herzindagi
astro remedies for zodiac in sawan month

Sawan 2022: सावन के महीने में राशि अनुसार करें ये उपाय, आएगी सुख समृद्धि

सावन के महीने में यदि आप अपनी राशि के अनुसार कुछ विशेष काम करते हैं तो ये आपके जीवन में खुशहाली ला सकते हैं।   
Editorial
Updated:- 2022-06-22, 15:10 IST

सावन का महीना जल्द ही शुरू होने वाला है और इसे सभी महीनों से पवित्र माना जाता है। यह बहुत ही अच्छा अवसर होता है जब भगवान शिव को प्रसन्न किया जा सकता है। ऐसी मान्यता है कि इस महीने में जो भी सच्चे मन से भगवान शिव की आराधना करता है उसके सभी दुःख दूर हो जाते हैं।

सावन के पूरे महीने में सोमवार का व्रत रखने से विशेष फल प्राप्त होता है। सावन के महीने में अविवाहित कन्याएं यदि सोमवार का व्रत रखती हैं तो उनके विवाह होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। इस महीने आप अपनी राशि के अनुसार कुछ विशेष उपाय आजमा सकते हैं जिससे घर की सुख समृद्धि बनी रहे। आइए ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ आरती दहिया जी से उन उपायों के बारे में जानें।

वृषभ राशि

sawan month remedies

वृषभ राशि वाले सावन के महीने में शिव मंदिर में जाकर गन्ने के रस से शिवलिंग को स्नान कराएं। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए मोगरे के फूल साथ दही, शक्कर मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। मिठाई का भोग लगाएं और उनकी आरती करें। इसे आपको बड़ा लाभ होगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक भगवान को प्रसन्न करने के लिए गन्ने के रस से रोज शिवलिंग का अभिषेक करें। कुमकुम चन्दन अर्पित करे। धतूरा, भांग एवं आक के फूल शिव जी को चढ़ाएं। आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाएंगी।

इसे जरूर पढ़ें:घर की सुख समृद्धि के लिए भगवान शिव को भूलकर भी न चढ़ाएं ये 10 चीज़ें

कर्क राशि

कर्क राशि के जातक को स्फटिक के शिवलिंग की उपासना करनी चाहिए। रोज चन्दन, कच्चे दूध एवं जल से शिवलिंग की पूजा आराधना करें। साथ ही108 बार ॐ नमः शिवाय का जाप करें। इस उपाय से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की खाली झोली भर देते है।

सिंह राशि

शिव भगवान की कृपा पाने के लिए सिंह राशि के जातक विभिन्न फलों के रस के साथ शक्कर एवं जल मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें। आपको अवश्य ही लाभ होगा।

कन्या राशि

shivlina offering the things

कन्या राशि वाले जातक बेल, धतूरा, भांग एवं आंकड़े का फूल चढ़ाएं। साथ ही साथ बेल पत्र पर प्रसाद एवं फूल रख कर भगवान को चढ़ाएं। आपके बिगड़े काम जल्द ही बन जाएंगे।

तुला राशि

तुला राशि के जातक जल में अलग अलग फूल डाल कर शिवलिंग पर चढ़ाएं। मोगरा, बेल पत्र, चन्दन, चावल भी भगवान को अर्पित करें। आपकी सभी समस्याओं का निदान मिलेगा।

इसे जरूर पढ़ें:Expert Tips: घर की सुख शांति के लिए इन दिनों भूलकर भी न तोड़ें बेलपत्र, हो सकता है भारी नुकसान

वृश्चिक राशि

शिवलिंग पर शुद्ध जल चढ़ाएं। साथ ही साथ घी और शहद भी चढ़ाएं। इसके बाद जल से शिवलिंग का अभिषेक करें। मसूर की दाल का दान करने से भी आपको लाभ होगा।

धनु राशि

इस राशि के लोगों को दूध में केसर मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक (शिवलिंग पर जल चढ़ाने का सही तरीका)करना चाहिए। भगवान को पीले फूल चढ़ाएं एवं खीर में केसर मिलाकर भोग लगाएं। इस उपाय से आपके सभी दुःख दूर हो जाएंगे।

मकर राशि

मकर राशि के लोग तिल के तेल से शिव जी का अभिषेक करें। बिल्व पत्र, भांग, धतूरा, फूल एवं अष्टगंध चढ़ाएं। इससे आपके सभी कष्ट दूर हो जाएंगे।

कुम्भ राशि

aquarious zodiac astro remedies

कुम्भ राशि के जातक पूरे सावन माह में नारियल का पानी गन्ने का रस से भगवान शिव का अभिषेक करें। शिवलिंग पर जल में सफ़ेद एवं काले तिल डालकर अर्पित करें। भगवान शिव को तिल बेहद पसंद हैं। इसलिए इसे चढ़ाने से आपको लाभ होगा।

मीन राशि

मीन राशि के जातक शिवलिंग पर चने की दाल चढ़ाएं। 108 बार ॐ नमः शिवाय का जाप करें। ये उपाय आपके जीवन की सारी मुश्किलों को ख़त्म कर सकता है।

सावन के पूरे महीने यदि आप राशि के अनुसार उपाय करते हैं तो आपको आर्थिक लाभ होने के साथ घर में सुख समृद्धि भी बनी रहेगी। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik.com and pixabay

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।