Sat Apr 18, 2026 | Updated 04:15 AM IST
image

स्पैम कॉल्स का होगा अंत, TRAI के इस सुझाव से अनजान नंबरों की पहचान होगी आसान

TRAI ने स्पैम और अनजान कॉल्स की बढ़ती समस्या से निपटने के लिए नई पहल की है। सिर्फ नंबर ब्लॉक करने के बजाय, TRAI उपयोगकर्ताओं को DND सेवा और अपडेटेड TRAI DND व MySpeed ऐप्स का उपयोग करके इन कॉल्स की रिपोर्ट करने की सलाह देता है।
Editorial
Updated:- 2026-04-08, 14:39 IST

आज के डिजिटल युग में फोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है, लेकिन इसके साथ ही स्पैम और अनजान कॉल्स की समस्या भी बढ़ गई है। दिनभर आने वाले ये कॉल्स न सिर्फ हमें परेशान करते हैं, बल्कि कई बार बैंकिंग धोखाधड़ी और स्कैम का जरिया भी बनते हैं। इसी समस्या का हल निकालने के लिए भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) ने एक खास पहल की है।  ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि स्पैम कॉल को कैसे ब्लॉक करें। पढ़ते हैं आगे...

स्पैम कॉल्स को ब्लॉक करना नहीं है समाधान

अक्सर हम स्पैम कॉल्स से बचने के लिए नंबर ब्लॉक कर देते हैं, लेकिन टेलीमार्केटिंग कंपनियां नए नंबरों से फिर कॉल करने लगती हैं। TRAI ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी है कि केवल नंबर ब्लॉक करने से काम नहीं चलेगा। इसके बजाय, यूजर्स को एक व्यवस्थित तरीके से इन कॉल्स की रिपोर्ट करनी चाहिए और सरकारी सुरक्षा फीचर्स का उपयोग करना चाहिए।

1 - 2026-04-08T130544.789

डीएनडी (DND) सेवा

  • अपने फोन के मैसेजिंग ऐप में जाएं और एक नया मैसेज लिखें।
  • मैसेज बॉक्स में बड़े अक्षरों में START टाइप करें और इसे 1909 पर भेज दें।
  • इसके बाद प्राप्त निर्देशों का पालन करके आप अपनी पसंद की कैटेगरी के हिसाब से सर्विस चुन सकते हैं। ध्यान रहे कि इस सेवा को पूरी तरह एक्टिव होने में लगभग 45 दिन लग सकते हैं।

इसे भी पढ़ें - Scam Alert: कम कीमत का लालच और फिर... जानिए क्यों मच्छरदानी बेचने वालों को घर के अंदर बुलाना पड़ सकता है भारी?

TRAI के खास ऐप्स

  • सरकार ने अब मोबाइल यूजर्स को सीधा हथियार देते हुए दो खास ऐप्स TRAI DND और MySpeed को अपग्रेड किया है।
  • यह ऐप कॉल लॉग और मैसेज तक एक्सेस मांगता है ताकि स्पैम नंबर की पहचान कर उसे तुरंत रिपोर्ट किया जा सके। यदि आप एक्सेस नहीं देना चाहते, तो आप मैन्युअली नंबर डालकर भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
  • इस ऐप की सबसे बड़ी खासियत यह है कि आप अपनी शिकायत का स्टेटस भी चेक कर सकते हैं कि उस नंबर पर जांच चल रही है या कार्रवाई पूरी हो चुकी है।

2 - 2026-04-08T130524.166

नोट - ट्राई का यह नया सिस्टम एंड्रॉइड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। संस्था ने यूजर्स से अपील की है कि वे इन ऐप्स का उपयोग करें ताकि फर्जी कॉल करने वालों पर लगाम कसी जा सके। यह तकनीक न सिर्फ आपकी प्राइवेसी का ध्यान रखती है, बल्कि अनवांटेड कॉल्स और खराब नेटवर्क जैसी समस्याओं के लिए एक ट्रांसपेरेंसी भी प्रदान करती है।

इसे भी पढ़ें - QR Code असली है या नकली? पेमेंट से पहले ध्यान रखें ये बातें वरना हो जाएगा स्कैम

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।