
Cancer Horoscope Today, 8 March 2026 : कर्क राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन घर-परिवार और अपनी व्यक्तिगत सुख-शांति पर ध्यान देने का है। 8 मार्च, रविवार को चंद्रमा आपके चौथे भाव यानी घर, सुख, माता और प्रॉपर्टी के घर में गोचर कर रहे हैं। रविवार और चौथे भाव का यह मेल आज आपके घर के माहौल में एक नई सकारात्मक ऊर्जा और स्पष्टता लेकर आएगा। आज परिवार के सभी अहम फैसलों में आपकी बातों को बहुत महत्व दिया जाएगा और आपका आत्मविश्वास काफी मजबूत रहेगा।
दांपत्य जीवन और परिवार के मामले में आज का दिन अपने जीवनसाथी और परिवार के सदस्यों के साथ बहुत ही स्पष्ट और सुलझी हुई बातें करने का है। चौथा भाव और सूर्य का प्रभाव घर में एक नई गर्माहट लाएगा। बस एक बात का ध्यान रखें बातचीत के दौरान अपने विचारों को दूसरों पर थोपने या किसी भी तरह के अहंकार से बचें। जो महिलाएं सिंगल हैं, उनके रिश्ते की बात आज घर के बड़े-बुजुर्ग पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ा सकते हैं।
उपाय: आज सुबह स्नान के बाद तांबे के लोटे में जल और थोड़ा सा गुड़ डालकर सूर्य देव को अर्घ्य जरूर दें।
कामकाज के मामले में आज आपका दिमाग बहुत ही स्पष्ट और केंद्रित रहेगा। अगर आप आज घर से जुड़े किसी प्रोजेक्ट, प्रॉपर्टी , या पारिवारिक बिज़नेस पर ध्यान दे रही हैं, तो आपके अंदर गजब का आत्मविश्वास रहेगा। आपके फैसले एकदम सटीक होंगे। जो महिलाएं किसी सरकारी क्षेत्र, प्रशासन या शिक्षा से जुड़ी हैं, उनके लिए आज का दिन कोई बहुत ही सकारात्मक खबर और समाज में सम्मान लेकर आ सकता है।
उपाय: आज सुबह नहाने के पानी में चुटकी भर लाल चंदन पाउडर जरूर मिलाएं।
पैसों के मामले में आज का दिन घर की सुख-सुविधाओं या किसी स्थाई संपत्ति को लेकर कोई बड़ा फैसला लेने का है। चौथा भाव और सूर्य देव का प्रभाव आपसे कह रहा है कि आज आप घर की मरम्मत, किसी जरूरी इलेक्ट्रॉनिक सामान या माता जी की जरूरत पर बहुत सोच-समझकर खर्च करेंगी। किसी सरकारी योजना, पुश्तैनी जमीन या पैतृक संपत्ति से आज आपको बहुत अच्छा आर्थिक लाभ मिल सकता है।
उपाय: आज एक सिक्का लाल धागे में पिरोकर अपने घर की पूर्व दिशा या घर के मंदिर में लटका दें।
सेहत के मामले में आज आप दिमागी रूप से बहुत मजबूत और एनर्जेटिक रहेंगी। बस आपको अपनी छाती ,हृदय और शरीर की गर्मी का थोड़ा ध्यान रखना होगा। चौथा भाव सीने का होता है और रविवार शरीर में गर्मी और पित्त बढ़ाता है। आज बहुत ज्यादा मसालेदार या गर्म तासीर वाला खाना खाने से सीने में जलन या ब्लड प्रेश की हल्की दिक्कत हो सकती है। आज अपनी और अपनी माता जी की सेहत का खास ख्याल रखें।
उपाय: आज दोपहर के खाने के बाद थोड़ा सा गुलकंद या मिश्री जरूर खाएं।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।
अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।