स्वयंवर मीका दी वोटी शो को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। इस शो में मीका सिंह अपनी दुल्हनिया ढूंढते नजर आ रहे हैं। फैंस लंबे समय से यह जानना चाह रहे हैं कि आखिर इस शो में कौन सी लड़की मीका की दुल्हनिया बनेगी। लेकिन अब इतंजार की घड़ी खत्म हो गई है। हाल ही में आई रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि मीका की दूल्हनिया कौन बनेगी। बता दें कि जिस एक्ट्रेस के मीका की वोटी बनने के कयास लगाए जा रहे हैं वो उन्हें पहले से ही जानती हैं। ढेर सारी रिपोर्ट्स में स्वयंवर मीका दी वोटी शो की विनर का नाम सामने आ चुका है। आइए जानते हैं आखिर कौन है मीका दी वोटी।
मीका दी वोटी शो में आकांक्षा पुरी वाइल्ड कार्ड के तौर पर पहुंची थीं और अब कहा जा रहा है कि वही इस शो की विजेता भी बनेगीं। सोशल मीडिया पर कई ऐसे पोस्ट शेयर किए गए हैं जिसमें आकांक्षा पुरी को शो का विजेता बताया जा रहा है। मीका सिंह और आकांक्षा पुरी शो से पहले एक दूसरे जानते हैं और काफी अच्छे दोस्त हैं। इसके अलावा इंडिया फोरम की रिपोर्ट के मुताबिक भी मीका सिंह ने आकांक्षा पुरी को ही अपनी दुल्हनिया के रूप में चुना है। हालांकि ऑफिशियली अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है। ऐसे में समय ही बताएगा की मीका किसको अपनी दुल्हनिया के रूप में चुनते हैं।
कुछ महिने पहले भी मीका और अकांक्षा की डेटिंग की खबरे सामने आई थीं। दोनों की कुछ फोटोज वायरल भी हुई थीं। ऐसे में अगर अब मीका आकांक्षा को दुल्हनिया के रूप में चुन लेते हैं तो दोनों की दोस्ती रिश्ते में बदल जाएगी। आपको बता दें कि इससे पहले आकांक्षा पुरी पारस छाबड़ा को डेट कर रही थीं। वाइल्ड कार्ड के रूप में जब आकांक्षा पुरी शो पर आई थीं तो उन्होंने कहा था कि राजा की रानी तो एक ही होगी इसलिए मैं यहां हूं। वहीं मीका सिंह ने जब उनसे पूछा कि क्या आप मेरे स्वयंवर में रहना चाहेंगी? तो इस सवाल के जवाब में आकांक्षा ने कहा था कि मैं आपके स्वयंवर में नहीं जिंदगी में रहने के लिए आई हूं।
इसे भी पढ़ेंःक्या सच में शादी करने वाले हैं ऋतिक और सबा? जानिए क्या कहती है फेमस भविष्यवाणी
आखिर में मीका का दिल और शो कौन जीतता है, यह अभी तक सामने नहीं आया है। ऐसे में आपको विजेता का नाम जानने के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: Twitter
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।