September Monthly Horoscope: सभी अपने भविष्य की जानकारी लेना चाहते हैं लेकिन ये इतना भी आसान नहीं है। आपके लिए आने वाला समय कैसा होगा? क्या आपको नौकरी में प्रमोशन मिलेगा? क्या आपकी सेहत में कोई उतार चढ़ाव आएंगे? आने वाले समय में आपकी आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी?शादी के लिए पार्टनर की तलाश पूरी होगी या नहीं?
ऐसे न जाने कितने सवाल सभी के मन में चलते हैं। लेकिन इन सवालों का उत्तर मिलना कठिन होता है। दरअसल, भविष्य का पता लगा पाना आसान नहीं है लेकिन ज्योतिष से आप आने वाले समय की जानकारी ले सकते हैं।
यदि आप भी अपना भविष्य जानना चाहते हैं और सितंबर के महीने में आपके जीवन में क्या बदलाव आने वाले हैं, इस बात का पता लगाना चाहते हैं तो ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉक्टर आरती दहिया जी से इस महीने का राशिफल जानें।
मेष राशि
मेष राशि के जातक जन्म से ही अच्छी नेतृत्व क्षमता से परिपूर्ण होते हैं और सितंबर का महीना उनकी नेतृत्व क्षमता में वृद्धि करते हुए, करियर (करियर होरोस्कोप 2022) में सफलता देने देगाl यदि आप किसी मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत हैं तो आपको इस समय सफलता के लिए कई अवसर मिलने की संभावना रहेगी।
आर्थिक दृष्टिकोण से यह माह मेष राशि के लिए उत्तम रहने वाला है। स्वास्थ्य की बात करें तो ये महीना परेशानियों भरा हो सकता है। हनुमान जी की उपासना करें तथा किसी भी हनुमान मंदिर में जाकर भगवान को बूंदी के लड्डुओं का भोग लगाएं।
वृषभ राशि
नौकरीपेशा वालों को इस महीने फायदा मिलेगा और उन्हें अपने करियर में तरक्की मिलेगी। इस महीने आपको अपने वरिष्ठों और सहकर्मियों का साथ मिलेगा। छात्रों की बात करें तो, शिक्षा के दृष्टिकोण से यह माह कुछ समस्या दे सकता है।
इस राशि के जातकों को पारिवारिक जीवन में भी कुछ मिले-जुले फल मिलने की उम्मीद है। स्वास्थ्य के लिहाज से, सितंबर का महीना वृषभ राशि के लिए कुछ परेशानी भरा रह सकता है। बाबा भैरव जी की उपासना करें।
इसे जरूर पढ़ें: ज्योतिष एक्सपर्ट से जानें कैसा होता है वृषभ राशि के लोगों का स्वभाव और उनकी लव लाइफ
मिथुन राशि
इस महीने आप अपने करियर में कई अच्छे अवसर प्राप्त करते हुए, तरक्की करने में सक्षम होंगे। वो जातक जो किसी व्यवसाय से जुड़े हैं उनके लिए यह माह उत्तम फल देगा। शिक्षा के क्षेत्र में भी इस माह मिले-जुले फल मिलने की उम्मीद है।
आर्थिक जीवन के लिए ये महीना आपको अनुकूल परिणाम देने वाला है। व्यापारी जातकों को अपने किसी निवेश से अच्छा लाभ होगा। आपकी सेहत के लिहाज से सितंबर माह अनुकूल रहेगा। नियमित रूप से गाय को हरी घास खिलाएंऔरतीन मुखी रुद्राक्ष धारण करें।
कर्क राशि
ये माह कर्क राशि के लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। कई जातक इस समय अपने भाई-बहनों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान भी कर सकते हैं। साथ ही, इस महीने आपको अपने घरवालों व मित्रों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक रूप से कर्क राशि वाले जातकों को इस माह अच्छे फल मिलेंगे।
धन के अभाव के कारण आपको जिन योजनाओं को भविष्य के लिए टालना पड़ा था, उनके पूरे होने के संकेत हैं। नियमित रूप से दूध में तिल डालकर, भगवान शिव का अभिषेक करें।
सिंह राशि
सिंह राशि के छात्रों के लिए ये महीना मिश्रित परिणाम लेकर आ सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में छात्र बहुत अच्छा करेंगे लेकिन उन्हें थोड़ी मेहनत की जरूरत है। अपने साहस और आत्मविश्वास को बनाए रखें।
आर्थिक रूप से आपकोइस माह कुछ उतार-चढ़ाव देखनेपड़ सकते हैं। आपको अपने परिवार से सहयोग मिलेगा और घर में खुशियों का आगमन होगा। सितंबर के महीने में आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। रविवार के दिन सूर्य देव को जल अर्पित करें।
कन्या राशि
आपको अपने करियर में भाग्य का साथ मिलने की उम्मीद है। इस समय नौकरीपेशा या व्यापार करने वाले जातकों को पूर्व की मेहनत का अनुकूल फल मिलेगा। शिक्षा और पारिवारिक जीवन में कुछ समस्याएं भी हो सकती हैं क्योंकि कर्मफल दाता शनि इस माह आपके पंचम भाव में विराजमान हैं।
आर्थिक रूप से, यह महीना आपको विदेशी माध्यमों से अच्छा लाभ दिला सकता है। इस समय आपको कोई नया रोग, जोड़ों में दर्द, हड्डियों की समस्या आदि से भी परेशानी हो सकती है।
इस राशि के कई जातक अपनी इच्छानुसार घर या नौकरी में स्थान परिवर्तन कर सकते हैं। नियमित रूप से मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें और ज्योतिष एक्सपर्ट की सलाह से पन्ना रत्न धारण करें।
इसे जरूर पढ़ें: अगर आपकी कन्या राशि है तो ज्योतिष के अनुसार अपने स्वभाव और लव लाइफ के बारे में जानें
तुला राशि
तुला राशि के जातक अपनी कुशल क्षमता के बल पर सफलता प्राप्त करने में सक्षम होंगे। कई जातक अचानक से कोई बड़ा धन लाभ हासिल करने में भी सफल होंगे। इस समय कुछ जातकों को कोई पैतृक संपत्ति मिलने की भी संभावना रहेगी।
हर परिस्थिति का डटकर सामना करते हुए, नकारात्मकता को खुद पर हावी न होने दें। इस महीने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। साथ ही, आप घर के सदस्यों का सहयोग हासिल करने में भी सफल रहेंगे।
आप या आपके घर का कोई सदस्य नया वाहन खरीद सकता है। नियमित रूप से मंदिर में घी का दीपक जलाकर, मां कात्यायनी का ध्यान करें। कुंवारी कन्याओं को लाल वस्त्र दान करें।
वृश्चिक राशि
इस महीने वृश्चिक राशि के लोगों को अपने जीवन में सामान्य से बेहतर परिणाम प्राप्त होने की संभावना है। कई जातकों को किसी सरकारी विभाग या अधिकारी से भी उचित सहयोग मिलेगा।
करियर के दृष्टिकोण से देखा जाए तो, यह माह वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। व्यवसाय से जुड़े जातकों के लिए भी सितंबर का महीना अत्यंत लाभकारी रहने वाला है। आर्थिक जीवन के दृष्टिकोण से वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सितंबर का महीना मिश्रित परिणाम लेकर आएगा।
आपके खर्चों में इस महीने अपार वृद्धि आपको मानसिक तनाव दे सकती है। ये महीना वृश्चिक राशि को कुछ छोटी-मोटी सेहत से जुड़ी परेशानियां भी दे सकता है। मंगलवार के दिन हनुमान जी को चोला चढ़ाएं और बंदरों को गुड़-चना खिलाएं।
धनु राशि
धनु राशि के लिए करियर के दृष्टिकोण से सितंबर का महीना फलदायी सिद्ध होगा। ये सफलता आपके अंदर अहंकार भी ला सकती है, ऐसे में जितना संभव हो अपने अहम का त्याग करें। इस महीने में धनु राशि के जातकों की सेहत ठीक रहेगी।
यह महीना आपको घर-परिवार के लिए मिश्रित फल देने वाला है। बृहस्पतिवार के दिन पीली वस्तु का दान करें।
मकर राशि
मकर राशि वाले जातक हमेशा अधिक सूझबूझ और समझदारी का परिचय देते हैं। आप किसी भी बड़े निर्णय को लेते समय बड़ों की सलाह जरूर लें। आपको घर-परिवार से जुड़े बेहद शुभदायक फल मिलने के योग हैं।
मकर राशि के लिए करियर के दृष्टिकोण से भी यह महीना अच्छे संकेत दे रहा है। लेकिन इस महीने में आप कई शारीरिक समस्याओं से पीड़ित हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में भी यह महीना आपके लिए अच्छा रहेगा। नियमित रूप से भगवान शिव जी की पूजा करें।
कुंभ राशि
करियर के क्षेत्र में कुंभ राशि के जातकों को सितंबर के महीने में लाभकारी परिणाम मिलने की उम्मीद है। सितंबर का महीना, धन से जुड़े मामलों में भी अनुकूल फल देने वाला है। स्वास्थ्य की दृष्टि से ये महीना कुंभ राशि के लिए थोड़ा कष्टकारी सिद्ध होने वाला है।
इस माह आपको बदलते मौसम के साथ अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। परिवार में कुछ वाद-विवाद होने के संकेत मिल रहे हैं। ऐसे में जहां तक संभव हो हर मामले को शांत रहकर प्यार से सुलझाने की कोशिश करें।
कुछ जातक अपने परिवार के साथ, किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान भी कर सकते हैं। शनिवार के दिन पानी में काले तिल डालकर स्नान करें।
मीन राशि
मीन राशि के जातक अधिक ज्ञानी और दूसरों के लिए त्याग करने के लिए तत्पर रहते हैं। ये लोग अधिक विद्वान होने के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी, अपनी एक अलग पहचान बनाते हैं। इस महीने कार्यक्षेत्र में अपार सफलता मिलने की संभावना है।
मीन राशि के लिए आर्थिक रूप से भी यह समय अच्छा है। इस माह ग्रहों की स्थितियां आपको मिश्रित फल देंगी। कोशिश करें कि बिना सलाह के कोई भी कार्य न करें और न ही कोई निर्णय लें। इस महीने किसी धार्मिक स्थान पर जाकर भंडारा कराएं। माता-पिता की सेवा करें और रोज़ाना उनका आशीर्वाद लें।
सितंबर का महीना सभी राशियों के लिए मिले-जुले प्रभाव लेकर आने वाला है। आप अपनी राशि के अनुसार आने वाले समय की योजनाएं तय कर सकते हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य रोचक लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit: freepik.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों