
Scorpio Horoscope Today, 24 February 2026: 24 फरवरी 2026 का दिन वृश्चिक राशि की महिलाओं के लिए संबंधों, सार्वजनिक छवि और व्यावसायिक साझेदारी पर सीधा प्रभाव डालने वाला है। आज चंद्रमा वृष राशि में आपके सप्तम भाव में स्थित है और यहाँ वह उच्च का माना जाता है। सप्तम भाव विवाह, पार्टनरशिप, कॉन्ट्रैक्ट और खुले विरोधियों का प्रतिनिधित्व करता है। मंगलवार की इंटेंस एनर्जी के साथ यह स्थिति आपको इमोशनल रूप से सेंसिटिव बना सकती है, लेकिन यही सेंसिटिविटी सही दिशा में उपयोग की जाए तो रिश्तों को स्थिर भी कर सकती है। आज नियंत्रण की प्रवृत्ति कम करें, संतुलन और संवाद बढ़ाएं, वरना टकराव की स्थिति बन सकती है।
प्रेम और दांपत्य जीवन में आज स्पष्ट बातचीत की आवश्यकता है। यदि रिश्ते में लंबे समय से कोई असहमति चल रही थी, तो आज उसे सुलझाने का मौका मिलेगा। विवाहित महिलाओं को जीवनसाथी के दृष्टिकोण को समझने की कोशिश करनी चाहिए। अधिकार जताने के बजाय सहयोग की भावना रखें। अविवाहित महिलाओं के लिए विवाह प्रस्ताव या गंभीर रिश्ते की चर्चा संभव है, खासकर परिवार की मध्यस्थता से। लेकिन इमोशनल टेस्ट्स लेने की आदत संबंध को जटिल बना सकती है।
उपाय: आज मां पार्वती को सुहाग सामग्री अर्पित करें।

करियर के क्षेत्र में साझेदारी और क्लाइंट डील महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। यदि आप बिजनेश में हैं, तो आज कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। नौकरी कर रही महिलाओं को टीमवर्क पर ध्यान देना होगा। वरिष्ठों या कलीग्स के साथ टकराव से बचें, क्योंकि सप्तम भाव खुले विरोधियों का भी संकेत देता है। आज का दिन डिंप्लोमैटिक व्यवहार की मांग करता है। जो महिलाएं कानूनी, कंसल्टिंग, मैनेजमेंट या पब्लिक रिलेशन से जुड़ी हैं, उन्हें विशेष लाभ मिल सकता है।
उपाय: कार्यस्थल पर जाने से पहले सफेद फूल भगवान शिव को अर्पित करें।
आर्थिक मामलों में साझेदारी से लाभ के संकेत हैं। संयुक्त निवेश, व्यवसायिक सहयोग या जीवनसाथी की आय से लाभ मिल सकता है। हालांकि किसी भी कॉन्ट्रैक्ट को बिना पढ़े साइन करना गंभीर गलती होगी। आज फाइनेंसियल ट्रांसपेरेंसी जरूरी है। अचानक खर्च भी संभव है, खासकर घर या संबंधों से जुड़े मामलों में।
उपाय: किसी जरूरतमंद दंपति को भोजन कराएं।
स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आज आपको प्रजनन तंत्र, हार्मोनल इम्बैलेंस और कमर के निचले हिस्से का ध्यान रखना चाहिए। मानसिक तनाव सीधे शरीर पर प्रभाव डाल सकता है। भावनाओं को दबाकर रखने की प्रवृत्ति से बचें। हल्का व्यायाम और पर्याप्त विश्राम जरूरी है। पानी का सेवन बढ़ाएं और ठंडी चीजों से परहेज करें।
उपाय: रात में सोने से पहले गुनगुना दूध पिएं ।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।