हिटमैन रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया पर शेयर की गुड न्यूज, बने बेबी बॉय के पापा

Rohit Sharma Blessed With Baby Boy: क्रिकेटर रोहित और रितिका के घर नन्हा मेहमान आया है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किए गए पोस्ट के जरिए दी।
Rohit Sharma Blessed With Baby Boy

क्रिकेटर रोहित शर्मा दोबारा पापा बन गए हैं। उनकी पत्नी रितिका सजदेह ने 15 नवंबर को बेटे को जन्म दिया। इससे पहले बेटी समायरा का जन्म साल 2018 में हुआ था। आपको बता दें कि जैसे ही सोशल मीडिया ने बेटे होने की खबर को सोशल मीडिया पर शेयर किया। फैंस की बधाईयों का तांता लग गया। हर को नन्हें मेहमान को अपना प्यार और आशीर्वाद देते नजर आ रहे हैं।

इस तरह शेयर की सोशल मीडिया पर गुड न्यूज

रोहित शर्मा के गुड न्यूज शेयर करने का तरीका बिल्कुल अलग नजर आया। उन्होंने एक पोस्टर शेयर किया। इसमें फैमिली लिखा हुआ है। इसके नीचे लिखा है वो जहां.. जहां पर हम चार हैं। इस फोटो को देखकर आपको भी एक हैप्पी फैमिली की फोटो नजर आएगी। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में बेटे के पैदा होने की डेट को शेयर किया। इस खूबसूरत मैसेज से हर कोई खुश नजर आया। फैंस के साथ-साथ बेटे की बधाई उनके क्रिकेटर दोस्त भी कमेंट या पोस्ट शेयर करके दे रहे हैं।

दौरे से पहले रोहित ने मांगी थी पैटर्निटी लीव

Rohit sharma baby boy

आपको बता दें कि रोहित शर्मा ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले पैटर्निटी लीव की मांग बीसीसीआई के सामने रखी थी। इसके कारण ही वो टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया रवाना नहीं हो पाए थे। पहले भी ये खबर आई थी कि रोहित शर्मा की पत्नी प्रेग्नेंट है। लेकिन इसपर कपल की तरफ से किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं की गई थी। लेकिन ऑस्ट्रेलिया दौरे के समय ये आशंका लगा ली गई थी कि उनके घर में खुशखबरी आने वाली है।

इसे भी पढ़ें: अनु्ष्का शर्मा से लेकर रितिका सजदेह तक, टीम इंडिया के वर्ल्ड कप जीतने के बाद चर्चा में आईं क्रिकेटर्स की वाइफ, जानें उनके बारे में कुछ खास बातें

22 नवंबर से पर्थ में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। इसके लिए ही उन्हें ऑस्ट्रेलिया रवाना होना था। लेकिन अभी वो बेबी के जन्म के बाद नहीं जा पाएं हैं। अब इसी बात को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या वो टेस्ट के शुरू होने से पहले वहां पहुंच गए या नहीं। रोहित के अब ब्रिसबेन में खेले जाने वाले सीरीज के दूसरे टेस्ट के लिए उपलब्धता सुनिश्चित हो गई है।

इसे भी पढ़ें: अपनी मैनेजर रितिका सजदेह पर दिल हार बैठे थे रोहित शर्मा, बेहद दिलचस्प है हिटमैन की लव स्टोरी

आपको बता दें कि रोहित शर्मा की गुड न्यूज़ के साथ-साथ हर कोई ये भी जानना चाहता है कि कब वो मैदान में खेलते नजर आएंगे।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP