन्हें जानवरों को खान खिलाने और कुछ वक्त उनके साथ बिताने को मिल जाए वहां ले जाते हैं।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।