herzindagi
important rules of bigg boss house

ये हैं बिग बॉस शो से जुड़े कुछ अहम नियम

बिग बॉस शो के नियमों को तोड़ने पर भारी जुर्माना लगता है। खासतौर पर शो में हिंसा बिल्कुल भी नहीं हो सकती है।
Editorial
Updated:- 2022-12-22, 12:25 IST

यह कहा जा सकता है की बिग बॉस ने कई सेलिब्रिटीज के करियर को नया मुकाम दिया है। वहीं कई सितारों को दोबारा से लाइमलाइट में लाने का काम किया है। अब आपको लग रहा होगा की इस शो को करने के केवल फायदे ही फायदे हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। यह शो कुछ नुकसान लेकर भी आता है।

हर शो के अपने नियम और कायदे होते हैं, जिन्हें मानना जरूरी होता है। नियम इसलिए बनाए जाते हैं ताकि काम सही से हो और किसी को कोई नुकसान न हो। कलर्स टीवी का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 16 को दो महीने पूरे होने वाले हैं। हर साल की तरह इस बार भी बड़ेजबड़े सितारों ने इस शो में हिस्सा लिया है। क्या आप घर से जुड़े जरूरी नियमों के बारे में जानते हैं? जिन्हें सदस्यों को फॉलो करना पड़ता है और अगर रूल तोड़े गए तो क्या होता है? आज इस आर्टिकल में हम आपको बिग बॉस के सबसे अहम नियमों के बारे में बताएंगे।

बीच में नहीं छोड़ सकते शो

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

क्या आपको भी यही लगता था कि बिग बॉस में आप कभी भी जा सकते हैं और अपनी मर्जी से शो भी छोड़ सकते हैं? घर के अंदर तो आप अपनी इच्छा से जा सकते हैं, लेकिन बाहर निकलना आपके हाथों में नहीं है।

बिग बॉस के घर में झगड़े न हो ऐसा हो ही नहीं सकता है। ऐसे में कई बार घरवाले गुस्से में आकर घर छोड़ने की बात करते हैं। कई बार तो वह इतने परेशान हो जाते हैं कि घर से बाहर जाने के लिए सलमान खान से लेकर अपने फैंस तक से रिक्वेस्ट करते नजर आ चुके हैं।

कई बार तो शो के कंटेस्टेंट्स ने घर से बाहर निकलने की कोशिश भी की है। आप समझ ही गए होंगे हम किन सदस्यों की बात कर रहे हैं। बता दें कि अगर कोई कंटेस्टेंट बीच शो को छोड़कर चला जाता है तो उसे भारी जुर्माना देना पड़ता है।

इसे भी पढ़ें:जानें उन कपल्स के बारे में जिन्होंने बिग बॉस शो में की शादी

नो फिजिकल वायलेंस

is physical violence allowed in bigg boss houseबिना लड़ाई के बिग बॉस का शो अधूरा है। झगड़ा ऐसी चीज है जो शो की टीआरपी देने का काम करती है। इसलिए आए दिन घर में जमकर झगड़े होते हैं। बिग बॉस के घर का यह नियम है कि आप मुंह जुबानी कितनी भी लड़ाई कर लें लेकिन हाथ नहीं उठा सकते हैं। अगर किसी ने फिजिकल वायलेंस किया तो उसे सीधा शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है।

बिग बॉस के शो में ऐसे कई सदस्य रह चुके हैं जिनको केवल हिंसा की वजह से चलते शो से निकाला जा चुका है। इस लिस्ट में कमाल राशिद खान, उमर रियाज, कुशाल टंडन जैसे स्ट्रॉन्ग खिलाड़ी भी शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें:ये हैं बिग बॉस शो के बारे में सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले कुछ सवाल

नो कमेंट्स

हम सभी खुशी-खुशी हर बात की खबर अपने दोस्तों और फैमिली मेंबर को दे देते हैं, लेकिन कई बार ऐसा करना भारी पड़ सकता है। बिग बॉस के घर का यह रूल है कि कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के बाद कोई भी सदस्य शो से जुड़ी कोई भी बात डिस्क्लोज नहीं कर सकता है। यहां तक कि वह किसी को यह तक नहीं बता सकते हैं कि उन्हें शो के लिए सेलेक्ट किया गया है। (बिग बॉस शो का इतिहास)

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit:Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।