herzindagi
arranged marriage

अरेंज मैरिज करने के इन फायदों को आप भी जान लें

आजकल के युवा अरेंज मैरिज करने से थोड़ा घबराते हैं। अगर आपको भी शादी करने का सोच रहे हैं तो अरेंज मैरिज करने के फायदे जान लें।   
Editorial
Updated:- 2024-03-05, 16:28 IST

आज से 10 साल पहले तक ज्यादातर लोग अरेंज मैरिज ही करना पसंद करते थे। हालांकि अब की बात करें तो अब के युवा अरेंज मैरिज करने से थोड़ा घबराते हैं। अगर आपके भी शादी की प्लानिंग कर रहे हैं लेकिन आपको समझ नहीं आ रहा है कि अरेंज मैरिज करना चाहिए या नहीं तो हम आपको बताएंगे कि अरेंज मैरिज करने के क्या- क्या फायदे होते हैं। 

अरेंज मैरिज क्यों करना चाहिए

अगर आप सिंगल है तो शादी के चक्कर में किसी से भी सोशल मीडिया पर बातचीत करके आप प्यार मोहब्बत नहीं कर सकते हैं। ऐसे में आपको अरेंज मैरिज ही करना चाहिए। अरेंज मैरिज करने के बाद परिवार भी खुश होते हैं। साथ ही लड़की जब अपने ससुराल जाती है तो ससुराल वाले भी उसका सपोर्ट करते हैं।

अरेंज मैरिज के फायदे

how to choose a good partner

अरेंज मैरिज में भी आपको अपने पार्टनर से प्यार हो सकता है। हालांकि इसके लिए आपको अपने पार्टनर के साथ समय बिताना होगा। एक- दूसरे के साथ समय बिताने के बाद आपको अपने पार्टनर से प्यार हो जाएगा। साथ ही आपके बीच ज्यादा लड़ाई- झगड़े नहीं होगी। ऐसे इसलिए क्योंकि आपके पार्टनर को आपसे एक्सपेक्टेशन नहीं होगा। एक्सपेक्टेशन होने के बाद कपल्स के बीच ज्यादा लड़ाई होती हैं। 

इसे भी पढ़ेंः अरेंज मैरिज के लिए हां करने से पहले खुद से करें ये जरूरी सवाल

अंडरस्टैंडिंग बनी रहती है

अरेंज मैरिज में कपल के बीच ज्यादा अंडरस्टैंडिंग होती है। ऐसे में रिश्ते में खटास आने की उम्मीद नहीं होती हैं। वह एक-दूसरी की जिम्मेदारी काफी अच्छे तरीके से समझते हैं। ऐसे में आपके और आपके पार्टनर के बीच का रिश्ता कभी खराब नहीं होता है। अरेंज मैरिज में केवल 2 लोगों की शादी नहीं होती। पूरा परिवार आपकी शादी को सपोर्ट करता है। 

इसे भी पढ़ेंः Indian Matchmaking: अगर आपको भी नहीं पसंद अरेंज मैरिज का रिश्ता तो इन स्मार्ट तरीकों से कहें ना

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।  

 

 

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।