हर एक राशि के लोगों का स्वभाव दूसरी राशि के लोगों से अलग होता है। कुछ लोग जिद्दी, तो कुछ थोड़े मूडी स्वभाव के होते हैं। जबकि कुछ लोग स्वभाव से थोड़े नरम, तो कुछ बहुत ही कठोर होते हैं।
दरअसल किसी भी व्यक्ति को उसकी राशि के अनुसार गुणों से भरपूर ही पाया जाता है और वह उसी के अनुसार जीवन के निर्णय लेने में सक्षम होता है। ऐसा माना जाता है कि किसी भी व्यक्ति के स्वभाव और व्यक्तित्व निर्माण में उसके स्वामी ग्रह और राशियां बहुत ज्यादा मायने रखती हैं।
किसी के भी स्वभाव का पता ज्योतिष और टैरो कार्ड रीडिंग से लगाया जा सकता है। पिछले कुछ दिनों में हमने आपको कुछ राशियों के बारे में बताया है। आइए आज उसी क्रम में वृश्चिक राशि के लोगों के स्वभाव के बारे में जानें।
वृश्चिक राशि चक्र में आठवीं ज्योतिषीय राशि है। 23 अक्टूबर से 22 नवंबर के बीच जन्म लेने वाले इस राशि के अंतर्गत आते हैं जिसका प्रतिनिधित्व एक बिच्छू द्वारा किया जाता है।
जो लोग इस राशि के अंतर्गत आते हैं उनमें कुछ सामान्य व्यक्तित्व लक्षण होते हैं। हमने अपने टैरो कार्ड रीडर, जीविका शर्मा से बात की और उनसे वृश्चिक राशि के तहत पैदा होने वाले लोगों के सामान्य लक्षणों को शेयर करने के लिए कहा। अधिक जानकारी के लिए पढ़ते रहिए।
वृश्चिक स्वभाव से पोजेसिव, अक्सर संदेह करने वाले और डोमिनेटिंग हो सकते हैं। यह वो विशेषताएं हैं जो वृश्चिक राशि के लोग तब दिखाते हैं जब वह किसी के साथ रिलेशनशीप में होते हैं। अपने परिवार और दोस्तों के प्रति, वह आमतौर पर मददगार, देखभाल करने वाले और कभी-कभी जोड़ तोड़ करने वाले भी होते हैं।
जब वह पार्टनर को लेकर गंभीर होते हैं तब वह उनके साथ एक गहरा इमोशनल कनेक्शन महसूस करते हैं। लेकिन, वह कभी भी इस पक्ष को दिखाने की कोशिश नहीं करते हैं क्योंकि वह हमेशा डोमिनेट रोल को बनाए रखना चाहते हैं।
उनमें डिप्रेशन में जाने और अपने प्रियजनों को खोने पर आत्महत्या करने की उच्च प्रवृत्ति होती है क्योंकि वह इस बात को प्रकट किए बिना खुद को उन पर निर्भर करते हैं।
इसे जरूर पढ़ें:कैसा होता है तुला राशि के लोगों का स्वभाव, टैरो कार्ड एक्सपर्ट से जानें
वृश्चिक को अक्सर गंभीर मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है क्योंकि वह चीजों को अपने नियंत्रण में लाने या चीजों को अपने तरीके से करने की योजना बनाने के लिए बहुत समय और दबाव डालते हैं।
जब वृश्चिक राशि के लोग ऊब जाते हैं तो वे अकारण लड़ने लगते हैं। उनके लिए लड़ाई-झगड़ा एक तरह का मनोरंजन है। वह ऐसे पार्टनर्स की तलाश करते हैं जो उनकी भावना के लेवल से मेल खाते हों।
वह बुद्धिमान और चालाकी से काम लेने वाले होते हैं और अपना सारा काम पूरा कर लेते हैं। इससे उनकी आर्थिक या प्रोफेशनल जिंदगी थोड़ी आसान हो जाती है।
अच्छे साथी की जरूरत के लिए नहीं बल्कि जरूरत पड़ने पर उनका इस्तेमाल करने के लिए वह बहुत सारे दोस्त बनाते हैं। वृश्चिक राशि वाले उन लोगों पर बहुत उपकार करते हैं जिनसे वह पहली बार मिलते हैं ताकि दूसरा व्यक्ति बाद में उनकी मदद से इनकार न कर सके।
इसे जरूर पढ़ें:टैरो कार्ड एक्सपर्ट से जानें कैसा होता है मेष राशि के लोगों का स्वभाव
अगर ऐसे लोग रिलेशनशीप में गंभीर होते हैं, तो वह वफादार होंगे और अपने पार्टनर को कभी नहीं छोड़ेंगे। वह उड़ान भरेंगे, बहस करेंगे या अपने पार्टनर से घंटों या दिनों तक बात भी नहीं करेंगे लेकिन उन्हें कभी नहीं छोड़ेंगे या रिश्ते को खत्म नहीं करेंगे। वृश्चिक राशि के लोग परिवार के अन्य सदस्यों के प्रति केयरिंग होते हैं। वह हमेशा अपने प्रियजन की इच्छाओं को पूरा करेंगे।
वृश्चिक राशि और उनके सामान्य व्यक्तित्व लक्षणों पर आपके क्या विचार हैं? अपने विचार हमारे साथ हमारे फेसबुक पेज पर शेयर करें। ऐसे और आर्टिकल के लिए, हर जिंदगी से जुड़े रहें।
Image Credit: Shutterstock & Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।