कर्क राशि के लोगों का स्वभाव कैसा होता है, टैरो कार्ड एक्सपर्ट से जानें

अगर आप भी कर्क राशि वाले लोगों के स्वभाव के बारे में जानना चाहते हैं, तो आपको भी इस लेख को ज़रूर पढ़ना चाहिए। 

 

know common traits of cancer zodiac sign by tarot card expert jeevika sharma

लगभग हर कोई अपनी राशि के अनुसार जानकारी पाने में और उसके अनुसार कार्य करने में रूचि रखता है। कई बार राशि के बारे में पढ़ने और उसके हिसाब से कार्य करने से काफी मदद भी मिलती है। इसके अलावा किसी भी कार्य को करने से मानसिक संतुष्टि भी मिलती है। कई ऐसे लोग भी होते हैं, जो अपने साथ-साथ अपने परिवार के अन्य सदस्य की राशि के बारे में पढ़ना चाहते हैं और उनके स्वभाव को समझना चाहते हैं।

ऐसे में अगर आपके परिवार में कोई कर्क राशि का है और आप उसके स्वभाव को समझाना चाहती हैं या फिर आने वाले दिनों में किसी कर्क राशि के व्यक्ति से रिश्ता जोड़ने जा रही हैं, तो फिर आपको इस लेख को ज़रूर पढ़ना चाहिए। क्योंकि, इस लेख में टैरो कार्ड एक्‍सपर्ट जीविका शर्मा कर्क राशि वाले लोगों के स्वभाव के बारे में करीब से बताने जा रही हैं। इस लेख को पढ़ने के बाद आप आसानी से सही और गलत का चुनाव कर सकती हैं और अपने भविष्य को अच्छे से संवार सकती हैं, तो आइए जानते हैं।

लाइफ में किसी अन्य का दखल

common traits of cancer zodiac sign inside

वैसे तो आप भी अपने निजी जीवन में किसी भी इंसान का हस्तक्षेप करना पसंद नहीं करते होंगे। लेकिन, जब बात राशि के अनुसार हो तो कर्क राशि के लोग अपने जीवन में किसी भी अन्य व्यक्ति का दखल देना पसंद नहीं करते हैं। इसके अलावा जीविका शर्मा कहती हैं कि कर्क राशि के लोग अपने जीवन में बहुत गोपनीयता बनाकर रखना पसंद करते हैं, इसलिए वो किसी अन्य का हस्तक्षेप पसंद नहीं करते हैं।

करियर के बारे में

लगभग हर कोई अपने करियर को बनाने के लिए दिन रात मेहनत करते रहता है। लेकिन, कर्क राशि के लोग अपने करियर को बनाने के लिए कड़ी से कड़ी मेहनत से भी पीछे नहीं हटते हैं। जीविका शर्मा कहती हैं कि जब कर्क राशि के लोगों के सामने वित्तीय स्थिरता आती है तो वो मेहनत करने से पीछे नहीं हटते हैं और दिन-रात मेहनत करने में लग जाते हैं।

इसे भी पढ़ें:मौनी अमावस्या 2022: जानें मौनी अमावस्या की तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

निर्णय लेने में कैसे होते हैं?

cancer zodiac sign by tarot card expert jeevika sharma

ऐसे कई लोग होते हैं जो एक छोटे से काम के निर्णय लेने में कई घंटे तो कोई कई दिन लगा देता है। लेकिन, शर्मा के अनुसार कर्क राशि के लोग निर्णय लेने में काफी तेज होते हैं। वो अधिक समय नष्ट किए बिना ही किसी भी काम के लिए कुछ देर में आसानी से निर्णय ले लेते हैं। निर्णय लेने के बाद कार्य पर काम करना भी शुरू कर देते हैं।(एक्‍सपर्ट से जानें आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा)

क्या भावुक होते हैं?

इस सवाल के जवाब में जीविका शर्मा कहती हैं कि कर्क राशि के लोग बहुत जल्दी भावुक हो जाते हैं। आगे वो कहती हैं कि अधिक भावुक होने के चलते वो अधिक परेशान भी होने लगते हैं। इसी परेशानी के चलते एक बार नहीं बल्कि कई बार तनाव भी महसूस करने लगते हैं। इसके अलावा वो कहती हैं कि उन्हें जीवन पर राज करना और राजा की तरह रहना बेहद पसंद होता है।

परिवार से रिश्ता कैसा होता है?

common traits of cancer zodiac sign by tarot card expert jeevika sharma inside

इस सवाल के जवाब में जीविका शर्मा कहती हैं कि कई बार उनका व्यक्तित्व दोहरा भी होता है। वो एक तरफ देखभाल करने वाले व्यक्ति तो दूसरी तरफ चालाक और स्वार्थी व्यक्ति भी होते हैं। आगे वो कहती हैं कि ऐसा बहुत कम ही होता है कि वो अपने रिश्ते में वफादार रहे। वो हमेशा रिश्तों के लिए इधर से उधर भागते रहते हैं और एक समय एक ही रिश्ता निभाना चाहते हैं।

इसे भी पढ़ें:रिपब्लिक डे स्पेशल: देशभक्ति की दास्तां बयां करती हैं ये 10 फ़िल्में, आप भी जरूर देखें

गलती का एहसास

ऐसे कई राशि के लोग होते हैं जिन्हें गलती का एहसास बहुत जल्द हो जाता है लेकिन, कर्क राशि के लोगों को गलती का एहसास बहुत कम होता है। भले ही उन्होंने गलतियां किया हो लेकिन, उन्हें शायद इसका एहसास नहीं होता है। आगे वो कहती हैं कि वो किसी भी गलती को कबूल करने से भी परहेज करते हैं।(आने वाले हफ्ते में कौन से भाग्यांकों की चमकेगी किस्मत?)

पैसे और समय के मामले में

common traits of cancer zodiac sign by tarot card expert jeevika sharma inside

पैसे को लेकर कर्क राशि के लोगों का स्वभाव बेहद ही दिलचस्प रहता है। जीविका शर्मा कहती हैं कि कर्क राशि के लोग पैसा बचाने में हमेशा कठिनाई का सामना करते हैं। वो अनावश्यक चीजें को खरीदार घर लाते हैं लेकिन, जब असल समय में पैसे की ज़रूरत होती है तो उनके पास पैसा ही नहीं रहता है। यानि एक तरह से वो पैसा अधिक खर्च करते हैं। कर्क राशि के लोग आने वाले समय पर अवसर को स्वीकार नहीं करते हैं और बाद में पछताते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@freepik,hz)

Recommended Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP