
Taurus Horoscope Today, 9 March 2026 : वृष राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन अपने वैवाहिक जीवन और पार्टनरशिप्स में अपनी भावनाओं को बहुत ही संतुलित और सात्विक रखने का है। 9 मार्च, सोमवार को चंद्रमा आपके सातवें भाव यानी जीवनसाथी, साझेदारी, दैनिक व्यापार और सार्वजनिक जीवन के घर में गोचर कर रहे हैं। सोमवार और सातवें भाव में चंद्रमा का यह गोचर आपके मन को अपने जीवनसाथी और करीबी रिश्तों के प्रति अत्यंत भावुक बनाएगा। आज किसी भी विषय पर प्रतिक्रिया देने से पूर्व शांति से विचार अवश्य करें।
दांपत्य जीवन के मामले में आज का दिन अपने जीवनसाथी की अनकही भावनाओं को समझने और उन्हें पूर्ण आत्मीयता देने का है। सातवें भाव का प्रभाव वैवाहिक रिश्ते में एक गहरी संवेदनशीलता लाएगा। आज अपने स्वभाव में किसी भी प्रकार का उतावलापन, संदेह या अत्यधिक अधिकार की भावना न लाएं। मौन रहकर अपने प्रेम को व्यक्त करें। जो महिलाएं सिंगल हैं, उनका मन आज किसी ऐसे जीवनसाथी की कल्पना में डूबा रहेगा जो भावनात्मक रूप से अत्यंत परिपक्व, शांत और आध्यात्मिक स्वभाव का हो।
उपाय: आज भगवान शिव और माता पार्वती के मंदिर में जाकर दोनों के मध्य एक सफेद सूत का धागा गठबंधन के रूप में बांधें और माता को सफेद बर्फी का भोग लगाएं।
कामकाज के ,मामलो पर आज आपकी सफलता पूर्ण रूप से लोगों के साथ आपके बची करने के तरीके और पार्टनरशिप पर निर्भर करेगी। यदि आप किसी व्यापार, पब्लिक डीलिंग , या कला के क्षेत्र में हैं, तो आज आपके संपर्क में आने वाले लोग आपकी विनम्रता और भावुक स्वभाव से अत्यंत प्रभावित होंगे। कार्यस्थल पर किसी भी पार्टनर या कलीग्स के साथ वैचारिक मतभेद उत्पन्न होने पर क्रोध के बजाय मौन और शांति का मार्ग अपनाएं।
उपाय: आज डेस्क या कार्यस्थल पर एक छोटे से कांच के पात्र में शुद्ध जल भरकर उसमें कुछ सफेद गुलाब की ताजी पंखुड़ियां अवश्य रखें।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

पैसों के मामले में आज का दिन डेली इनकम और व्यापारिक लेन-देन में वृद्धि का है। सातवां भाव प्रत्यक्ष व्यापार का होता है और सोमवार का प्रभाव धन के प्रवाह में तरलता लाता है। आज आप अपने जीवनसाथी की प्रसन्नता या घर की सज्जा से जुड़ी किसी श्वेत और सुंदर वस्तु पर धन खर्च कर सकती हैं। आज किसी भी नए बिज़नेस डील पर साइन करते समय मात्र भावनाओं में बहकर नहीं, बल्कि अत्यंत व्यावहारिक और स्पष्ट होकर निर्णय लें।
उपाय: आज पूजा घर में एक साबुत सुपारी पर सफेद चंदन का लेप लगाकर और थोड़े से साबुत चावल एक साफ सफेद रुमाल में बांधकर अपनी तिजोरी में स्थापित करें।
सेहत के मामले में आज आपको अपने उदर के निचले हिस्से ,किडनी और शरीर में जल तत्व का विशेष ध्यान रखना होगा। सातवां भाव उदर के निचले भाग का होता है और चंद्रमा शरीर में कफ एवं जल के असंतुलन का कारण बन सकता है। आज अत्यधिक ठंडे जल का सेवन करने या व्यर्थ का मानसिक तनाव लेने से बचें, अन्यथा मूत्र संबंधी समस्या या पैरों में भारीपन उत्पन्न हो सकता है। आज अपने आहार में शुद्ध तरल पदार्थों का उचित संतुलन बनाए रखें।
उपाय: आज एक गिलास हल्के गुनगुने जल में आधा चम्मच सौंफ और थोड़ी सी मिश्री मिलाकर पिएं।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।
अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।