herzindagi
What Plants Can I Grow in Small Pots

छोटे-छोटे गमलों में भी लग जाते हैं ये 5 पौधे, खूबसूरती में भी हैं बेमिसाल...मानसून में लगाना भी है आसान

What Plants Can I Grow in Small Pots: क्या आपको भी घर पर पौधे लगाने का शौक है, लेकिन जगह की कमी है? ऐसे में आप अगर छोटे से अपार्टमेंट में भी रहते हैं, तो आपको कुछ मिनी प्लांट्स को अपने घर में लगा सकते हैं। बारिश के इस मौसम में आप छोटे गमलों में लगने वाले कई पौधे लगा सकते हैं। आइए जानें, छोटे गमले में कौन-से प्लांट्स लगाए जा सकते हैं? 
Editorial
Updated:- 2025-06-27, 16:43 IST

What Are The Best Indoor Plants For Tiny Pots: गार्डनिंग का शौक लोगों में काफी बढ़ता जा रहा है। हालांकि, जगह की कमी के कारण हर कोई गार्डनिंग के अपने शौक पर पूरा नहीं कर पाता। मेट्रोपॉलिटन सिटी में रहने की जगह ही बहुत मुश्किल से मिल पाती है। ऐसे में गार्डनिंग के लिए अलग से स्पेस निकाल पाना, तो काफी मुश्किल होता है। अगर आप नेचरल के बीच रहना पसंद करते हैं और कम जगह पर ही ढेर सारे पौधे लगाना चाहते हैं, तो ये भी संभव है।

ऐसे बहुत से पौधे हैं, जो कम जगह और छोटे-छोटे गमलों में ही लग जाते हैं। इन पौधों को बहुत ज्यादा देखभाल की भी जरूरत नहीं पड़ती। आप चाहें, तो छोटे गमलों में फूलों वाले प्लांट्स भी लगा सकते हैं। मानसून के इस सीजन में इन पौधों को लगान काफी आसान है। आइए जानें, ऐसे कौन-से पौधे हैं, जो छोटे गमलों में लग जाते हैं? 

यह भी देखें- मरते हुए पौधों में भी उगेंगे खूबसूरत फूल, जानिए 10 गार्डनिंग टिप्स

पोर्टुलाका प्लांट

इसे मॉस रोज के नाम से भी जाना जाता है। इसके फूल कई अलग-अलग रंगों में आते हैं। इसकी खासियत है कि यह पौधा कभी नहीं मरता। इसे आप इस मानसून के सीजन में लगा सकते हैं। छोटे से हैंगिंग बास्केट या पॉट में ही पोर्टुलाका के ढेर सारे फूल खिल जाते हैं। 

सिंघोनियम प्लांट

Syngonium Plant

सिंघोनियम प्लांट देखने में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत होता है। ये एक इनडोर प्लांट है, जो कमरे की खूबसूरती में भी चार-चांद लगा देता है। तीर जैसे आकार के पत्तों वाले इस पौधे को एरोहेड प्लांट भी कहा जाता है। मानसून में यह पौधा खूब खिलता है। 

मनी प्लांट

मनी प्लांट एक बहुत ही फेमस इनडोर प्लांट है। इसे आप छोटे से गमले से लेकर किसी कांच की बोतल में भी लगा सकते हैं। इस पौधे को बहुत ज्यादा केयर की जरूरत नहीं होती। इसकी बेल देखने में बहुत ही खूबसूरत लगती है। इससे आप कमरे को डेकोरेट भी कर सकते हैं। 

बिगोनिया प्लांट

begonia plant

बिगोनिया के पौधे पर बहुत ही खूबसूरत गुलाबी फूल खिलते हैं। इसे आप बरसात के मौसम में भी अपने घर में सजा सकते हैं। इसके फूल आपके छोटे से बालकनी गार्डन की भी शोभा बढ़ा देंगे। 

जेड प्लांट

जेड प्लांट को बहुत ही लकी माना जाता है। इसे आप बहुत छोटे से मिनी पॉट में भी आसानी से लगा सकते हैं। इसे आप खाने की टेबल, बेडरूम या फिर बालकनी में भी लगा सकते हैं। 

यह भी देखें- Mango Plant Care: भर-भरकर छोटे से पौधे में भी आएंगे आम...मार्च का महीना खत्म होने से पहले कर लें ये जरूरी काम

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।