
फरवरी का महीना ज्योतिषीय दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस महीने की 06 तारीख को बुध का गोचर कुंभ राशि में होने जा रहा है। वहीं इसके साथ ही नवपंचम योग बन रहा है जो कुछ राशियों के जीवन में शुभ प्रभाव ला सकता है। नवपंचम योग से राशियों के जीवन में कुछ ऐसे संकेत मिल रहे हैं जिससे इन राशियों की नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं, वहीं आर्थिक स्थिति भी अच्छी बनी रहेगी। मुख्य रूप से इसका प्रभाव मेष, तुला और अन्य तीन राशियों के लिए जीवन में बहुत अच्छा हो सकता है और इससे इन राशियों की किस्मत के सितारे बुलंद हो सकते हैं। इस दौरान आपको लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से आजादी मिल सकती है और नौकरी में प्रमोशन के भी शुभ योग बन रहे हैं। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें कि कौन सी वो 5 भाग्यशाली राशियां हैं जिनका शुभ प्रभाव नवपंचम योग की वजह से दिखाई दे सकता है।
बुध-शुक्र का नवपंचम योग मेष राशि के लिए अत्यंत शुभ हो सकता है। इस दौरान आपको अलग-अलग क्षेत्रों में लाभ हो सकता है। इस दौरान आपको अपने कर्मों का शुभ फल दिखाई दे सकता है। करियर के क्षेत्र में भी आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। आर्थिक रूप से आपके लिए यह महीना बहुत ख़ास है और आपको अलग-अलग क्षेत्रों से लाभ हो सकता है। अगर आप किसी नई नौकरी की तलाश में हैं तो आपको इस दौरान नई नौकरी मिल सकती है।

नवपंचम योग आपके लिए नए अवसर ला सकता है। फरवरी के महीने में आपको अपार धन लाभ मिल सकता है। अगर आप नौकरी में प्रमोशन की इच्छा रखती हैं तो आपको इस दौरान लाभ मिल सकता है। इस दौरान मिथुन राशि के लोगों को कई तरह के लाभ मिल सकते हैं। आपको इस समय कई तरह के लाभ हो सकते हैं और नई नौकरी के योग बन रहे हैं।
फरवरी में होने वाला नवपंचम योग आपका सामाजिक दायरा नवपंचम योग के बनने से बढ़ेगा। इस दौरान आपको करियर क्षेत्र में लाभ भी प्राप्त हो सकता है और नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। इस योग के प्रभाव से आपको नए संपर्क बनाने में मदद मिल सकती है जिससे आपके वर्चस्व में बढ़ोत्तरी हो सकती है। इस दौरान आपको जीवनसाथी मिल सकता है और घर में कोई मांगलिक काम हो सकता है।

तुला राशि के लोगों के लिए नवपंचम योग अत्यंत फलदायी होगा और इस दौरान आपको अपने पुराने संपर्कों का लाभ मिल सकता है। आपके लिए धन लाभ के योग बन सकते हैं और किसी स्थान से अचानक धन लाभ हो सकता है।
कुंभ राशि के लोगों के लिए फरवरी में आने वाला नवपंचम योग लाभदायक हो सकता है। आपको इस दौरान धन लाभ हो सकता है और सामजिक प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। इस दौरान आपके रुके हुए सभी काम पूर्ण हो सकते हैं और आपके सपनों को उड़ान मिल सकती है। अगर आप कोई परीक्षा दे रही हैं तो आपको सफलता जरूर मिलेगी। आपको इस समय परिवार का भी पूरा सहयोग मिल सकता है। और किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। आप मित्रों के सहयोग से कोई बड़ा काम करने में सफल होंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Shutterstock.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।