अपने आने वाले समय के प्रति हर कोई सजग रहना चाहता है। आने वाले समय की घटनाओं का अनुमान लगाकर लोग योजनाएं बनाते हैं और उन योजनाओं पर अमल करते हैं। ऐसी ही कई घटनाओं से आपको अवगत कराता है ज्योतिषशास्त्र। हर एक राशि का भविष्य अलग तरह से निर्धारित होता है। ज्योतिष की मानें तो प्रत्येक राशि के लोगों के लिए उनका आने वाला समय कुछ अच्छे बुरे दोनों तरह के संकेत लेकर आता है।
12 राशियों के लोगों का भविष्य अलग होता है और उन्हें अपनी राशि के बारे में जान लेने के बाद ही भविष्य की योजनाएं बनानी चाहिए। आइए ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ आरती दहिया जी से जानें कि वृषभ राशि के लोगों के लिए आने वाला साल 2022 कैसा रहेगा और उनकी शिक्षा, करियर और रिलेशनशिप में क्या नए मोड़ आ सकते हैं।
आर्थिक स्थिति
पैसा जीवन का एक अभिन्न अंग है, और इस साल आप अच्छा धन कमा सकते हैं। आपके लिए साल 2022 सम्पन्नता का साल है। शुक्र अष्टम भाव में है इसलिए आपको थोड़ा सा ध्यान रखना जरुरी होगा। कोई भी कार्य बिना किसी की सलाह के न करें। साल की शुरुआत में आय और व्यय समान रहेंगे। जिन लोगों ने अचल संपत्ति या वस्तुओं में निवेश किया है, वे व्यापारिक गतिविधियों के माध्यम से कुछ अतिरिक्त धन कमाने की संभावना रखते हैं, जिससे आपकी वित्तीय स्थिति और भी अच्छी होगी। आपको पैतृक संपत्ति मिलेगी। आपको कुछ गड़े हुए धन के मिलने की भी संभावना है। पैसा बहुत आएगा जिसके बारे में आप सोच भी नहीं पाएंगे। आप इस साल जमीन खरीद सकते हैं या मकान भी बना सकते हैं। वाहन भी खरीद सकते हैं। पूर्व में किये गए निवेश का फायदा होगा और आर्थिक लाभ होगा। आपके बॉस के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। 26 फरवरी तक क़ानूनी दायरे में रह कर कार्य करें।
इसे जरूर पढ़ें:मार्गशीर्ष पूर्णिमा 2021: जानें दिसंबर के महीने में कब पड़ेगी मार्गशीर्ष पूर्णिमा, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व
करियर
इस राशि वालों का इस साल भाग्योदय होना निश्चित है। गुरु आपके कर्म स्थान और लाभ स्थान के मालिक होकर साल भर आपको सफलता प्रदान करेंगे। साथ ही, शनि भाग्य और कर्म स्थान के मालिक सालभर आपको कार्य के प्रति ऊर्जावान रखेंगे। आपकी सोच कार्य के प्रति सकारात्मक रहेगी। वर्ष 2022 के दौरान वृषभ राशि के जातक अपने पेशे में एक अच्छी छलांग देखेंगे। ग्रहों की स्थिति आपके लिए अपने करियर को मजबूत करने के अच्छे अवसर लेकर आएगी। अप्रैल से गुरु का गोचर एकादश भाव में होने जा रहा है जो लाभ का भाव होता है। इस समय आपके व्यावसायिक संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। इस दौरान आपको धन लाभ हो सकता है। आपके नवम भाव में शनि का गोचर भी आपके लिए अनुकूल रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले छात्रों को इस साल सफलता मिलने की संभावना है। आपकी आय में अच्छी खासी वृद्धि हो सकती है। आपको व्यापार के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। सितंबर के महीने में आपकी आय के भाव में कई ग्रहों जैसे सूर्य, शुक्र और गुरु का प्रभाव देखने को मिलेगा। नौकरी में लाभ प्राप्त करने के कई अच्छे मौके मिलेंगे। सहकर्मियों और उच्च अधिकारियों के साथ अनुकूल संबंध रहेंगे। कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी। (मेष राशि के लिए कैसा रहेगा साल 2022)
स्वास्थ्य
अप्रैल से अगस्त तक स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहने की जरूरत है। आपकी दाहिने नेत्र में कुछ परेशानी हो सकती है। दुर्घटना की भी संभावना है। यदि शुगर, किडनी में प्रॉब्लम है या हाई बीपी है तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें और दवा लें। अपने खानपान पर ध्यान दें। .
शिक्षा
साल 2022 छात्रों के लिए खास कर प्रतियोगी परीक्षा देने वाले जातकों के लिए काफी सकारात्मक नतीजे देने वाला साबित हो सकता है। जनवरी माह के मध्य में मंगल आपकी राशि के अष्टम भाव में प्रवेश करेंगे जिसकी वजह से जून तक का समय शिक्षा के लिहाज से आपको शुभ फल देने वाला है। आपके स्वामी बुध व शनि एक साथ बैठे हुए हैं। आप अपना शिक्षा का क्षेत्र बदल सकते हैं। यानी कि आप पढाई कुछ करेंगे और नौकरी के लिए प्रयास आप किसी और क्षेत्र में करेंगे। शिक्षा का क्षेत्र बदलने से माता- पिता तनाव में रहेंगे लेकिन अंत में आपको फायदा होगा। आप विदेश में भी पढ़ाई कर सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें:5 दिसंबर को मंगल ग्रह के राशि परिर्वतन से आपके जीवन में होंगे बड़े पर्वितन
पारिवारिक जीवन
वृषभ राशि वालों का पारिवारिक जीवन काफी अच्छा रहेगा। पूरे साल पारिवारिक माहौल शांत एवं खुशनुमा होगा। परिवार में आपसी प्यार, मान और सम्मान बना रहेगा। इसके अलावा आपको परिवार के हर सदस्य से पूरा सपोर्ट मिलेगा। आपके माता-पिता भी आपको पूरा सहयोग करेंगे आपके बातचीत में सकारात्मक बदलाव दिखेगा और व्यवहार भी पहले से अच्छा नजर आएगा। परिवार में मेल मिलाप का वातावरण रहेगा। आपके परिवार में कोई बड़ा काम हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य की नौकरी या शादी जैसा योग बन रहा है। बड़े- भाई बहन से भी आपको लाभ मिलेगा।
इस प्रकार वृषभ राशि के लोगों के लिए आने वाला साल 2022 कई शुभ संकेत लेकर आ रहा है। आप अपनी भविष्य की योजनाएं इस ज्योतिष अनुमान के हिसाब से बना सकते हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य रोचक लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit: freepik, unsplash, pixabay
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों