herzindagi
cancer zodiac yearly prediction

ज्योतिष एक्सपर्ट से जानें कर्क राशि के लोगों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2022

आइए ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ आरती दहिया जी से जानें कि कर्क राशि के लोगों के लिए आने वाला साल 2022 कैसा रहेगा।  
Editorial
Updated:- 2021-12-13, 18:02 IST

आपका आने वाला समय कैसा रहेगा, आने वाले समय में आपके लिए किस तरह की योजनाएं कारगर हो सकती हैं और किस तरह से आपको अपने आने वाले समय में निर्णय लेने की जरूरत है इस बात का अनुमान लगाना और उसी के अनुसार काम करना भला किसे पसंद नहीं होता है। इसलिए हर राशि के लोगों को ज्योतिष के अनुसार अपनी राशि से जुड़े कई सवालों को जानने की उत्सुकता होती है।

इन्हीं भविष्य की घटनाओं से हमें ज्योतिषशास्त्र अवगत कराता है। जिस तरह हमने पिछले कुछ दिनों में मेष, वृषभ, मिथुन जैसी राशियों के आने वाले साल के बारे में अवगत कराया वैसे ही हम आज आपको कर्क राशि से जुड़े कुछ भविष्य की घटनाओं और उनके आने वाले समय के बारे में अवगत कराने का रहे हैं। आइए जानें कर्क राशि के लोगों के लिए आने वाला साल कैसा रहेगा।

आर्थिक जीवन

cancer zodiac

आर्थिक दृष्टिकोण से कर्क राशि के जातकों के लिए साल 2022 बहुत ही अच्छा रहने वाला है। इस राशि के लोगों के लिए धन संचय का भी प्रबल योग बन रहा है। आपके लिए कमाई के नए रास्ते खुल सकते हैं।आपको अनेक स्रोतों से आर्थिक लाभ मिलने के प्रबल योग दिख रहे हैं।

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य की दृष्टि से साल की शुरुआत में कर्क राशि के जातकों को थोड़ी परेशानी हो सकती है। इस समय आप ध्यान रखें कि पानी की कमी न रहे। खान पान पर विशेष ध्यान दें। योग या व्यायाम नियमित रूप से करें। वैसे स्वास्थ्य के लिहाज से समय ठीक रहेगा।

इसे जरूर पढ़ें:Expert Tips: ज्योतिष एक्सपर्ट से जानें आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा दिसंबर का महीना

करियर एवं व्यवसाय

आपको इस साल नौकरी अच्छी मिलेगी। आप कोई नया कार्य भी कर सकते हैं। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। वो लोग जिन्हे ज्यादा मेहनत पर कम लाभ की शिकायत रहती थी उन्हें इस साल उनके मेहनत के अनुरूप लाभ मिलेगा। व्यवसाय की दृष्टि से वर्ष की शुरुआत में थोड़ी दिक्कतें आ सकती हैं। लेकिन साल के उत्तरार्ध में आपको व्यवसाय में सफलता प्राप्त हो सकती है। अप्रैल के अंत में कर्म क्षेत्र में स्थानांतरण के भी आसार दिख रहे हैं। साल के अंतिम कुछ महीनो में आपका भाग्य प्रबल रहने की संभावना है। इस साल आप नई ऊंचाइयों को छू सकते हैं। अप्रैल से सितंबर तक का समय बहुत अनुकूल रहने वाला है। इस अवधि में आपको मेहनत से ज्यादा फल मिल सकता है।(मिथुन राशि के लिए कैसा रहेगा साल 2022)

पारिवारिक जीवन

cancer zodiac prediction

साल 2022 मिश्रित परिणाम देने वाला हो सकता है। माता पिता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी।काम के सिलसिले में आप अपने परिवार से दूर रह सकते है। अक्टूबर से दिसंबर तक की अवधि में आपके परिवार का माहौल सुखद रहेगा। घर में किसी नए सदस्य के आने की सम्भावना है। घर में पर्व जैसा माहौल रहेगा। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा।

शिक्षा

शिक्षा के दृष्टिकोण से साल 2022 अच्छा रहने वाला है। प्रतियोगी परीक्षा में अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। आपको जीवन में सफलता मिलेगी। उच्च शिक्षा के भी योग बन रहे हैं। शिक्षा के लिए स्थान परिवर्तन के भी योग बन रहे हैं।

इसे जरूर पढ़ें:न्यूमेरोलॉजी एक्‍सपर्ट से जानें प्रेम और वैवाहिक संबंधों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2022


वैवाहिक जीवन

साल 2022 की शुरुआत में उतार चढ़ाव बना रहेगा। जीवनसाथी से आपसी कलह हो सकती है। जिससे अप्रैल तक आपके जीवन में मानसिक तनाव बना रह सकता है। 17 अप्रैल के बाद संबंधों में मधुरता आएगी। अपने जीवन साथी से आपको भरपूर प्यार मिलेगा। आप अपनी कलह को दूर कर पाएंगे। नवंबर से साल के अंत तक का समय अच्छा रहेगा। आप परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकती हैं। वैवाहिक संबंधों में रोमांस बढ़ेगा। पार्टनर से भरपूर सहयोग मिलेगा।

इस तरह कर्क राशि के लोगों के लिए समय मिले जुले प्रभाव लेकर आने वाला है। अपनी राशि के अनुसार आने वाले समय की योजना बनाएं और उसी के अनुसार काम करें।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य रोचक लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik, unsplash

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।