हर किसी को नए साल का इंतज़ार रहता है। एक नयी आशा और उम्मीद के साथ हम नए साल के आने का इंतज़ार करते हैं। इसके साथ ही हमारी यह उम्मीद भी रहती है कि इस साल जो भी परेशानियां, कठिनाइयां रहीं वे सारी नए साल पर ख़त्म हो जाएं और हम एक नए विश्वास के साथ नए साल के आने का इंतजार पूरे जोश एवं हर्षोल्लास के साथ करें। लोग अपने आने वाले साल के लिए पहले से ही योजनाएं बनाने लगते हैं जिससे उन्हें भविष्य में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। अलग राशि के लोगों के लिए समय अलग तरह का होते है और राशि के अनुसार ही पूरे साल उतार चढ़ाव आते रहते हैं जिनसे बचकर आगे बढ़ने के लिए ज्योतिषीय भविष्यवाणियां होती हैं।
ज्योतिष शास्त्र हमेशा लोगों को आगे की योजनाओं के बारे में अवगत कराता है। राशियों के अनुसार ऐसी ही आने वाली घटनाओं का पता लगाने के लिए हमने ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ आरती दहिया जी से बात की। उन्होंने हर एक राशि के लिए आने वाले साल में क्या होने वाला है इसकी भविष्यवाणी हमें बताई। 12 राशियों में पहली राशि है मेष राशि। आइए जानें मेष राशि के लिए आने वाला समय साल 2022 कैसा रहेगा और इसमें क्या करना चाहिए आइए जानें।
करियर कैसा रहेगा
मेष राशि के जातकों के लिए साल 2022 करियर के लिहाज से बेहतर रहने वाला है। गुप्त रूप से आपको धन की प्राप्ति होगी। करियर के स्वामी शनिवर्ष की शुरुआत से लेकर जून तक आपके करियर के भाव में रहेंगे। जिससे आपको पदोन्नति, वेतन वृद्धि की संभावना है। इस साल आप नयी ऊंचाइयां छू पाएंगे। आपके व्यवसाय में भी विकास होगा। आप यदि साझेदारी में काम करना चाहेंगे तो उसमे भी आपको सफलता मिलेगी। सरकारी नौकरियों में अवश्य आपको सफलता मिलेगी। गुरु भाग्य के मालिक लाभ के भाव में विराजमान है जो हर तरह से मेष राशि को लाभ देगा। आपके दशम भाव में शनि और बुध की युति बहुत अच्छा फल देती है। पंचम भाव का स्वामी सूर्य नवम भाव में बैठा है। गुरु ग्यारहवें भाव में बैठा है इसलिए सरकारी नौकरी के योग हैं। नौकरी करने वाले जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। साल में एक से तीन बार आपको नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। कोई बड़ा अवार्ड मिलने के संकेत हैं। आपको इस साल मान सम्मान मिल सकता है। गुरु लाभ के स्थान में एवं भाग्य स्थान में सूर्य बहुत ही शुभ फल देने वाला है। व्यापारियों के लिए भी यह साल बहुत अच्छा रहने वाला है। आपको अच्छा मुनाफा होगा। व्यापार में वृद्धि होगी।
इसे जरूर पढ़ें:आने वाले साल 2022 में कुछ राशियों को रहना होगा सतर्क, जानें ज्योतिष के उपाय
रिलेशनशिप कैसी रहेगी
मेष राशि के जातकों के लिए जहां इस दौरान घर के सदस्यों के साथ वाद विवाद हो सकता है, वहीं मानसिक तनाव बढ़ेगा। मई में जब आपकी ही राशि में शुक्र ग्रह का गोचर होगा तो संबंध में सुधार आएगा। वैसे छोटी मोटी नोक झोंक को छोड़ कर आपका वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। जो जातक प्रेम विवाह करना चाहते हैं इस साल उनके लिए यह संभव है। वे अपने पार्टनर को कोई कीमती सामान भी उपहार में दे सकते हैं। कुल मिलाकर रिलेशनशिप के हिसाब से आने वाला साल 2022 आपके लिए प्रेम संबंधों में एक नया आयाम लेकर आएगा जिससे आपको सफलता मिलेगी।
स्वास्थ्य कैसा रहेगा
इस राशि के लोगों के लिए आने वाला साल 2022 सेहत के हिसाब से मिले जुले प्रभाव लेकर आएगा। इस अवधि में आपको छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस साल आपको अपनी सेहत को ठीक रखने के लिए अपनी डाइट पर विशेष रूप से ध्यान रखना होगा। बाहर के खाने और तामसिक भोजन से परहेज करें सेहत ठीक रहेगी।
इसे जरूर पढ़ें:राशिफल 2022: ज्योतिष एक्सपर्ट से जानें आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2022
यात्रा के लिए
आने वाला साल 2022 यात्रा के लिहाज से आपके लिए कुछ अच्छे संकेत लेकर आ रहा है। जो लोग विदेश यात्रा की योजना बना रहे हैं साल के मध्य तक उन्हें सफलता मिलेगी। हालांकि साल की शुरुआत में छोटी यात्राओं के संकेत हैं, लेकिन विदेश यात्रा साल की शुरुआत में नहीं कर पाएंगे।
इस प्रकार मेष राशि के जातकों के लिए आने वाला साल हर दृष्टि से सामान्य रहेगा। ईश्वर का ध्यान करके साल की शुरुआत करें निश्चित ही जीवन में सफलता मिलेगी।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य रोचक लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit: freepik and pixabay
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों