
ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की युति का विशेष महत्व होता है। जब कोई ग्रह किसी भी स्थान पर गोचर करता है तो कई तरह के बदलाव हो सकते हैं। ऐसे ही जब दो प्रभावशाली ग्रह एक साथ आते हैं तो उनका असर व्यक्ति के जीवन में बहुत गहराई से पड़ता है। इस साल फरवरी के महीने में 3 फरवरी को राहु और बुध की युति हो रही है जो बहुत खास मानी जा रही है। एक तरफ जहां राहु बदलाव का संकेत दे रहा है वहीं बुध को बुद्धि, व्यापार, संचार और करियर का प्रतिनिधित्व करने वाला ग्रह माना जाता है। इन दोनों ग्रहों की युति से कुछ राशियों के लिए करियर में तरक्की, नौकरी परिवर्तन और धन लाभ के योग बन रहे हैं। इस युति के प्रभाव से कई लोगों को लंबे समय से अटके कामों में भी सफलता मिल सकती है। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें कि राहु बुध की युति से किन राशियों के जीवन में धन लाभ के योग बन सकते हैं।
बुध और राहु की युति की वजह से मेष राशि के जीवन में सकारात्मक बदलाव हो सकता है। अगर आप अपनी नौकरी बदलना चाहती हैं तो इसके लिए शुभ समय है। इस दौरान आपको वर्कप्लेस पर कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं औरनौकरी में प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं। आपको इस दौरान कुछ स्थानों पर लाभ हो सकता है और धन के योग बन सकते हैं। अगर आप किसी बिजनेस से जुड़ी हैं तो इस दौरान आपको बिजनेस में मुनाफा हो सकता है।
यह भी पढ़ें- Planet Remedies: आपकी परेशानियों के पीछे शनि और राहु की युति तो नहीं

वृषभ राशि के कर्म भाव में राहु और बुध की युति हो रही है। इस युति के प्रभाव से वृषभ राशि की आर्थिक स्थिति अच्छी हो सकती है और आपको करियर में भी लाभ मिल सकता है। इस दौरान आपको अपने पिछले कर्मों का फल मिल सकता है। नौकरी में प्रमोशन के साथ धन लाभ के रास्ते खुलेंगे। जो लोग अपनी नौकरी में परिवर्तन करना चाहते हैं उनके लिए भी इस दौरान शुभ योग बन रहे हैं। आपको इस दौरान कोई अच्छी नौकरी का ऑफर मिल सकता है जिससे आपकी जिम्मेदारियों के साथ धन के योग बन सकते हैं।
राहु और बुध ग्रह तुला राशि के पंचम भाव में युति कर रहे हैं। इस युति के कारण आपको शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा में भाग ले रही हैं तो सफलता के पूर्ण योग बन रहे हैं। वर्कप्लेस में सीनियर्स का साथ मिल सकता है। अगर आप इस दौरान शेयर मार्केट में पैसे लगाती हैं तो आपको इसके लाभ हो सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में सफलता के योग बन सकते हैं।

कन्या राशि के लोगों के लिए बुध और राहु की युति अत्यंत शुभ हो सकती है। आपकी राशि के लिए इस दौरान कई शुभ योग बन सकते हैं। आपको वर्कप्लेस में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है और यदि आप बिजनेस से जुड़ना चाहती हैं तो जल्द ही मुनाफा हो सकता है। इस योग के प्रभाव से आप जिस काम की भी शुरुआत करेंगी उसमें आपको पूर्ण लाभ मिलेगा। जो लोग नौकरी में परेशान हैं उनके लिए भी जल्द अच्छी नौकरी का ऑफर मिलने के योग बनेंगे। आपको किसी भी तरह के कर्जों से मुक्ति मिलेगी और धन लाभ के विशेष योग बन सकते हैं।
यह भी पढ़ें- कुंडली में बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए बुधवार के दिन जरूर आजमाएं ये उपाय
आपके तृतीय भाव में बुध और राहु ग्रह की युति हो रही है। इस दौरान धनु राशि के लोगों को धन लाभ मिलेगा जो लोग पत्रकारिता से जुड़े हैं उन्हें इस दौरान धन लाभ हो सकता है। आपको बिजनेस में मुनाफा हो सकता है और अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं। धनु राशि के लोगों के लिए नौकरी में प्रमोशन के योग भी बन सकते हैं और अगर आप किसी नई नौकरी की तलाश में हैं तो आपको लाभ हो सकता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Shutterstock.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।