Wed Apr 1, 2026 | Updated 12:15 PM IST HZ Awards 2026
money tips

किसी को उधार देने से पहले जरूर कर लें ये 5 काम, वरना डूब सकती है आपकी मेहनत की कमाई

अगर आप किसी को उधार देने वाली हैं तो सबसे पहले यहां दिए गए कुछ कामों को जरूर करवा लें, वरना नुकसान हो सकता है। ऐसे में जानते हैं इन कामों के बारे में...
Editorial
Updated:- 2026-03-04, 09:31 IST

किसी व्यक्ति की मदद करना बेहद ही अच्छा काम होता है, लेकिन जब बात अपनी मेहनत की कमाई की आती है तो केवल भावनाएं काफी नहीं होती। अक्सर देखा जाता है कि लोग किसी दोस्त या रिश्तेदारों की मदद तो कर देते हैं, लेकिन बाद में जब पैसा नहीं मिलता तो वह कई नुकसान भी झेलते हैं। बता दें कि इसके कारण रिश्ते भी खराब हो जाते हैं। ऐसे में जब भी आप किसी दोस्त या रिश्तेदार को पैसे दें तो पांच जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि जब दोस्तों को पैसे दें तो किन बातों का ध्यान रखें। पढ़ते हैं आगे... 

पैसे देते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

भरोसा अपनी जगह है, लेकिन कानूनी सेफ्टी अपनी जगह। बड़ी रकम दे रहे हैं तो जुबानी वादे पर ना रहें, एक स्टांप पेपर पर लोन एग्रीमेंट बनवाएं, जिसमें उधार की दी गई राशि, वापसी की तारीख और उसमें आप गवाहों के चिह्न जरूर लें। अगर कल को मामला बिगड़ता है तो यह कागज आपके बेहद काम आ सकता है।

money tips (3) 

हाथ में नगद देना सबसे बड़ी गलती हो सकती है। ऐसे में हमेशा चेक, एनईएफटी या यूपीआई के जरिए पैसा ट्रांसफर करें। बैंक स्टेटमेंट के रूप में एक पक्का सबूत आपके पास रहेगा कि आपने उस व्यक्ति को पैसे दिए हैं।

सेफ्टी के लिहाज से सामने वाले से उतने ही रकम का एक पोस्ट डेटेड चेक ले लेना चाहिए। यदि वह पैसा समय पर नहीं लौटता है तो चेक बाउंस होने की स्थिति आ जाती है और कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

इसे भी पढ़ें -  EPFO Rules Change: अब बिना चेक और कंपनी अप्रूवल के सीधे UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए ईपीएफओ के बड़े बदलाव

 उधार देने से पहले आप यह चेक करें कि क्या वह हमें लौटा भी सकता है या नहीं। कभी-कभी हम भावना में रहकर पैसे दे देते हैं और इसके बाद हम फंस जाते हैं। अगर उस व्यक्ति पर पहले से ही कर्ज है तो उसे पैसे देने से बचें। 

money (2)

पैसे देते वक्त वापसी के समय को और शर्तों को साफ कर दें। यदि आप इंटरेस्ट लेना चाहती हैं तो उसे भी एग्रीमेंट में लिखवा लें। बातचीत में पता होना चाहिए कि अपने किन शर्तों पर पैसा दिया।

इसे भी पढ़ें -  अगर लोन लेने वाले की हो जाए मौत, तो बैंक किससे पैसा वसूलता है? जानें नियम

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।