सानिया मिर्जा ने देश ही नहीं बल्कि अपने शानदार परफार्मेंस से पूरी दुनिया में एक अलग पहचान हासिल की हैं। हालांकि अब वह टेनिस से संन्यास ले चुकी हैं। अब वह अपने क्रिकेटर पति शोएब मलिक के साथ दुबई में रहती हैं। सानिया मिर्जा ने केवल अपने गेम से ही नहीं बल्कि कई बड़े ब्रांड के जरिए भी हर महीने लाखों रुपये की कमाई करती हैं। आज हम आपको सानिया मिर्जा के दुबई वाले घर की कुछ खास तस्वीरें दिखाने वाले हैं।
सानिया मिर्जा दुबई के अपने खूबसूरत से घर में अपने पति के साथ रहती हैं। उनका यह घर काफी लग्जरियस हैं। करली टेल्स को दिए गए इंटरव्यू में सानिया ने उन्हें अपने घर की टूर दी थीं। उनका घर काफी बड़ा होने के साथ ही काफी खूबसूरत भी हैं। उनके दुबई के इस घर में उनकी जरूरत का सारा सामान मौजूद है। उनके घर की हर एक चीज काफी खास है।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
सानिया मिर्जा का एक बेटा है जिसके साथ वह अब अपना पूरा समय बिताती हैं। सानिया मिर्जा अपने घर की कई तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं। सानिया मिर्जा के घर के अलर-अलग हिस्सों में यूनिक और सिंपल फर्नीचर रखा गया है। सानिया मिर्जा ने अपने घर में लाइट रंग के फर्नीचर का चयन किया है। जो कि उनकी घर की खूबसूरत को और भी बढ़ा देते हैं।
इसे भी पढ़ें: सानिया के पास है महंगी कारों का कलेक्शन, जानें उनका नेटवर्थ
View this post on Instagram
सानिया मिर्जा की तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि उन्हें नेचर से काफी अधिक प्यार है। ऐसे में उन्होंने अपने घर में भी कई प्लांट्स लगा रखें हैं। इसके अलावा सानिया मिर्जा के घर में एक गार्डन एरिया भी हैं। जो कि काफी खूबसूरत हैं। सानिया मिर्जा के घर को देखने के बाद लगता है उन्हें पेंटिंग का काफी शौक है। उन्होंने अपने घर के दिवारों पर कई पेंटिंग बना रखी हैं।
इसे भी पढ़ें: सानिया मिर्जा ने टेनिस को कहा अलविदा, इन उपलब्धियों ने बनाया था उन्हें बेहद खास
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Photo Credit: Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।