सभी राशियों के लोगों में कुछ अलग तरह की विशेषताएं पाई जाती हैं। कुछ राशि के लोग जहां एक तरफ गुस्सैल स्वभाव के होते हैं, वहीं कुछ लोग स्वभाव से काफी खुशमिजाज होते हैं। दरअसल सभी राशियों की विशेषताएं उनके ग्रह स्वामी और राशि के चक्रों की वजह से तय होती हैं। ज्योतिष के अनुसार सभी राशियों में कुछ खास वजहों से बदलाव देखने को मिलते हैं और उनका स्वभाव भी दूसरों से भिन्न होता है।
पिछले कुछ दिनों से हम 12 राशियों में से कुछ राशियों के स्वभाव के बारे में ज्योतिष अनुमान की जानकारी दे रहे हैं। उसी क्रम में आज ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉक्टर आरती दहिया जी कर्क राशि के स्वभाव और उनके प्रेम संबंधों यानी कि लव लाइफ की कुछ जानकारी दे रही हैं। अगर आपकी राशि भी कर्क है तो आप भी ज्योतिष के अनुसार अपने गुणों के बारे में जरूर जानें।
कर्क राशि में जन्मे लोग स्वभाव से बहुत ज्यादा भावुक होते हैं। ये बाहर से भले ही कठोर नजर आते हैं लेकिन अंदर से बहुत नरम दिल के होते हैं। कई बार इस राशि का यही स्वभाव उन्हें लोगों के बीच प्रिय बनाने में मदद करता है। आपका भावुक स्वभाव आपको परिस्थितियों से जल्दी बाहर नहीं निकलने देता है। कर्क राशि का स्वामी चन्द्रमा होता है। जल तत्व द्वारा संचालित होता है। ये लोग संवेदनशील, मासूम,कभी -कभी मूडी, भावुक, चंचल, रोमांटिक होते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: ज्योतिष एक्सपर्ट से जानें कर्क राशि के लोगों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2022
कर्क राशि के लोग प्यार को बहुत ज्यादा महत्व देते हैं। ये लोग कई बार प्रेम के मामले में ये कुछ ज्यादा ही भावुक हो जाते हैं। हालांकि प्रेम प्रसंग के मामले में इन्हे असफलता ही मिलती है। उन्हें अपने घर को सजाना बहुत अच्छा लगता है और ये स्वयं भी सज संवर कर रहना पसंद करते हैं। ये लोग प्यार में वफादार होते हैं लेकिन शादी का निर्णय जल्दी नहीं ले पाते हैं क्योंकि इनका मन चंचल होता है। मित्रों के बीच ये लोग आप सम्माननीय होते हैं। आप अक्सर अवसाद से ग्रस्त हो जाते हैं। आप अपनी जन्म भूमि, अपने घर से दूर रह सकते हैं। आपको सदैव सुख की लालसा रहती है।
इस राशि के लोग कला और संगीत के प्रेमी होते हैं। ये दार्शनिक, कवि, लेखक, उच्च श्रेणी के डॉ.और अनुसंधान कर्ता भी हो सकते हैं। उनको अपने जीवन में कई बार उतार- चढ़ाव देखने को मिलता है। लेकिन ये आसानी से इससे निकल जाते हैं। इन्हे परिवर्तन बहुत पसंद होता हैं। आवश्यक सुख सुविधा को ये अपने परिश्रम से हासिल करते हैं। ये लोग कार्यस्थल पर बहुत कलात्मक होते हैं।
कर्क राशि (कर्क लव हॉरोस्कोप 2022) के जातक हर रिश्ता बेहद ईमानदारी से निभाने वाले होते हैं। यह आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं। ये अपने अनुशासित और सिद्धांतों पर चलने वाले होते हैं। इनकी लव लाइफ काफी अच्छी होती है। प्रेम संबंधों में ये लोग गंभीरता पसंद करते हैं। इन्हे आमतौर पर अपनी पसंद का पार्टनर मिलता है।
कर्क राशि के लोगों का संकोची स्वभाव होने की वजह से कई बार ये लोग अपने प्यार को जाहिर नहीं कर पाते हैं। इस राशि के जातक अपने रिश्ते में समर्पित होते हैं। ये दूसरों के मन की बात जानने का गुण रखते हैं। ये लोग मिलनसार, परिवार से प्रेम करने वाले, मेहनती होते हैं। ये लोग भले ही अपने प्यार को जाहिर कर नहीं पाते हैं लेकिन अपने प्यार को बड़ी ईमानदारी से निभाते हैं और उसके प्रति समर्पित रहते हैं। प्रेम में बंधन स्वीकार नहीं करते हैं
इसे जरूर पढ़ें: कर्क राशि के लोगों का स्वभाव कैसा होता है, टैरो कार्ड एक्सपर्ट से जानें
कर्क राशि वाले प्रेम के मामले में किसी बंधन को स्वीकार नहीं करते हैं। कर्क राशि के संबंध मिथुन एवं वृश्चिक राशि (वृश्चिक राशि के लोगों का कैसा होता है स्वभाव) वालों के साथ अच्छे होते हैं। इसलिए प्रेम या विवाह के लिए इन्हीं राशियों को प्राथमिकता दें।
इस प्रकार कर्क राशि के लोग मिले जुले स्वभाव के होते हैं और उनका यही स्वभाव उन्हें लोगों के बीच अलग स्थान दिलाने में मदद करता है। हालांकि ग्रहों के परिवर्तन के अनुसार ये अनुमान बदल भी सकते हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व ज्योतिष से जुड़े इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।