herzindagi
sanya malhotras film mrs

इन 5 वजहों से हर मर्द को देखनी चाहिए सान्या मल्होत्रा की फिल्म Mrs.

Zee5 पर सान्या मल्होत्रा की फिल्म Mrs. स्ट्रीम हो चुकी है। यह फिल्म भारतीय समाज की महिलाओं की रोजाना की जिंदगी और उनके संघर्षों को दर्शाती है। 
Editorial
Updated:- 2025-02-26, 12:41 IST

पिछले हफ्ते ZEE5 पर बॉलीवुड एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा की फिल्म Mrs. रिलीज हुई है, जिसको क्रिटिक्स और ऑडियंस से काफी प्यार मिल रहा है। वहीं, फिल्म जी5 पर अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग बन गई है। गूगल पर फिल्म Mrs. को काफी ज्यादा खोजा जा रहा है और इस फिल्म की चर्चा चारों तरफ हो रही है। वहीं, फिल्म के कई सीन्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसने इंडियन हाउसवाइफ की रोजमर्रा की जिंदगी की परतों को खोलकर रख दिया है। 

महिलाओं की रोजमर्रा की जिंदगी के संघर्ष को दर्शाती फिल्म मिसेज 

फिल्म मिसेज में सान्या मल्होत्रा के ऋचा के किरदार को एक अरेंज मैरिज सेटअप के बाद शादी, रिश्तों और सामाजिक अपेक्षाओं की चुनौतियों से संघर्ष करते हुए दर्शाया गया है। यह फिल्म हर महिला की कहानी कहती है, जो शादी के बाद अपनी सारी जिंदगी अपने पति और परिवार की देखभाल में गुजार देती है। जो सुबह 4 बजे उठती है और उसके दिन का आधा समय किचन में गुजरता है। इसके बाद उसे नहीं पता होता है कि उसे कमर झुकाने के लिए कब समय मिलेगा। सुबह उठकर भी वह अपने लिए नहीं बल्कि अपने परिवार के लिए नाश्ता बनाती है और डाइनिंग टेबल पर जाकर सर्व तक करती है। जब सभी लोग नाश्ता कर लेते हैं, तब उसको खाने का मौका मिलता है। एक महिला वह नौकरी करती है, जिसमें कोई रविवार नहीं होता, उसे 24X7 काम करना होता है और सैलरी के नाम पर उसे ताने सुनने पड़ते हैं। 

वहीं दूसरी तरफ, हमारे भारतीय समाज की विडम्बना है कि जब नई दुल्हन घर में आती है, तो ससुराल वालों को उससे बहुत उम्मीदें होती हैं। लोग उसे इंसान की जगह मशीन समझते हैं, जिसे हर काम परफेक्ट तरीके से करना आता है। लेकिन, कोई ये नहीं समझता कि जब एक लड़की अपना मायका छोड़कर ससुराल आती है, तो उसे बहू की तरह रखा जाता है न कि नौकरानी की तरह। फिल्म में आपको कई ऐसे सीन्स दिखाई देंगे, जो आपके दिल पर गहरी चोट करेंगे। वहीं फिल्म के कुछ पहलू ऐसे हैं, जिसकी वजह से फिल्म मिसेज मस्ट वॉच बन जाती है।

More For You

इसे भी पढ़ें - रिवाज जो महिलाओं के लिए किसी बोझ से कम नहीं...

सामाजिक संदेश

Sanya Malhotra movie Mrs

आपको बता दें कि फिल्म Mrs. मलयालयम फिल्म द ग्रेट इंडियन किचन की रीमेक है। रीमेक होने के बावजूद भी फिल्म ने गहरा असर छोड़ दिया है। फिल्म को मनोरंजन के हिसाब से नहीं सोशल मैसेज देने के लिए बनाया गया है। फिल्म की कहानी ने समाज को आईना दिखाने की कोशिश की है। साथ ही, फिल्म में यह दिखाने की कोशिश की गई है कि जब एक लड़की ब्याह कर अपने ससुराल जाती है, तो उसके मन में कई ख्वाहिशें होती हैं। लेकिन उसकी ख्वाहिशों का गला घोंट दिया जाता है। जब एक बहू पूरा घर अकेले संभालती है, लेकिन उसे तारीफ की जगह ताने मिलते हैं। ये सब देखकर मन में कई तरह के सवाल उठते हैं। इस फिल्म को देखने के बाद कई लड़कियों को शादी करने से डर भी लग सकता है, लेकिन हर महिला के साथ ऐसा होता है यह कहना गलत होगा। 

पितृसत्तामक समाज की सोच

फिल्म Mrs. में दिखाया गया है कि जब ऋचा अपने सुसराल वालों से हाउस हेल्पर रखने की बात कहती है, तो उसकी बातों को नजरअंदाज कर दिया जाता है। आज भी कई ऐसे परिवार हैं, जिनका मानना है कि घर की बहू ही खाना बनाएगी और बर्तन धोएगी। फिल्म में आपको देखने को मिलेगा कि कैसे ऋचा की सास सुबह उठकर अपने पति को हाथ में पानी देती है और फिर बेड के नीचे से चप्पल निकालकर उसके सामने रखती है। ये सब सीन देखकर मन में ख्याल आता है कि आज भी मर्द हर एक छोटी-बड़ी चीज के लिए औरत पर ही निर्भर है। लेकिन, जब बात औरत को क्रेडिट देने की आती है, तो उसे कभी नहीं मिलता है। 

अलग तरह का शोषण देखने को मिलेगा

आपने कई फिल्मों में महिलाओं का शोषण होते हुए देखा होगा, लेकिन आपको इस फिल्म में शोषण का एक अलग अंदाज देखने को मिलेगा, जिसमें ऋचा का पति और ससुर दोनों को शांत स्वभाव का दिखाया गया है। दोनों ही मुस्कुराकर बात करते हैं, कभी हाथ नहीं उठाते हैं। हालांकि, जिस तरह दोनों ऋचा के साथ बर्ताव करते हैं, उससे उत्पीड़न के कई रूप देखने को मिल सकते हैं। 

रूढ़िवादी समाज की झलक

भले ही आज लड़कियों को पढ़ाया-लिखाया जा रहा है और उन्हें अपने पैरों पर खड़े होने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। लेकिन, जब बात शादी का आती है, तो लोग पढ़ी-लिखी लड़की ही पसंद करते हैं। जब शादी के बाद वही पढ़ी-लिखी लड़की नौकरी करने के लिए इजाजत मांगती है, तो उसे परिवार की नाक कट जाएगी, ऐसा बोलकर रोक दिया जाता है। फिल्म Mrs. में इसी रूढ़िवादी समाज की झलक दिखाई गई है। 

इसे भी पढ़ें - 2024 में अब तक महिलाओं के खिलाफ हुए लाखों अपराधों में से 10 सबसे खतरनाक मामले बताते हैं भारत में सुरक्षा की असलियत

बेहतरीन एक्टिंग और डायरेक्शन

zee5 stream film mrs

इस फिल्म का निर्देशन आरती कदव ने किया है, जिन्होंने फिल्म में आधुनिक समाज की अनदेखी करने वाले पितृसत्तात्मक परिवार को दिखाने की कोशिश की है। इसके अलावा फिल्म निर्माता ने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या परिवार की बहू से इतनी अपेक्षाएं करना सही है और क्या उसकी अपने करियर को लेकर आकांक्षाएं नहीं होनी चाहिए। 

फिल्म में एक्टर कंवलजीत सिंह ने ससुर और निशांत दहिया ने पति का रोल निभाया है। जब आप फिल्म देखेंगे, तो शायद आपको उनके किरदार से नफरत होने लगे। वहीं, फिल्म के मुख्य किरदार ऋचा के साथ सान्या मल्होत्रा ने पूरा जस्टिस किया है। जब आप फिल्म देखना शुरू करेंगी, तो आपको ऋचा के अंदर खुद की झलक दिखाई दे सकती है। आपको यह फिल्म अपने पूरे परिवार के साथ मिलकर देखनी चाहिए और खासतौर पर अपने पति को यह फिल्म जरूर दिखाएं। 

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - IMDb

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।