
आज के समय में हर कोई ऑनलाइन पेमेंट का इस्तेमाल करता है। चाहे लोग सब्जी खरीदने गए हों, मॉल में शॉपिंग कर रहे हों या फिर हॉस्पिटल का बिल ही क्यों न भरना हो, सब चीजों के लिए ऑनलाइन ट्रांजैक्शन ही सबसे आसान ऑप्शन बन गया है। मैं खुद कैश का इस्तेमाल कम से कम करती हूं, लेकिन जितनी तेजी से ये काम होता है, उतनी ही तेजी से गलती भी हो सकती है।
मैंने भी एक बार इसी चक्कर में हजारों रुपये गंवा दिए थे। कई बार नंबर गलत डाल दिया जाता है या जल्दी-जल्दी में गलत व्यक्ति को पैसे भेज दिए जाते हैं। ऐसे में सबसे पहला सवाल यही आता है कि क्या UPI में कोई Undo बटन होता है, जिससे पैसा तुरंत वापस आ जाए? UPI में Undo बटन तो नहीं होता, लेकिन आप पैसे जरूर वापस पा सकती हैं। हम आपको यही तरीका बता रहे हैं। आइए जानते हैं-
-1776074387676.jpg)
UPI में कोई Undo या वापस लेने वाला बटन नहीं होता है। जब आप UPI PIN डालकर पेमेंट कन्फर्म कर देती हैं, तो पैसा तुरंत आपके खाते से निकलकर सामने वाले के अकाउंट में ट्रांसफर हो जाता है। एक बार आपने पैसे ट्रांसफर करने के लिए पिन डाल दिया तो पैसा रुकता नहीं है।
यह भी पढ़ें- QR Code असली है या नकली? पेमेंट से पहले ध्यान रखें ये बातें वरना हो जाएगा स्कैम
यह भी पढ़ें- UPI पेमेंट अटकने के बाद भूलकर भी न करें ये 3 गलतियां, खाली हो सकता है पूरा बैंक अकाउंट
जिस ऐप से आपने पेमेंट किया है (जैसे Google Pay, PhonePe या Paytm), उसमें Report Issue या Help का ऑप्शन आपको मिल जाएगा। वहां जाकर आपको ट्रांजैक्शन सेलेक्ट करना है और फिर कंप्लेंट दर्ज करनी है। इसे Dispute के रूप में रजिस्टर किया जाता है।
यह भी पढ़ें- UPI या Card Payment Fail होने पर कहां चला जाता है पैसा? बैंक कर्मचारी से 3 स्टेप्स में समझिए पूरा प्रोसेस
अगर आपसे कहीं गलत जगह पर पैसा चला गया है तो बैंक के कस्टमर केयर पर कॉल करें। उनसे ट्रांजैक्शन ID, डेट और भेजी गई रकम के बारे में जानकारी दें। बैंक इस मामले को आगे बढ़ाने में मदद करता है। कई बार आपका पैसा कुछ ही समय में वापस आ जाता है।
-1776074396643.jpg)
आपको बता दें कि UPI सिस्टम को National Payments Corporation Of India चलाता है। आप इसके ऑफिशियल वेबसाइट पर शिकायत कर सकती हैं। यहां आपको UPI Complaint का ऑप्शन मिल जाएगा। अपनी पूरी डिटेल और स्क्रीनशॉट जरूर शेयर करें।
यह भी पढ़ें- UPI New Update: अब ऑटोपे मैंडेट पर मिलेगा पूरा कंट्रोल, इस नई ट्रिक से अपने हजारों रुपये कटने से बचाएं
तो अगर आप भी गलत जगह UPI से पैसे भेज देती हैं, तो आप ऊपर बताए गए तरीके आजमा सकती हैं। इससे कई बार पैसे पापस मिल जाते हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।