Fri Apr 17, 2026 | Updated 11:11 PM IST
image

हाथों को दें ब्रेक! इंस्टाग्राम पर खुद-ब-खुद चलेंगी Reels, जानें इस जादुई फीचर के बारे में

इंस्टाग्राम ने रील्स देखने के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए 'ऑटो-स्क्रॉल' फीचर पेश किया है। यह सुविधा एक रील खत्म होने के बाद अगली रील को अपने आप चला देती है, जिससे बार-बार स्वाइप करने की जरूरत नहीं पड़ती। 
Editorial
Updated:- 2026-04-10, 15:00 IST

आज के डिजिटल दौर में इंस्टाग्राम रील्स मनोरंजन का सबसे बड़ा जरिया बन चुकी हैं। अक्सर हम घंटों रील्स देखते रहते हैं, लेकिन बार-बार स्क्रीन को ऊपर की तरफ स्वाइप करना कभी-कभी थकाऊ हो जाता है। खासकर तब, जब आप खाना खा रहे हों, वर्कआउट कर रहे हों या फोन को किसी स्टैंड पर रखकर दूर से वीडियो देखना चाहते हों। आपकी इसी मुश्किल को आसान बनाने के लिए इंस्टाग्राम एक बेहतरीन 'ऑटो-स्क्रॉल' फीचर लेकर आया है। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि ऑटो स्क्रॉल फीचर क्या है और ये कैसे आपके काम आ सकता है? पढ़ते हैं आगे...

क्या है इंस्टाग्राम का ऑटो-स्क्रॉल फीचर?

आमतौर पर एक रील जब खत्म होती है तो उसके बाद अगली रील देखने के लिए हमें अंगूठे से स्वाइप करना पड़ता है, लेकिन इस नए इन-बिल्ट फीचर की मदद से जैसे ही एक रील खत्म होगी, इंस्टाग्राम खुद-ब-खुद अगली रील प्ले कर देगा। इसके लिए आपको किसी बाहर की ऐप या असुरक्षित टूल की जरूरत नहीं है। यह सुविधा आपके इंस्टाग्राम ऐप के अंदर ही मौजूद है। यह पूरी तरह सेफ है और आपके डेटा को भी कोई खतरा नहीं पहुंचाता।

1 - 2026-04-10T135254.811

कैसे काम करता है यह जादुई फीचर?

  • सबसे पहले अपने फोन में इंस्टाग्राम ऐप खोलें और नीचे दिए गए रील आइकन पर टैप करें ताकि वीडियो फीड शुरू हो जाए।
  • जब कोई रील चल रही हो, तो स्क्रीन पर दाईं ओर नीचे की तरफ दिए गए तीन डॉट्स (Three Dots) वाले मेनू पर क्लिक करें। यहाँ आपको वीडियो से जुड़े कई विकल्प मिलेंगे।
  • इस मेनू लिस्ट में आपको 'Auto Scroll' का विकल्प दिखाई देगा। इसके सामने दिए गए बटन या टॉगल को ऑन कर दें।

इसे भी पढ़ें - Facebook Vs YouTube: कमाई के लिए कौन सा प्लेटफॉर्म है असली मनी मेकर? नौकरी छोड़कर वीडियो बनाने का प्लान कर रही हैं तो जान लें

इस फीचर के फायदे क्या हैं?

यह फीचर उन लोगों के लिए है जो मल्टीटास्किंग करते हैं। अगर आप किचन में काम कर रहे हैं या कोई ऐसा काम कर रहे हैं जिसमें आपके हाथ व्यस्त हैं, तो भी आप बिना रुके अपनी पसंदीदा रील्स का आनंद ले सकते हैं। यह फीचर आपकी पसंद (Algorithm) को नहीं बदलता, बल्कि सिर्फ वीडियो बदलने के तरीके को आसान बनाता है।

2 - 2026-04-10T135256.974

कैसे करें बंद?

अगर आप वापस पुराने तरीके पर आना चाहते हैं, तो उसी 'थ्री डॉट्स' मेनू में जाकर Auto Scroll को ऑफ कर दें। ध्यान रखें कि जब तक आप इसे खुद बंद नहीं करेंगे, ऐप अगली बार खोलने पर भी रील्स को ऑटोमैटिकली ही चलाएगा।

इसे भी पढ़ें - Instagram Secret: बार-बार अपनी रील्स देखने से बढ़ते हैं व्यूज? जानें क्या है इंस्टाग्राम का एल्गोरिदम?

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।