वर्ष 2021 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है, मगर जाते-जाते 4 दिसंबर को साल का आखिरी ग्रहण पड़ रहा है। यह ग्रहण सूर्य ग्रहण है और पंचांग के अनुसार यह अगहन मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या के दिन पड़ रहा है। यह ग्रहण विशेष है क्योंकि इस दिन शनि अमावस्या है, जिसे शनि जयंती भी कहा जाता है।
भोपाल निवासी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित विनोद सोनी कहते हैं, 'ऐसा योग लगभग 148 वर्ष बाद बन रहा है। भारत में यह ग्रहण पूर्वांचल के क्षेत्रों में आंशिक रूप से नजर आएगा, मगर इस दौरान आपको ग्रहण के सभी नियमों का पालन करना जरूरी होगा। खासतौर पर इस ग्रहण का राशियों पर भी असर पड़ेगा।'
ग्रहण के 12 घंटे पहले से अर्थात 3 दिसंबर रात 11 बजे से सूतक लग जाएगा और यह 4 दिसंबर को दोपहर 3:07 पर समाप्त होगा।
ग्रहण लगने का समय 4 दिसंबर सुबह 10:59 है और इसके बाद 3:07 पर सूर्य को मोक्ष प्राप्त हो जाएगा।
इसे जरूर पढ़ें- साल 2021 में पड़ने वाले सूर्य और चंद्र ग्रहण के बारे में जानें
मेष राशि के जातकों पर इस ग्रहण का अच्छा प्रभाव नजर नहीं आ रहा है। यह ग्रहण आपको मानसिक तनाव दे सकता है और गृह क्लेश का कारण भी बन सकता है। हालांकि, आपको अपने जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। अपनी माता जी की सेहत का ध्यान रखें क्योंकि वह गड़बड़ हो सकती है।
उपाय: आप ग्रहण वाले दिन शाम के समय सुंदरकांड का पाठ करें और हनुमान जी के आगे चमेली के तेल का दीपक जलाएं।
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण सेहत में गड़बड़ी लेकर आएगा। खासतौर पर पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। जिन जातकों का प्रेम संबंध चल रहा है, उनका साथी से अलगाव हो सकता है। मगर आपको रुका हुआ धन और वाहन का सुख भी प्राप्त होगा।
उपाय : शाम के समय पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
इसे जरूर पढ़ें- सूर्य ग्रहण से जुड़े इन अंधविश्वास में नहीं है कोई सच्चाई
मिथुन राशि के जातकों पर सूर्य ग्रहण का प्रभाव कुछ ऐसा पड़ेगा कि उनके खर्चे बढ़ जाएंगे। थोड़ा सचेत रहें क्योंकि आपको कोई धोखा भी दे सकता है। परिवार में भी किसी से आपकी अनबन हो सकती है। यदि आपको पहले से कोई रोग है, तो वह और बढ़ सकता है।
उपाय: ग्रहण के समाप्त होने पर आप पंचामृत से शिव जी का अभिषेक करें और पितरों के नाम से निर्धन व्यक्ति को भोजन कराएं।
कर्क राशि वालों का अपने जीवनसाथी से अलगाव हो सकता है। यह ग्रहण आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकता है। आपको धन की हानि हो सकती है।
उपाय : पीपल के वृक्ष में कच्चा दूध और काला तिल अर्पित करें। साथ ही गंगाजल में शहद मिला कर भी आप पीपल के वृक्ष में अर्पित कर सकते हैं।
सिंह राशि के जातकों के लिए भी यह ग्रहण शुभ नहीं है। आपको सेहत से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। किसी दुर्घटना के होने के भी योग हैं। आप ग्रहण वाले दिन किसी नए काम में निवेश न करें। को यह ग्रहण स्वास्थ्य में गड़बड़ी के साथ-साथ कुछ दुर्घटना करा सकता है l
उपाय :जरूरतमंद लोगों को लाल वस्त्र का दान करें।
कन्या राशि वालों के लिए यह ग्रहण उनके पिता की सेहत के लिए अच्छा नहीं है। आपके कार्यों में भी रुकावट आएंगी किंतु धन और भूमि का लाभ मिलेगा और मान-सम्मान बढ़ेगा।
उपाय : डूबते हुए सूर्य को प्रणाम करें और हनुमान जी को गुड़-चने का भोग लगाएं।
तुला राशि के जातकों के कार्यस्थल पर कुछ बदलाव आ सकते हैं। हो सकता है कि आपका प्रमोशन ( नौकरी में प्रमोशन पाने के उपाय) कुछ समय के लिए रुक जाए। अगर किसी से कर्ज लिया है, तो आप उसे वह वापिस नहीं लौटा पाएंगे।
उपाय : संध्या के समय भगवान सूर्यनारायण को तांबे के लोटे से अर्घ्य दें और सूर्याष्टक का पाठ करें l
वृश्चिक राशि के जातकों पर इस सूर्य ग्रहण का प्रभाव कुछ इस तरह से पड़ेगा कि उनके संबंध खराब होने की नौबत आ सकती है, खासतौर पर भाई-बहनों से। साथ ही, कार्यस्थल पर व्यर्थ का तनाव हो सकता है और अकारण लोगों से विवाद हो सकता है l
उपाय : जरूरतमंद लोगों को गेहूं और गुड़ का दान करें। हनुमान जी या शनि मंदिर में लोहे की कोई वस्तु का दान करें l
इस सूर्य ग्रहण की वजह से धनु राशि के जातकों का खर्च बढ़ सकता है। अपनी आंखों का विशेष ख्याल रखें क्योंकि आपको चोट लग सकती है। अच्छी बात यह है कि आप अपने शत्रुओं को परास्त कर पाएंगे।
उपाय : पितरों के नाम से जरूरतमंद लोगों को भोजन कराएं।
मकर राशि वालों के लिए यह ग्रहण रोगों में बढ़ोत्तरी करेगा, निर्णय लेने में भी भूल-चुक हो सकती है l किसी प्रकार का कलंक भी लग सकता है l
उपाय : 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र ' का 108 बार जाप करें।
कुम्भ राशि के जातकों को इस ग्रहण से ज्यादा कोई खतरा नहीं है, मगर घर में धन को लेकर क्लेश हो सकता है। अगर आप वाहन चलाते हैं, तो थोड़ी सावधानी बरतें।
उपाय : जरूरतमंद या किन्नरों को दवा वस्त्र भोजन का दान करें।
मीन राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण कई परेशानियों को बढ़ाने का कारण बन सकता है। आपको धोखा और अपमान भी मिल सकता है। इसके साथ ही, किसी न किसी बात को लेकर घर में तनाव हो सकता है।
उपाय : भगवान सूर्यनारायण की उपासना करें और सूर्य के मंत्र 'ॐ घृणि सूर्याय नमः' का 108 बार जाप करें
यह जानकारी आपको पसंद आई हो, तो आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।