herzindagi
lunar eclipse side effects

15 दिनों के अंदर ही पड़ रहे हैं चंद्र और सूर्य ग्रहण,जानें किन राशियों के लिए हो सकता है अशुभ संकेत

आइए जानें 15 दिनों के अंदर ही पड़ने वाले चंद्र और सूर्य ग्रहण का राशियों पर क्या असर होने वाला है और किन राशियों को सजग रहने की आवश्यकता है।   
Editorial
Updated:- 2021-12-03, 16:56 IST

19 नवंबर कार्तिक पूर्णिमा के दिन पड़ने वाले सदी के सबसे लंबे चंद्र ग्रहण के बाद अब अगहन महीने में आने वाली शनि अमावस्या यानी कि, 4 दिसंबर के दिन सूर्य ग्रहण साल का अंतिम सूर्य ग्रहण है। यह सूर्य ग्रहण भले ही भारत में न दिखे या सूतक काल न लगे फिर भी धरती पर इसका असर जरूर होगा। साल का अंतिम चंद्रग्रहण वृष राशि और कृतिका नक्षत्र में लगा था इसलिए इस ग्रहण से इस राशि और नक्षत्र के लोग सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे।

4 दिसंबर को लगने वाले उपछाया सूर्य ग्रहण के दौरान कई स्थितियों में बदलाव होंगे। आइए मध्यप्रदेश के जाने माने ज्योतिषाचार्य सौरभ त्रिपाठी जी से जानें कि 15 दिनों में पड़ने वाले चंद्र और सूर्य ग्रहण का किन राशियों पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है और किन राशियों के लिए ये शुभ संकेत लेकर आएगा।

चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण का राशियों पर क्या होगा असर

eclipse effects on zodiac

ज्योतिषाचार्य सौरभ त्रिपाठी जी बताते हैं कि वास्तव में ये दोनों ग्रहण इतने कम अंतराल में पड़ना एक बड़ी खगोलीय घटना का संकेत तो हो ही सकते हैं ये ज्योतिषीय गणना के अनुसार भी राशियों पर प्रभाव डालेगा। जहां वृश्चिक राशि वालों के लिए ये ग्रहण काफी शुभ साबित होगा उनके करियर में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। वेतन में वृद्धि का इंतजार कर रहे लोगों के लिए शुभ समय है। इस दौरान आपकी अच्छी खासी सैलरी बढ़ सकती है। इतना ही नहीं बिजनेस कर रहे जातकों के लिए भी ये अवधि काफी अनुकूल साबित होगी। आपको व्यापार में लाभ मिलने की संकेत मिल रहे हैं। ग्रहण के दौरान स्थितियों में बदलाव होंगे और इसका असर मौसम और राशियों पर जरूर पड़ेगा। दोनों ग्रहणों के बीच कम अंतराल का असर मौसमी बदलाव के रूप में दिख सकता है।

इसे जरूर पढ़ें:न्यूमेरोलॉजी एक्‍सपर्ट से जानें कैसा रहेगा आपके लिए दिसंबर का महीना

मेष राशि

मेष राशि के जातकों लिए लगने वाला सूर्य ग्रहण अशुभ हो सकता है। यह उनकी सेहत पर बुरा असर डालेगा और सूर्य ग्रहण के प्रभाव से वे किसी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। इस राशि के लोग किसी दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं।

solar lunar eclipse effects saurabh tripathi

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए किसी के भी साथ विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसलिए बातचीत करते समय आपको विशेष सावधानी रखनी चाहिए।(दिसंबर का महीना किन राशियों की किस्मत बदल देगा)

तुला राशि

तुला राशि वालों को विशेष रूप से अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। इन दोनों ग्रहण के एक साथ होने की वजह से तुला राशि के लोगों को ज्यादा सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

इसे जरूर पढ़ें:एस्‍ट्रो एक्‍सपर्ट : साल का अंतिम सूर्य ग्रहण किन राशियों पर डालेगा अच्छा और बुरा प्रभाव

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों पर भी सूर्य और चंद्र ग्रहण का असर देखने को मिलेगा। आपको ग्रहण के दुष्प्रभाव के कारण तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आपको तनाव के कारण अशांति या उलझन-सी महसूस हो सकती है।

solar eclipse effects

धनु राशि

धनु राशि के जातक के लिए सूर्य ग्रहण बेवजह की भागदौड़ लेकर आएगा। इस दौरान खर्चे बढ़ने की आशंका है। आपको अपने कार्यों को पूर्ण करने के लिए अच्छी खासी मेहनत करनी पड़ेगी। आने वाले समय में आपकी यात्रा करने की संभावना बन रही है।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए बिना मतलब कर्ज की स्थिति बन सकती है मन में स्थिरता नहीं रहेगी और मन अशांत होगा। वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है।(कार्तिक पूर्णिमा चंद्र ग्रहण का राशियों पर असर)

कुछ राशियों को सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण के कम अंतराल में होने का अशुभ फल मिलेगा वहीं कुछ राशियों पर ये अच्छा असर देगा। कुल मिलाकर ये मिला जुला प्रभाव लाएगा इसलिए अनुसार सजग रहते हुए आगे की योजनाएं बनाएं।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।