नवरात्रि पर माता दुर्गा की पूजा विधि-विधान के साथ की जाती है। इस पूजा में कई लोग माता की चौकी को सजा कर घटस्थापना और अखंड ज्योति जलाते हैं। हम आपको इस लेख में दुर्गा माता की चौकी को सजाने के लिए कई तरीके बताएंगे जिनकी मदद से आप चौकी को आसानी सजा सकते हैं।
आप रंग-बिरंगी फेयरी लाइट्स को यूज करके कई तरह से मंदिर को सजाते होंगे लेकिन आप इसका यूज करके चौकी को भी सजा सकते हैं। चौकी के नीचे वाले हिस्से पर आप कई रंग-बिरंगी फेयरी लाइट्स लगा सकते हैं। इससे चौकी बहुत सुंदर नजर आएगी। इन रंग-बिरंगी लाइट्स से आपकी चौकी को एक अलग लुक मिलेगा।(Shardiya Navratri 2022: कंजक पर इन गिफ्ट्स से करें माता रानी के बाल स्वरूप को खुश)
मंदिर और चौकी की सजावट करने का यह एक आसान तरीका है। अगर आपके पास कई तरह के रंग की लाइट्स नहीं है तो आप एक तरह की लाइट का यूज करके पूरे मंदिर के साथ- साथ चौकी को भी उसी रंग की लाइट से सजा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2022:नवरात्रि पर ऐसे सजाएं दुर्गा माता का मंदिर
आप मंदिर या चौकी सजाने के लिए कई सारे कलर पेपर का यूज कर सकते हैं। आप इन पेपर्स को कई सारी डिजाइन में कट कर लें फिर उसे चौकी के नीचे वाले हिस्से में ग्लू की मदद से चिपका दीजिए।
इस तरह से आपकी चौकी की सजावट हो जाएगी। फिर उस पर आप लाल कपड़ा बिछा कर माता की मूर्ति या तस्वीर रख सकते हैं।
आप नौ दिनों के लिए हर रोज माता के मंदिर को और चौकी को लाल फूलों से सजा सकते हैं। इसके साथ ही आप रोज फूलों का रंग देवी के अलग-अलग रूपों के हिसाब से भी सेलेक्ट कर सकते हैं।
इससे आपका मंदिर और चौकी दोनों ही बहुत सुंदर लगेंगे। इसके अलावा आप फूलों की छोटी-छोटी मालाओं से भी चौकी को सजा सकते हैं। आप नीचे वाले चौकी के हिस्से में आर्टिफिशियल फूलों की मालाओं से भी कई तरह से सजावट कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2022: नवरात्रि में मां के इन रूपों की करें पूजा, जानें मंत्र
चौकी के ऊपर लाल कपड़े को सजाने के लिए आप कई सारे मोतियों और छोटे-छोटे मिरर का यूज कर सकते है। आपको इन्हें एक डिजाइन में करके उस लाल कपड़े पर ग्लू की मदद से चिपकाना होगा।
ऐसा करने से चौकी बहुत सुंदर दिखेगी। इसके अलावा आप लाल कपड़े पर कढ़ाई करके किसी सुंदर तरह की डिजाइन बना सकते हैं।
इस तरह से आप आसानी से माता की चौकी की सजावट कर सकते हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
image credit- unsplash/youtube
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।