
वाईफाई कॉलिंग कैसे काम करता है और क्या है, इसके बारे में अभी भी कई लोग नहीं जानते। स्मार्टफोन लगभग हर किसी के पास आपको देखने को मिल जाएगा, लेकिन फिर भी अधिकतर लोगों ने कभी WiFi Calling का यूज नहीं किया। फोन की सेटिंग्स में यह ऑप्शन भले ही देखा होगा, लेकिन यूज कैसे किया जाए, इसके बारे में नहीं पता है। इस कॉलिंग ऑप्शन का फायदा यह है कि सिम में नेटवर्क नहीं है, फिर भी आप किसी को फोन करके बात कर सकती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको WiFi कॉलिंग के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। इसका यूज आप कैसे कर सकती हैं और यह कैसे फायदेमंद है, इसके बारे में हम विस्तार से बताएंगे।
इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे आप सिम में नेटवर्क नहीं है फिर भी किसी साथी को फोन करके बात कर सकती हैं। आप किसी ऐसी जगह है, जहां नेटवर्क नहीं आ रहा, किसी कमरे में नेटवर्क कमजोर है, लेकिन घर में WiFi अच्छा चल रहा है, तो इसे कनेक्ट करके आप किसी को भी फोन कर सकती है।
खास बात यह है कि इसके लिए आपको वॉट्सऐप या फेसबुक जैसे किसी ऐप की जरूरत नहीं है, आप सीधी एक सेटिंग पर क्लिक करके कॉल को WiFi पर स्विच कर सकती हैं।
इसमें आपकी कॉल इंटरनेट के जरिए टेलीकॉम कंपनी के सर्वर के साथ काम करती है और सामने वाले व्यक्ति तक आवाज पहुंचती है। यह आपको नॉर्मल कॉल की तरह ही लगेगी, आपको नहीं लगेगा कि इंटरनेट के जरिए हो रहा है।
इसे भी पढ़ें- 10 साल पुराना फोन भी चलेगा मक्खन की तरह, बस आज ही फॉलो करें ये 5 हैक्स
इसे भी पढ़ें- कीपैड फोन से Smartphone में कैसे ट्रांसफर करें कॉन्टेक्ट? जानें स्टेप बाय स्टेप पूरा प्रोसेस
WiFi Calling का फायदा तभी होगा, जब घर में आपने वाईफाई का कनेक्शन लगाया हो। WiFi स्लो होगा तो कॉल में दिक्कत आएगी। पब्लिक WiFi से कॉल करते समय सावधानी रखें, क्योंकि इससे आपकी बातें कोई सुन सकता है। घर में वाईफाई कॉलिंग करना फायदेमंद होगा।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।