Fri Mar 13, 2026 | Updated 02:56 AM IST
 mesh aaj ka rashifal 12 march 2026

Aaj Ka Mesh Rashifal 12 March 2026: भाग्य देगा साथ, पुराने संपर्कों से होगा लाभ; जानिए मेष राशि की महिलाओं के लिए कैसा रहेगा दिन

आज का मेष राशिफल 12 मार्च 2026: मेष राशि की महिलाओं के लिए दिन रहेगा ऊर्जावान और सामाजिक। पुराने दोस्तों से मुलाकात के योग बनेंगे, करियर में मिलेगी सराहना और आर्थिक लाभ के संकेत भी हैं। जानिए प्रेम, करियर, सेहत और धन से जुड़ा आज का पूरा राशिफल।
Editorial
Updated:- 2026-03-12, 07:48 IST

Aries Horoscope Today, 12 March 2026 : मेष राशि की महिलाओं के लिए 12 मार्च 2026 का दिन बहुत ही ऊर्जावान और सामाजिक रहने वाला है। आज आपका मन नए लोगों से मिलने का रहेगा। आज के दिन आपकी कार्यक्षमता बहुत बढ़ी हुई रहेगी, जिससे आप कठिन से कठिन घरेलू या बाहरी काम को चुटकियों में निपटा लेंगी। मेष राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन अपनी किसी पुरानी इच्छा या शौक को दोबारा शुरू करने के लिए भी बहुत उत्तम है। आज समाज में या अपने सहेलियों के बीच आपकी एक नई और मजबूत छवि बनेगी। किसी पुराने मित्र का अचानक फोन या संदेश आज आपके पूरे दिन को उत्साह से भर देगा।

आज मेष राशि का प्रेम राशिफल (Aries Love Horoscope Today)

प्रेम की दृष्टि से आज का दिन आपके रिश्तों में ताजगी और नयापन लेकर आएगा। आज आपके और आपके जीवनसाथी के बीच आपसी तालमेल बहुत ही अच्छा रहेगा, जिससे घर की कई छोटी-मोटी उलझनें हंसी-मजाक में ही सुलझ जाएंगी। यदि पिछले कुछ दिनों से आप अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर जाने का मन बना रही थीं, तो आज वह योजना अचानक बन सकती है। जो महिलाएं सिंगल हैं, उनके लिए आज किसी सामाजिक मेल-मिलाप के दौरान कोई दिलचस्प सामने आ सकता है।

उपाय: आज सुबह स्नान के बाद घर के मंदिर में हनुमान जी के सामने चमेली के तेल का दीपक जलाएं और उसमें एक साबुत लौंग डाल दें।

आज मेष राशि का करियर राशिफल (Aries Career Horoscope Today)

करियर की दृष्टि से इन राशि की महिलाओं को आज अपने कार्यक्षेत्र में अपनी लीडरशिप दिखाने का पूरा मौका मिलेगा। यदि आप मैनेजमेंट, पुलिस, सेना, या किसी टीम को संभालने का काम करती हैं, तो आज आपकी मेहनत रंग लाएगी। ऑफिस में आज आपके वरिष्ठ अधिकारी आपकी फुर्ती और काम के प्रति लगन को देखते हुए आपकी प्रशंसा करेंगे। जो महिलाएं अपना खुद का छोटा व्यापार या ऑनलाइन स्टोर चलाती हैं, उन्हें आज किसी नई मार्केटिंग प्लानिंग से बहुत अच्छा लाभ होने की संभावना है। बस ध्यान रहे कि अति-उत्साह में आकर अपने कॉम्पिटिटर को अपनी कमजोरियां न बताएं।

उपाय: आज अपने पर्स या बैग में एक छोटा सा तांबे का छल्ला लाल धागे के साथ रखें।

यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

aaj ka mesh rashifal 8 january 2026 aries today horoscope

आज मेष राशि का आर्थिक राशिफल (Aries Money Horoscope Today)

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अचानक धन लाभ और पुराने इन्वेस्टमेंट से फायदा पाने का है। आज आपको अपनी पिछली किसी मेहनत का इनाम या रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। यदि आप कोई नया वाहन या बिजली का सामान खरीदने की योजना बना रही हैं, तो आज का दिन जानकारी जुटाने के लिए बहुत शुभ है। आज पारिवारिक खुशियों पर थोड़ा पैसा खर्च हो सकता है, जो भविष्य के लिए यादगार साबित होगा। आज किसी को भी बिना पक्की गारंटी के बड़ा उधार न दें।

उपाय: आज एक छोटे से लाल कपड़े में थोड़ी सी लाल मसूर की दालऔर क तांबे का टुकड़ा बांधकर अपनी तिजोरी में गुप्त रूप से रख दें।

आज मेष राशि की सेहत (Aries Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य के हिसाब से आज आपको अपने सिर, माथे और आंखों की गर्मी का विशेष ध्यान रखना होगा। आज काम की अधिकता और मानसिक एक्टिविटी की वजह से सिर में भारीपन या आंखों में जलन महसूस हो सकती है। जो महिलाएं पहले से माइग्रेन की समस्या से जूझ रही हैं, उन्हें आज धूप में निकलने और ज्यादा तनाव लेने से बचना चाहिए। आज ज्यादा तीखा और लाल मिर्च वाला भोजन आपके शरीर की गर्मी को बढ़ा सकता है, जिससे स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है।

उपाय: आज स्नान के पानी में थोड़ा सा लाल चंदन मिलाकर स्नान करें और माथे पर सफेद चंदन का तिलक लगाएं।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।

इसे जरूर पढ़ें- मेष राशि वालों का ऐसा होता है व्यक्तित्व 

अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;