herzindagi
gemin zodiac prediction

ज्योतिष एक्सपर्ट से जानें मिथुन राशि के लोगों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2022

आइए ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ आरती दहिया जी से जानें कि मिथुन राशि के लोगों के लिए आने वाला साल कैसा रहेगा।  
Editorial
Updated:- 2021-12-10, 17:41 IST

अगर आप अपने आने वाले समय को लेकर सचेत रहना चाहते हैं तो आपको अपने भविष्य के बारे में जानकारी जरूर लेनी चाहिए। दरअसल हर कोई अपने आने वाले समय के बारे में जानकारी लेना चाहता है जिससे भविष्य की योजनाओं को निर्धारित किया जा सके।

आपकी इन्हीं उलझनों को कम करने के लिए हमने 12 राशियों के लिए आने वाले साल में क्या परिवर्तन होने वाले हैं इसकी जानकारी ज्योतिष एक्सपर्ट से ली और सभी राशियों के क्रम में हम आज आपको मिथुन राशि के बारे में बताने जा रहे हैं कि इस राशि के करियर से लेकर रिलेशनशिप और शिक्षा से लेकर विवाह तक के लिए आने वाला समय कैसा रहेगा और आपको कैसे भविष्य की योजनाएं बनानी हैं।

आर्थिक स्थिति

gemini horoscope eduction

मिथुन राशि के लिए साल 2022 आर्थिक दृष्टि से सामान्य रहने वाला है। शनि देवता जनवरी से लेकर मार्च तक आपकी राशि के अष्टम भाव में रहने वाले हैं। जिससे आर्थिक पक्ष थोड़ा कमजोर रहने वाला है। 27 अप्रैल के बाद आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। 29 अप्रैल को शनि भाग्य के नवम भाव में गोचर करेंगे। इस समय आपको मुनाफा होने की संभावना है। इसके अलावा मार्च के बाद गुरु का अपनी राशि यानी मीन राशि में प्रवेश करना आपके कर्म भाव को प्रभावित करेगा। इस दौरान आपको कोई गुप्त धन मिल सकता है। आपको अचानक से कुछ लाभ हो सकता है। विदेश से भी कुछ लाभ हो सकते हैं। मई के मध्य में आपको बेवजह खर्च करना पड़ेगा। आपो धन संचय में परेशानी आ सकती है। सितंबर से नवंबर में भी शनि के कारण बेवजह खर्च होंगे। साल का अंत आपके लिए ठीक रहेगा।

इसे जरूर पढ़ें:जानें वृषभ राशि के लोगों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2022

स्वास्थ्य

साल के शुरुआत में मिथुन राशि के जातकों को थोड़ी परेशानी रहेगी। वाहन चलाते समय सतर्क रहने की आवश्यकता है। स्वस्थ रहने के लिए पौष्टिक भोजन लें। आप इस दौरान मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। फरवरी से अप्रैल तक आप शारीरिक समस्याओं से परेशान रह सकते हैं। आपको एसिडिटी, सर्दी जुकाम ,जोड़ों में दर्द की समस्या रह सकती है। छोटी से छोटी बीमारी के लिए डॉ. से सलाह लेने की जरुरत है।(जानें आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा साल 2022)

gemini zodiac horoscope  by aarti dahiya

शिक्षा

साल 2022 छात्रों के लिए शिक्षा के लिहाज से अच्छा रहेगा। शुरुआत के महीने में वे अपने क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। अप्रैल से जुलाई तक और भी अच्छा समय रहेगा क्योंकि गुरु अपनी ही राशि के नवम भाव में प्रवेश करेंगे और शिक्षा के भाव को प्रभावित करेंगे। इस दौरान अपने प्रदर्शन से छात्रों का मन प्रसन्न रहेगा। 27 अप्रैल के बाद शनि का गोचर कुंभ राशि में हो रहा है जो आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा। परीक्षा के परिणाम का इंतज़ार कर रहे छात्रों के लिए समय अच्छा नहीं रहेगा। सितंबर से साल के अंत तक का समय काफी बेहतर रहने वाला है।

करियर

करियर के लिहाज से साल 2022 आपके लिए शानदार साबित होगा। जनवरी से मई तक नौकरी के लिहाज से समय बहुत बढ़िया है। आपको अपने सहकर्मियों से भी सहायता मिलेगी। वर्ष के मध्य में थोड़ा सचेत रहने की जरूरत है।गुरु आपके भाग्य भाव को प्रभावित करेंगे। आपको मदद करेंगे। जो लोग नौकरी बदलने की सोच रहे थे उन्हें इच्छा अनुसार शुभ फलों की प्राप्ति होगी। करियर में लाभ मिलेगा। मई के मध्य से अगस्त मध्य तक मंगल के गोचर से उनलोगों को फायदा होने वाला है जो नयी नौकरी की तलाश में हैं। व्यवसाय के क्षेत्र से जुड़े जातक इस वर्ष बड़े लाभ की उम्मीद कर सकते हैं।यदि आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो वर्ष के दूसरे भाग में इसके लिए प्रयास करें। साल का अंतिम महीना भी नौकरी के हिसाब से काफी अच्छा रहने वाला है।

इसे जरूर पढ़ें:करियर से लेकर रिलेशनशिप तक जानें मेष राशि के लोगों के लिए कैसा रहेगा साल 2022

परिवारिक जीवन

relationship horoscope gemini zodiac

इस पूरे साल आपके परिवार का माहौल शांत एवं सुखद रहने वाला है। मई एवं जून महीने के दौरान आप अपने परिवार को थोड़ा कम समय दे पाएंगे। अगस्त से लेकर नवंबर तक का समय आपके लिए पारिवारिक दृष्टिकोण से बेहतर रहने वाला है। साल के अंत में आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर जा सकते हैं।

कुल मिलाकर मिथुन राशि के लोगों के लिए पूरे साल का समय मिले-जुले प्रभाव लेकर आएगा। इस पूरे साल आपको अपनी राशि के लिए बताई गई बातों के अनुसार भविष्य की योजनाएं बनाने की जरूरत है।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य रोचक लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।