सितंबर के महीने में इन 6 राशियों को करना पड़ सकता है मुसीबतों का सामना, आजमाएं ये ज्योतिषीय उपाय

सितंबर का महीना कुछ राशियों के लिए परेशानी भरा हो सकता है, लेकिन आप इनसे बाहर निकलने के लिए आसान ज्योतिषीय उपाय आजमा सकती हैं। 

september  remedies

सभी अपने आने वाले समय के बारे में जानकारी लेना चाहते हैं और यह जानना चाहते हैं कि भविष्य में समय अच्छा है या खराब। आपके भविष्य की जानकारी ज्योतिष शास्त्र से मिल सकती है और इसी से यह भी पता चलता है कि समय आपके लिए अनुकूल है या फिर कुछ समस्याएं हो सकती हैं।

आने वाला समय नौकरी के लिए कैसा है? सेहत में कौन से उतार चढ़ाव आने वाले हैं? कहीं कोई बड़ी घटना के योग तो नहीं हैं? ऐसे कई सवालों का जवाब हमें ज्योतिष की भविष्यवाणी से मिल सकता है।

यदि ज्योतिष की मानें तो सितंबर का महीना कुछ राशियों के लिए कुछ नकारात्मक प्रभाव लेकर आने वाला है। लेकिन आप आसान उपायों से किसी भी समस्या से बाहर निकल सकते हैं। आइए ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ आरती दहिया जी से सितंबर के महीने में समस्याओं से घिरी हुई राशियों के लिए कुछ आसान उपाय जानें।

मेष राशि

astro remedies for aries zodiac in september month

मेष राशि वालों के लिए सितंबर के महीने में कारोबार से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। यदि आप नौकरी में हैं तो ज्यादा मेहनत की जरूरत है क्योंकि समय आपके अनुकूल नहीं है।

उपाय: मेष राशि वालों के लिए बेहतर होगा कि वो बहन, बुआ और बेटियों को उपहार दें। हर मंगलवार को मीठी रोटी गाय को खिलाएं। घर के आंगन में नीम का पेड़ लगाएं।

इसे जरूर पढ़ें: Monthly Horoscope: सितंबर के महीने में किन 8 राशियों के चमकेंगे सितारे, जानें राशिफल

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों को सितंबर के महीने में कुछ सेहत से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। लेकिन आप इन समस्याओं से जल्द ही बाहर भी निकल जाएंगे।

उपाय: प्रत्येक शुक्रवार को छोटी कन्याओं को दूध की मिठाई या चावल की खीर प्रसाद के रूप में दें और उनका आशीर्वाद लें।

सिंह राशि

astro remedies for leo zodiac in september month

सिंह राशि के लिए सितंबर का महीना अनुकूल नहीं है। आपके दाम्पत्य जीवन में समस्याएं हो सकती हैं और परिवार में भी मतभेद हो सकते हैं।

उपाय: घर की छत पर शनिवार को घोड़े की नाल लगाएं। यदि घर में कोई भी बेकार लोहे का सामान पड़ा है तो उसे तुरंत घर से दूर करें। रोजाना सूर्य की उपासना करें। रविवार के दिन आदित्य हृदय स्तोत्रका पाठ करें।

कन्या राशि

कन्या राशि को सितंबर के महीने में कुछ पारिवारिक मनमुटावों का सामना करना पड़ सकता है। इस महीने संपत्ति से जुड़े झगड़े भी हो सकते हैं।

उपाय: गुरुवार के दिन पीले चंदन का तिलक लगाएं। कमल गट्टे की माला लक्ष्मी माता के मंदिर में चढ़ाएं। शुक्रवार के दिन यह उपाय करने से आपकी समस्याएं दूर होंगी।

इसे जरूर पढ़ें: अगर आपकी कन्या राशि है तो ज्योतिष के अनुसार अपने स्वभाव और लव लाइफ के बारे में जानें

तुला राशि

astro remedies for libra zodiac in september month

तुला राशि के लोगों के लिए समय थोड़ा खराब हो सकता है। अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। इस महीने आपको छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

उपाय: प्रतिदिन मां लक्ष्मी के समक्ष देसी घी का दीपक जलाएं। बुधवार के दिन घर मेंमनी प्लांट लगाने से आर्थिक समस्याएं दूर हो जाएंगी।

मीन राशि

मीन राशि के लोगों के दाम्पत्य जीवन में उतार चढ़ाव आने के योग हैं। परिवार में भी मतभेद हो सकते हैं। आपको नौकरी में कुछ समस्याएं होंगी जो आगे चलकर सामान्य हो जाएंगी।

उपाय: शुक्रवार के दिन सफेद वस्त्र धारण करने के बाद माता दुर्गा के मंदिर में घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से जीवन में तरक्की होगी। मार्ग में आ रही बाधाएं दूर हो जाएंगी।

यदि आपकी राशि भी उनमें से एक है जिनके लिए सितंबर का महीना अनुकूल नहीं है, तो यहां बताए ज्योतिष उपायों से समस्याओं का समाधान पा सकते हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik.com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP