बिग बॉस 15 स्टार शमिता शेट्टी किसी पहचान की मोहताज नही है। कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी अभिनेत्री आए दिन लाइमलाइट में बनी रहती है। कभी अपने अफेयर के खबरों के बीच तो कभी अपने ब्रेकअप की खबरों की बीच वह सुर्खियों में बनी रहती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको शमिता शेट्टी का अफेयर किन एक्टर्स के साथ चल चुका है उसके बारें में हम आपको विस्तार से बताने वाले हैं।
View this post on Instagram
बिग बॉस 15 में वह राकेश बापट के साथ नजर आई थी। वही बिग बॉस हाउस से निकलने के कुछ समय बाद ही शमिता शेट्टी ने राकेश बापट से रिश्ता तोड़ दिया था। वही इसके पीछे की सही वजह अब भी किसी को मालूम नही हैं।
View this post on Instagram
उदय चोपड़ा के साथ भी शमिता शेट्टी का नाम जुड़ चुका है। उदय चोपड़ा और शमिता शेट्टी ने फिल्म मोहब्बतें में एक साथ काम किया था। वही इस फिल्म के बाद से ही दोनों रिलेशनशिप में आ गए थे।
इसे जरूर पढ़ें-फिल्म 'मोहब्बतें' से करियर शुरू करने वाली शमिता शेट्टी के बारे में जानें रोचक तथ्य
View this post on Instagram
आफताब शिवदासानी किसी पहचान के मोहताज नही है। शमिता शेट्टी का अफेयर आफताब शिवदासानी के साथ भी चला था। वही दोनों का रिश्ता ज्यादा लंबे समय तक नही रहा। दोनों की लव लाइफ से जुड़े कई किस्से है जो अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं।
इसे जरूर पढ़ें-शमिता शेट्टी ने करियर की शुरुआत में ठुकरा दी थी आमिर खान की फिल्म, जानिए क्यों
View this post on Instagram
हरमन बावेजा और शमिता शेट्टी एक दूसरे के साथ लंबे समय तक रिलेशनशिप में रह चुके है। साल 2012 में दोनों की डेटिंग की खबरें काफी ज्यादा सुर्खियों में बनी हुई थी। वही इनका रिश्ता ज्यादा समय तक नही चला था। कुछ समय बाद ही दोनों की ब्रेकअप की खबरें सुर्खियों में आ गई थी।
View this post on Instagram
आपको बता दें कि शमिता शेट्टी का नाम एक जमाने में युवराज सिंह के साथ भी जुड़ चुका है। हालांकि युवराज सिंह और शमिता शेट्टी ज्यादा दिनों तक साथ नहीं कर पाए। वही बाद में युवराज सिंह ने मुवआन करने का फैसला किया और हेजल कीच के साथ शादी कर ली।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
image- credit instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।