
Taurus Horoscope Today, 27 February 2026 : 27 फरवरी 2026 को चंद्रमा कर्क राशि में गोचर करते हुए आपकी राशि से तृतीय भाव में स्थित रहेगा। तृतीय भाव साहस, प्रयास, संचार, छोटे भाई-बहन, मार्केटिंग, मीडिया और आत्मविश्वास का प्रतिनिधित्व करता है। कर्क में स्थित चंद्रमा भावनात्मक गहराई देता है, इसलिए आज आपके शब्दों में संवेदनशीलता रहेगी। साथ ही आमलकी एकादशी का आध्यात्मिक प्रभाव आपको भीतर से शांत और चिंतनशील बनाएगा। आज आप अपनी बात खुलकर रखेंगी, लेकिन हर बात बोलना जरूरी नहीं है।
प्रेम जीवन में आज बातचीत मुख्य भूमिका निभाएगी। यदि आप रिलेशनशिप में हैं तो पार्टनर से भविष्य या परिवार से जुड़े विषयों पर चर्चा हो सकती है। इमोसनली रेस्पॉन्स देने से बचें और बात को शांत तरीके से रखें। विवाहिता महिलाओं के लिए जीवनसाथी के साथ शार्ट ट्रिप या पारिवारिक आयोजन की योजना बन सकती है। अविवाहित महिलाओं के लिए किसी परिचित या सोशल प्लेटफॉर्म के माध्यम से नया संवाद शुरू हो सकता है, लेकिन जल्दबाज़ी में निर्णय न लें।
उपाय: शाम के समय चंद्रमा को जल अर्पित करें और 11 बार ॐ चंद्राय नमः मंत्र का जप करें।
करियर के क्षेत्र में आज प्रेजेंटेशन, लेखन, सेल्स या कम्युनिकेशन से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है। आपकी बातों में प्रभाव रहेगा। लेकिन किसी भी डॉक्यूमेंट या ईमेल को भेजने से पहले दो बार जांच लें। छोटी गलती इमेज को प्रभावित कर सकती है। यदि आप व्यवसाय में हैं तो प्रमोशन या प्रचार से लाभ संभव है।
उपाय: कार्य प्रारंभ करने से पहले अपने डेस्क पर एक सफेद फूल का गुलदस्ता रखें।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

आर्थिक मामलों में छोटे लाभ के संकेत हैं। कमीशन, अतिरिक्त आय या किसी पुराने भुगतान की प्राप्ति हो सकती है। लेकिन यात्रा, वाहन या संचार से जुड़े खर्च भी बढ़ सकते हैं। आज इंवेसेटमेंट में रिस्क लेने से बचें। ऑनलाइन खरीदी से बचना चाहिए।
उपाय: एक चांदी का छोटा टुकड़ा अपने पर्स में रखें।
स्वास्थ्य के मामले में आज विशेष ध्यान गला, स्वरयंत्र, गर्दन, कंधे, हाथ, श्वसन तंत्र और कानों पर दें। अधिक बोलने या ठंडी चीज़ों के सेवन से गले में खराश हो सकती है। लंबे समय तक मोबाइल या लैपटॉप उपयोग से गर्दन और कंधों में जकड़न संभव है।
उपाय : स्नान के जल में एक चुटकी सेंधा नमक और थोड़ा सा गुलाब जल मिलाकर स्नान करें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।
अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।