
दोस्ती में लेन-देन तो चलता ही रहता है लेकिन यह एक ऐसी कच्ची डोर भी होती है, ऐसे में जरा सी खींचतानी इसे लोड़ भी सकती है। बता दें कि हम मदद के तौर पर अपने दोस्त को पैसे उधार दे तो देते हैं, लेकिन जब हमें जरूरत होती है और उनसे वापस मांगने की बारी आती है, तो झिझक और शर्मिंदगी महसूस होने के कारण उनसे नहीं मांग पाते हैं और घुटते रहते हैं। कई बार तो ऐसा होता हो कि दोस्त पैसा वापस करना ही भूल जाते हैं या फिर जानबूझकर नजरअंदाज कर देते हैं, और ऐसे में आपका अपना ही पैसा आपके लिए स्ट्रेस का कारण बन जाता है। अगर आप भी इस दुविधा में हैं कि दोस्त से पैसे कैसे मांगें, जिससे आपका रिश्ता बचा रहे और पैसा मिल जाए, तो यहां दिए गए तरीके आपके काम आ सकते हैं। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि दोस्तों से उधार मांगने के क्या तरीके हैं। जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
सीधे यह न कहें कि "मेरे पैसे वापस करो", बल्कि आप बात को अपनी जरूरत की तरफ लेकर जाएं। आप कहें कि मुझे अचानक घर का रेंट देना है या कोई बिल चुकाना है, तो क्या तुम वो पैसे अरेंज कर पाओगे?" जब आप अपनी कोई मजबूरी सामने रखते हैं, तो सामने वाले को बुरा नहीं लगता और उसे अपनी जिम्मेदारी का अहसास होता है।

शायद आपके दोस्त के पास एक साथ पूरी रकम देने के पैसे न हों। ऐसे में आप उसे शर्मिंदगी से बचाने के लिए खुद इंस्टॉलमेंट का सजेशन दें। अगर एक साथ मुश्किल है, तो तुम थोड़े-थोड़े करके दे दो, मुझे कोई दिक्कत नहीं है।" इससे दोस्त पर दबाव कम होगा और आपका पैसा धीरे-धीरे वापस आना शुरू हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें - स्पैम कॉल्स का होगा अंत, TRAI के इस सुझाव से अनजान नंबरों की पहचान होगी आसान
बातचीत के दौरान हल्के-फुल्के अंदाज में उस समय का जिक्र करें जब आपने पैसे दिए थे। जैसे, "याद है उस दिन जब हम वहां गए थे और मैंने वो पेमेंट की थी? यार, आजकल मेरा हाथ थोड़ा तंग चल रहा है, अगर वो पैसे मिल जाते तो बड़ी मदद हो जाती।" यह तरीका सीधा हमला करने जैसा नहीं लगता और संदेश भी पहुंच जाता है।

यूपीआई और नेट बैंकिंग के दौर में आप कह सकते हैं, "अरे, आजकल मैं अपना सारा हिसाब एक ऐप में मैनेज कर रहा हूं, उसमें तुम्हारा वाला उधार भी पेंडिंग दिख रहा है। मैं तुम्हें अपना क्यूआर कोड भेज देता हूं, जब भी सुविधा हो ट्रांसफर कर देना।" यह एक प्रोफेशनल तरीका है।
इसे भी पढ़ें - हाथों को दें ब्रेक! इंस्टाग्राम पर खुद-ब-खुद चलेंगी Reels, जानें इस जादुई फीचर के बारे में
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।