बिग बॉस का नाम सुनते ही दिमाग में प्यार, लड़ाई-झगड़ा नजर आते लगता है। हर साल भारत में बिग बॉस शो होस्ट किया जाता है। इस शो में टीवी से लेकर बॉलीवुड तक के कई नामी-जामी सितारे हिस्सा लेते हैं। बिग बॉस शो में जो कंटेस्टेंट्स भाग लेते हैं, उन्हें कई तरह के टास्क दिए जाते हैं। यह शो करीब 3 महीने तक चलता है। यह सब बात तो आपको जरूर पता होगी, लेकिन क्या आपने कभी यह सोचा है कि बिग बॉस शो की शुरुआत कब, कैसे और कहां हुई? क्या यह भारत का अपना शो है? या कहीं से कॉपी किया गया है? इसी तरह के अन्य सवालों के जवाब आज हम आपको इस आर्टिकल में देंगे। चलिए जानते हैं बिग बॉस शो का इतिहास।
'बिग बॉस' शो की शुरुआत कब और कहां हुई?
यह बात साल 1999 की है। नींदरलैंड में ‘बिग ब्रदर’ के नाम से शो ऑन एयर किया गया था। इस शो ने उस समय खूब सुर्खियां बटोरी और टीआरपी के मामले में भी अन्य रियलिटी शो को पछाड़ दिया था। ‘बिग ब्रदर’ शो के हिट होने के बाद से ही दुनियाभर में लोगों ने इस शो के कॉन्सेप्ट को कॉपी किया। बता दें कि साल 2017 तक दुनिया के 54 देशों में इसके 387 सीजन रिलीज किए जा चुके हैं।
एंडेमॉल शाइन ग्रुप प्रोडक्शन कंपनी का है शो पर अधिकार
अगर आपने कभी नोटिस किया हो तो इस रियलिटी शो के अंत में एंडेमॉल शाइन ग्रुप नाम लिखा हुआ नजर आता है। यह प्रोडक्शन कंपनी ‘पीकी ब्लाइंडर्स’,‘द फॉल’ और ब्लैक मिरर जैसी सीरीज़ प्रोड्यूस कर चुकी है। एंडेमॉल शाइन ग्रुप प्रोडक्शन कंपनी का इस शो पर अधिकार है। अगर कोई भी देश बिग ब्रदर शो का कॉन्सेप्ट कॉपी कर रियलिटी शो स्टार्ट करता है तो उन्हें इस प्रोडक्शन कंपनी से अनुमति लेनी पड़ती है। इसके बाद ही किसी देश में बिग ब्रदर के अलग वर्जन शो को रिलीज किया जाता है।
शिल्पा शेट्टी रह चुकीं है 'बिग ब्रदर'शो की विनर
बेहद कम लोग ही इस बात से वाकिफ हैं कि शिल्पा शेट्टी बिग ब्रदर शो के सीजन 5 में नजर आ चुकी हैं। ब्रिग ब्रदर का सीजन 5, 3 जनवरी 2007 को शुरू हुआ था और 28 जनवरी 2007 में खत्म हो गया था। शिल्पा शेट्टी न केवल इस शो में कंटेस्टेंट बनीं बल्कि वह बिग ब्रदर की ट्रॉफी भी अपने नाम कर चुकी हैं।
इसे भी पढ़ें:जानें उन कपल्स के बारे में जिन्होंने बिग बॉस शो में की शादी
2006 में भारत में शुरू हुआ बिग बॉस शो
शिल्पा शेट्टी के बिग ब्रदर शो जीतने के बाद से ही भारत में भी इस शो के खूब चर्चे होने लगे थे। यही कारण है कि भारत में बिग बॉस शो को अच्छा मार्केट मिला है। भारत में बिग बॉस शो की शुरुआत साल 2006 में हुई थी। बिग बॉस शो को सबसे पहले सोनी टीवी पर दिखाया गया था और पहले सीजन के होस्ट बने थे अरशद वारसी। इसके बाद जब साल 2007 में शिल्पा शेट्टी बिग ब्रदर की विनर बनीं तो उन्हें ही सीजन 2 का होस्ट बनाया गया था। तीसरे सीजन को बिग बी अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किया गया था। चौथे सीजन से अभी तक सलमान खान ही बिग बॉस शो के होस्ट बने हुए हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि सलमान खान इस शो को बेहतरीन तरीके से होस्ट करते हैं। यही कारण है कि यह शो हर साल टीआरपी के सारे रिकॉर्ड तोड़ देता है।
इसे भी पढ़ें:ये हैं बिग बॉस के वे कपल्स जिन्होनें शो खत्म होने के बाद रचाई शादी
क्षेत्रीय भाषा में भी आता है बिग बॉस
बिग बॉस के छठे सीजन के बाद भारत में क्षेत्रीय भाषाओं में भी बिग बॉस शो की शुरुआत की गई। करीब 7 से ज्यादा क्षेत्रीय भाषाओं में बिग बॉस शो चलाया जा रहा है। हर बिग बॉस शो को कोई न कोई बड़ा सुपर स्टार ही होस्ट करता है। जैसे तमिल बिग बॉस को कमल हसन होस्ट करते हैं। वहीं महाराष्टीयन बिग बॉस के सीजन 3 को महेश मांजेकर होस्ट कर चुके हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Google.Com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों