Sun Mar 29, 2026 | Updated 02:00 AM IST HZ Awards 2026
Aries career obstacles 2026

Aaj Ka Mesh Rashifal 28 March 2026: घर में बढ़ेगा आपसी प्रेम, सुख-सुविधाओं और मानसिक शांति पर रहेगा आपका खास ध्यान, जानिए मेष राशि की महिलाओं का पूरा दिन कैसा रहेगा

28 मार्च 2026 का मेष राशिफल जानिए, जहां घर-परिवार में बढ़ेगा प्रेम और मिलेगा मानसिक सुकून। आज मेष राशि की महिलाओं के लिए दिन भावनात्मक जुड़ाव, आराम और सुख-सुविधाओं पर फोकस वाला रहेगा। करियर में स्थिरता, आर्थिक संतुलन और रिश्तों में मिठास के संकेत हैं। प्रेम, स्वास्थ्य और धन से जुड़े खास योग के साथ जानें पूरा दिन कैसा रहेगा और कौन से उपाय आपके लिए शुभ रहेंगे।
Editorial
Updated:- 2026-03-28, 09:55 IST

Aries Horoscope Today, 28 March 2026 : मेष राशि की महिलाओं के लिए 28 मार्च 2026 का दिन घर-परिवार और आराम वाला रहेगा। आज चंद्रमा लगातार दूसरे दिन आपके चौथे घर में अपनी ही राशि 'कर्क' में बैठे हैं, जिससे आप खुद को बहुत भावुक, सुरक्षित और शांत महसूस करेंगी। आज आप उन सुखों का आनंद लेने और अपनों के साथ गहरा जुड़ाव महसूस करने के मूड में रहेंगी। आज आपका ध्यान केवल भागदौड़ पर नहीं, बल्कि अपनी माता के साथ पुराने यादगार पल बिताने और घर के वातावरण को खुशहाल बनाने पर रहेगा।

आज मेष राशि का प्रेम राशिफल (Aries Love Horoscope Today)

प्यार के मामले में मेष राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन भरोसे और कोमलता का है। शादीशुदा महिलाएं आज अपने पति के साथ बहुत ही भावनात्मक और गहरा लगाव महसूस करेंगी। आज आप पार्टनर के साथ भविष्य की किसी बड़ी घरेलू योजना या बच्चों की खुशी के लिए कोई फैसला साथ मिलकर ले सकती हैं। जो महिलाएं सिंगल हैं, उनके लिए आज परिवार के किसी करीबी के माध्यम से कोई बहुत ही शालीन और संस्कारी रिश्ता आ सकता है। आज आपकी ममतामयी छवि और सादगी पार्टनर का दिल जीत लेगी।

उपाय: आज अपने बेडरूम की उत्तर-पश्चिम दिशा में कांच के बर्तन में साफ पानी रखें।

आज मेष राशि का करियर राशिफल (Aries Career Horoscope Today)

काम-काज के लिहाज से आज का दिन ठहराव और मजबूती वाला है। चौथे भाव का चंद्रमा आपको अपने कार्यक्षेत्र में आंतरिक शक्ति देगा। नौकरी करने वाली महिलाओं को आज ऑफिस में अपनी पुरानी मेहनत का फल मिल सकता है या सीनियर से कोई प्रशंसा मिल सकती है। अगर आप शिक्षा, लिक्विड दूध, जूस रियल एस्टेट या घर से जुड़े किसी काम में हैं, तो आज का दिन बहुत सफल रहेगा। आज किसी भी नए काम में जल्दबाजी न करें, बल्कि पुराने कामों को मजबूती देने पर ध्यान दें।

उपाय: आज शिव मंदिर में गुलाब का फूल अर्पित करें।

इसे भी पढ़ें- Mesh 2026 Upay: इस वर्ष शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव को कम करेंगे बस 2 उपाय, मेष राशि वाले बिना चूके रोज करें ये काम

aaj ka mesh rashifal 18 january 2026 career growth due to planetary alignment in tenth house aries today horoscope

आज मेष राशि का आर्थिक राशिफल (Aries Money Horoscope Today)

पैसे के मामले में मेष राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन बरकत और सही खर्च का है। आज चौथे चंद्रमा के कारण आप घर की मरम्मत, नए गैजेट्स या अपनी सुख-सुविधा की चीजों पर थोड़ा पैसा खर्च कर सकती हैं, जो आपको खुशी देगा। कल के मुकाबले आज आपकी आर्थिक स्थिति काफी बैलेंस रहेगी, जिससे आप भविष्य के लिए गोल्ड या किसी बचत योजना में इन्वेस्ट करने का मन बना सकती हैं। आज खरीदारी करते समय अपनी जरूरत का ध्यान रखें और दिखावे से बचें।

उपाय: आज अपने पर्स में एक छोटा जायफल रखें।

आज मेष राशि की सेहत (Aries Health Horoscope Today)

तबीयत के मामले में आज मेष राशि की महिलाओं को अपनी छाती और मन की शांति का ध्यान रखना होगा। आज आप मानसिक रूप से काफी शांत रहेंगी, लेकिन ठंडी चीजों या ज्यादा भावुक होने के कारण छाती में हल्का भारीपन या सर्दी-जुकाम की शिकायत हो सकती है। आज गुनगुना पानी पिएं और घर का बना ताजा और हल्का भोजन ही लें। शाम को परिवार के साथ बिताया गया समय आपकी दिनभर की थकान को दूर कर देगा।

उपाय: आज नहाने के पानी में थोड़ा सा कच्चा दूध या हल्दी डालकर नहाएं ।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।

अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;