Sat Apr 18, 2026 | Updated 03:07 AM IST
how to automatically remove promotional emails in spam folder easily

Gmail का ये 'सीक्रेट बटन' कर देगा कमाल, एक क्लिक में सभी प्रमोशनल मेल्स पहुंच जाएंगे स्पैम फोल्डर में

आजकल हम सबके इनबॉक्स में इतने फालतू के मेल्स आते हैं कि काम की चीजें कहीं खो जाती हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है, तो हम आपको कुछ आसान तरीके बता रहे हैं ज‍िससे आप बेकार के मेल्‍स को स्‍पैम फोल्‍डर में भेज सकती हैं। बस इसके ल‍िए आपको एक सेट‍िंग ऑन करनी होगी।
Editorial
Updated:- 2026-04-14, 16:40 IST

अगर आपका Gmail इनबॉक्स भी रोज-रोज आने वाले प्रमोशनल मेल्स से भर जाता है, तो ऐसी आप अकेली नहीं हैं। हम सभी के साथ ऐसा होता है। शॉपिंग साइट्स, ऑफर्स, न्यूजलेटर और कई तरह के अपडेट्स के इतने ज्‍यादा मेल आ जाते हैं क‍ि जरूरी मेल म‍िल ही नहीं पाता है। कई बार तो हम सोचते हैं कि काश कोई ऐसा आसान तरीका हो जिससे ये सारे बेकार मेल खुद ही हट जाएं या कम से कम इनबॉक्स में दिखें ही ना।

अच्छी बात ये है कि Gmail में कुछ ऐसे फीचर्स हैं, जिनका सही इस्तेमाल करके आप इस समस्या से छुटकारा पा सकती हैं। हम आपको एक ऐसे सीक्रेट बटन के बारे में बता रहे हैं ज‍िससे बेकार के मेल्‍स अपने आप ही स्‍पैम फोल्‍डर में पहुंच जाएंगे। आइए जानते हैं-

क्या है ये सीक्रेट बटन?

असल में तो Gmail में ऐसा कोई एक बटन नहीं है, लेकिन Block और Spam का ऑप्शन मिलकर वही काम करते हैं। जैसे ही आप किसी सेंडर को ब्लॉक करती हैं, उसके आगे आने वाले सभी मेल अपने आप Spam फोल्डर में चले जाते हैं। यानी आपको बार-बार उन्हें हटाने की जरूरत नहीं पड़ती है।

इसे भी पढ़ें: ट्रेन टिकट जितने पैसे में बुक कर सकती हैं फ्लाइट बुक, बस गूगल के इस फीचर की लेनी होगी मदद

कैसे करें किसी सेंडर को ब्लॉक?

  • Gmail खोलें और उस प्रमोशनल मेल को ओपन करें।
  • ऊपर राइट साइड तीन डॉट (More options) पर क्लिक करें।
  • यहां आपको Block का ऑप्शन दिखेगा।
  • उस पर क्लिक करते ही उस सेंडर के मेल आगे से सीधे Spam में जाने लगेंगे।

Gmail promotional emails

एक साथ कई प्रमोशनल मेल्स से कैसे छुटकारा पाएं?

अगर आपका Promotions टैब बहुत ज्यादा भरा हुआ है, तो आप एक साथ कई मेल्स से छुटकारा पा सकती हैं। इसके लि‍ए आपको ये करना होगा-

  1. Promotions टैब खोलें।
  2. ऊपर वाले बॉक्स से सभी मेल्स सेलेक्ट करें।
  3. चाहें तो Select all conversations पर क्लिक करके सब चुन लें।
  4. अब उन्हें Delete या Spam में भेज दें।
  5. मेल यूज करने का सही तरीका आपको पता होगा, तो काम आसान हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें- Gmail का इनबॉक्स खाली करने में छूट जाते हैं पसीने? तो ये 5 ट्रिक्स करेंगी आपकी मदद

Unsubscribe करना भी जरूरी है

कई बार हम किसी वेबसाइट पर साइनअप करते हैं और बाद में उनके मेल लगातार आते रहते हैं। ऐसे में सिर्फ डिलीट करने से काम नहीं चलेगा। इन्‍हें Unsubscribe करना भी जरूरी होता है। इसके ल‍िए-

  • मेल खोलें।
  • ऊपर या नीचे Unsubscribe का ऑप्शन द‍िखेगा।
  • उस पर क्लिक करें।
  • कुछ दिनों में उस सेंडर से मेल आना बंद हो जाएगा।

Gmail inbox management

तो अगर आपके पास भी फालतू के मेल्‍स आते रहते हैं तो आप ऊपर बताए गए तरीके अपना सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।