बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन किसी पहचान की मोहताज नहीं है। वह अपनी खूबसूरती से लेकर अपने शानदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं। 46 साल की सुष्मिता ने अभी तक शादी नहीं है, लेकिन उनके रिलेशनशिप काफी मशहूर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुष्मिता सेन का नाम कई स्टार्स के साथ जुड़ चुका है। कुछ से तो बात शादी तक पहुंच गई थी। लेकिन आखिर में उनके रिश्ते को मंजिल नहीं मिली। जानिए सुष्मिता के दिल में किन-किन लोगों ने दस्तक दी।
सुष्मिता सेन का नाम पहली बार विक्रम भट्ट के साथ जोड़ा गया था। दोनों की पहली मुलाकात फिल्म 'दस्तक' के सेट पर हुई थी। उस समय विक्रम शादीशुदा थे। विक्रम ने अपनी बचपन की दोस्त अदिति से शादी की थी। लेकिन फिल्म 'दस्तक' की शूटिंग के दौरान विक्रम और सुष्मिता की नजदीकियां काफी बढ़ गई थी। उस समय सुष्मिता महज 20 साल की थीं और विक्रम भट्ट लगभग 27 साल के थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विक्रम को सुष्मिता की खूबसूरती के साथ-साथ उनका स्टाइल भी काफी पसंद था। इसी वजह से उनकी नजदीकियां बढ़ने लगी थी। इसके बाद फिल्म इंडस्ट्री में सुष्मिता और विक्रम के अफेयर की चर्चा होने लगी। दोनों के बढ़ते अफेयर की खबरों की वजह से अदिति और व्रिकम का तलाक हो गया था। साल 1998 में अदिति ने विक्रम भट्ट से तलाक ले लिया। कुछ दिनों दोनों एक साथ रहें जिसके बाद दोनों अलग हो गए थे। खबरों के अनुसार 'अनकही' फिल्म उनकी रियल लव स्टोरी पर आधारित है।
एक्ट्रेस सुष्मिता सेन और एक्टर रणदीप हुड्डा के लिंकअप की खबरें मीडिया में कई बार सामने आ चुकी हैं। दोनों को प्यार फिल्म 'कर्मा और होली' की शूटिंग के दौरान हुआ था। उस समय दोनों को एक साथ देखा जाता था। दोनों ने करीब तीन साल तक डेट किया। लेकिन दोनों का रिश्ता लंबे समय तक चल नहीं पाया। कहा जाता है कि ब्रेकअप के बाद भी दोनों के बीच आज भी दोस्ती है।
इसे जरूर पढ़ेंःसुष्मिता सेन से लेकर आमिर खान तक वर्ष 2021 में हुए अपने साथी से अलग
सुष्मिता सेन और वसीम अकरम का अफेयर काफी चर्चा में रहा था। पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम से सुष्मिता की पहली मुलाकात टीवी शो को होस्ट करने के दौरान हुई थी। इस दौरान दोनों के लिंकअप की खबरों ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को लेकर किसी तरह का बयान नहीं दिया था।
इसे जरूर पढ़ेंःHappy Birthday : 27 साल पहले जब 'मिस यूनिवर्स' बनी थीं सुष्मिता सेन, हुआ था बहुत कुछ खास
सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल का हाल ही में ब्रेकअप हुआ है। दोनों इंस्टाग्राम हैंडल के द्वारा मिले थे। चैटिंग से शुरू हुआ सिलसिला प्यार तक पहुंचा। बता दें कि रोहमन सुष्मिता से उम्र में 15 साल छोटे हैं। इसके बाद भी दोनों की जोड़ी बेहद खूबसूरत लगती थी। सुष्मिता अक्सर इंस्टाग्राम पर अपने रोहमन की फोटो शेयर करती रहती थीं। फैंस को दोनों की शादी का काफी इंतजार था। लेकिन हाल ही में दोनों का ब्रेकअप हुआ है। सुष्मिता और रोहमन के ब्रेकअप से फैंस को काफी बड़ा झटका लगा था।
सुष्मिता सेन ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। सुष्मिता ने महज 18 साल की उम्र में मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था। क्या आप जानते हैं मिस इंडिया प्रतियोगिता के दौरान सुष्मिता ने ऐश्वर्या राय को हराया था। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1996 में फिल्म दस्तक से की थी। इसके बाद वह कई हिट फिल्मों में नजर आईं। वहीं उनके वेब शो की बात करें तो सुष्मिता की वेब सीरिज आर्या काफी हिट रही थी।
सुष्मिता सेन अपनी दोनों बेटियों रेनी और अलीशा के साथ खुश है। बता दें कि एक्ट्रेस ने 25 साल की उम्र में दो बच्चियों को गोद लिया था। उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।