Tarot Expert: जानें कौन सी राशि के लोग बन सकते हैं आपके 'बेस्‍ट फ्रेंड'

आइए टैरो कार्ड एक्सपर्ट जीविका शर्मा से जानें राशि अनुसार कौन किसका अच्‍छा दोस्‍त बन सकता है। 

Zodiac  signs  friends expert

हर व्यक्ति के जीवन में रिश्तों का बड़ा महत्व होता है। यह रिश्ते ही होते हैं, जो आपके जीवन में रंग और खुशियां भरते हैं। वैसे तो व्यक्ति के जन्म के साथ ही ईश्‍वर से उसे उपहार स्वरूप कई रिश्ते मिलते हैं। जैसे- मां, पिता, भाई, बहन और अन्य रिश्‍तेदार। मगर कुछ रिश्ते होते हैं, जो व्‍यक्ति खुद ही बनाता है और उनमें से दोस्ती एक ऐसा रिश्ता है, जिसे परिभाषित करना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन भी है।

दोस्त वह शख्स होता है, जो आपके अच्‍छे और बुरे दोनों में आपके साथ खड़ा होता है, जो आपको सही दिशा दिखाता है और सुख-दुख में आपको अकेला नहीं छोड़ता है। मगर एक अच्‍छा और सच्‍चा दोस्‍त मिलना भी आसान नहीं होता है।

अगर आपको भी एक सच्चे और अच्‍छे दोस्‍त की तलाश है, तो आपको अपनी राशि अनुसार यह जान लेना चाहिए कि किस राशि का जातक आपका अच्छा मित्र बन सकता है।

मेष राशि

aries zodiac expert

मेष राशि के जातकों को लगता है कि उनका स्वभाव बहुत ही दोस्‍ताना है और उनकी सभी से मित्रता हो सकती है, मगर ऐसा नहीं है मेष राशि के जातकों के सबसे अच्छे मित्र सिंह, वृषभ, तुला और वृश्चिक राशि के जातक होते हैं। मेष राशि के जातक बहुत सोच समझकर कोई कार्य करते हैं, इसलिए केवल बताई गई राशि के जातक ही मेष राशि के जातकों के संग दोस्ती निभा सकते हैं।(टॉक्सिक फ्रेंडशिप को खत्‍म करने के टिप्‍स जानें)

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोग बहुत मुश्किल से किसी को अपना दोस्त बनाते हैं। इस राशि के जातकों को आदत होती है कि वह पहले सामने वाले व्यक्ति को परखते हैं और फिर उससे दोस्ती करते हैं। ऐसा देखा गया है कि वृषभ राशि के जातकों की मित्रता धनु, कर्क और मीन राशि के जातकों से अधिक होती है। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि धनु, कर्क और मीन राशि के जातक बहुत ही नर्म दिल होते हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के सबसे अच्छे मित्र सिंह और मीन राशि के जातक ही हो सकते हैं। दरअसल, सिंह राशि के जातक मिथुन राशि के जातकों की तरह ही एक्टिव होते हैं और जिनकी मीन राशि होती है, वह मिथुन राशि के जातकों की तरह ही स्‍वभाव से इमोशनल होते हैं।

इसे जरूर पढ़ें: अक्‍टूबर का महीना आपके लिए कैसा रहेगा? टैरो एक्‍सपर्ट से जानें

कर्क राशि

cancer zodiac expert

कर्क राशि के जातकों के स्वभाव और भावनाओं को समझने वाला व्यक्ति ही उनका मित्र बन सकता है। ऐसे में मकर, कन्या और धनु राशि के जातक कर्क राशि के जातकों के सबसे अच्छे मित्र बन सकते हैं। आपको बता दें कि इन तीनों राशियों के जातक कर्क राशि के जातक की तरह ही जीवन में लिए गए और लिए जाने वाले निर्णय को लेकर बहुत ही प्रैक्टिकल होते हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक दिमाग से काम करने में विश्वास रखते हैं और ऐसे ही लोगों को पसंद भी करते हैं। इसके साथ ही जब बात दोस्त बनाने की आती है, तो सिंह राशि के जातक वृश्चिक, कुंभ और धनु राशि के जातकों को दोस्त के रूप में अधिक पसंद करते हैं। दरअसल, यह तीनों ही राशि के जातक सिंह राशि के जातक की तरह ही जिद्दी, आजाद और खुशदिल स्वभाव के होते हैं।

कन्या राशि

कुंभ और तुला राशि के जातक कन्या राशि के जातकों के सबसे अच्‍छे मित्र बन सकते हैं और इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि जिनकी राशि कुंभ और तुला होती है, उन्हें बहुत जल्‍दी निर्णय लेने की कला आती है और कन्या राशि के जातक ऐसे लोगों को बहुत पसंद करते हैं।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के सबसे अच्‍छे मित्र वृषभ और मिथुन राशि के जातक होते हैं। आपको बता दें कि तुला राशि के जातकों के दो चेहरे होते हैं। एक वास्तविक चेहरा और एक चेहरा वो होता है, जो वह दूसरों को दिखाने के लिए रखते हैं। कुछ ऐसा ही व्यक्तित्व वृषभ और मिथुन राशि के जातकों का भी होता है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों को जीवन में जोखिम उठाना पसंद है और उन्हें लोग भी ऐसा ही पसंद आते हैं, जो जोखिम उठाने से डरते नहीं हैं। इसलिए वृश्चिक राशि के जातकों के सबसे अच्‍छे मित्र मकर और तुला राशि के जातक होते हैं, क्योंकि इन दोनों ही राशियों की जातक कभी भी जोखिम उठाने से पीछे नहीं हटते हैं और डरते नहीं हैं।(इन राशि के लोगों से जरूर करें दोस्ती)

धनु राशि

saggitarious zodiac expert

धनु राशि के जातकों के अंदर अपने आस-पास के लोगों को समझने का नजरिया बहुत ही अच्‍छा होता है। ऐसे में उन्हें अपने सबसे ज्यादा करीब कर्क, मकर और मीन राशि के जातक लगते हैं। इन तीनों ही राशि के जातकों से धनु राशि के लोगों की मित्रता भी गहरी होती है।

मकर राशि

मकर राशि के जातक अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाए रखना, व्यावहारिकता और अपनी पर्सनल एवं प्रोफेशनल लाइफ के बीच बैलेंस बनाए रखना बखूबी जानते हैं। कुछ ऐसे ही व्यक्तित्व वाले होते हैं मेष, कन्या और धनु राशि के जातक। जहां मेष राशि के जातकों को अपनी आर्थिक स्थिति को संभालना आता है, वहीं कन्‍या राशि के जातक बहुत ही व्यावहारिक होते हैं और धनु राशि के जातकों को अपनी पर्सनल एवं प्रोफेशनल लाइफ के बीच बैलेंस बनाए रखना आता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों का कभी कोई ऐसा मित्र नहीं बन पाता है, जिसे वह बेस्ट फ्रेंड कह सकें। ऐसा इसलिए क्योंकि कुंभ राशि के जातकों को हमेशा लगता है कि वह दूसरों से श्रेष्ठ हैं। फिर भी अगर कुंभ राशि के लोगों की किसी से मित्रता हो सकती है, तो वह वृश्चिक राशि के जातक होते हैं।

मीन राशि

Pisces zodiac expert

मीन राशि के जातक बहुत ही हार्ड वर्किंग होते हैं, इसलिए उन्हें मिथुन राशि के जातक बहुत पसंद होते हैं क्योंकि जिनकी राशि मिथुन होती है वह भी बहुत मेहनती होते हैं। वहीं कर्क और वृषभ राशि के जातकों के साथ भी मीन राशि वालों की खूब जमती है क्योंकि जहां कर्क राशि का सेंसिटिव नेचर मीन राशि के लोगों के स्‍वभाव से मेल खाता है, वहीं वृषभ राशि के जातकों का भोलापन मीन राशि के लोगों को लुभाता है।

Recommended Video

आपकी राशि के अनुसार आपका सच्चा मित्र कौन हो सकता है, यह तो आपको अब तक पता ही चल गया होगा। यदि यह आर्टिकल आपको अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी टैरो से जुड़े लेख पढ़ने के लिए देखती रहें हरजिंदगी।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP