80 के दशक के सुपरहिट एक्टर ऋषि कपूर का 30 अप्रैल को निधन हो गया था। ऋषि कपूर के निधन के बाद रविवार 3 मई को उनके बेटे रणबीर कपूर, वाइफ नीतू कपूर, बेटी रिद्धिमा कपूर सहित आलिया भट्ट ने उनकी अस्थियां विसर्जित की और घर पर उनके लिए एक विशेष पूजा भी रखी गई।
इस पूजा में केवल घर वाले ही शामिल हुए थे। इससे जुड़ी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। तस्वीर में ऋषि कपूर की तस्वीर के अगल-बगल नीतू कपूर और रणबीर कपूर बैठे हैं। रणबीर कपूर ने सिर पर पगड़ी बंधी हुई हैं। वहीं तस्वीर देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि घर पर ऋषि कपूर के लिए ही पूजा रखी गई है।
इसे जरूर पढ़ें: ऋषि कपूर के साथ नीतू सिंह की कुछ पुरानी यादगार तस्वीरें, आप भी देखें
View this post on Instagram
#RanbirKapoor at #banganga for his father #RishiKapoor #pray #RipRishiKapoor #sunday ❤️🙏
तस्वीर ही नहीं सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो भी मौजूद हैं। इन वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ऋषि कपूर की अस्थियों को विसर्जित करने के लिए उनका परिवार मुंबई स्थित बाणगंगा पहुंचा है। वीडियो में रणबीर कपूर को अस्थि वसर्जन के सारे रीति रिवाज करते हुए देखा जा रहा है।
इसे जरूर पढ़ें: इस पुरानी तस्वीर में 3 महीने के ऋषि कपूर को गोद में उठाए हैं लता मंगेशकर
View this post on Instagram
वहीं रणबीर के साथ उनके दोस्त और फिल्म डायरेक्टर आयान मुखर्जी भी मौजूद नजर आ रहे हैं। रणबीर के साथ उनकी मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर सहानी भी नजर आ रही हैं। क्या आलिया भट्ट के लिए सख्त सास बनेंगी नीतू सिंह?
View this post on Instagram
#ranbirkapoor #neetukapoor #riddhimakapoorsahni at Banganga for rituals #rishikapoor #rip
वीडियो में रणबीर और कपूर फैमिली को सपोर्ट देने के लिए आलिया भट्ट भी वहां मौजूद नजर आ रही हैं। वीडियो में सभी लोगों ने मुंह में मास्क और हाथों में ग्लवज पहने हुए हैं और सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए सभी विधियों को पूरा किया जा रहा है। ऋषि कपूर का रिश्ता पत्नी नीतू और बेटी रिद्धिमा के संग था बेहद खास, कुछ इस तरह कहा अलविदा
गौरतलब है, 30 अप्रैल को 67 वर्ष की उम्र में ऋषि कपूर का निधन हो गया था। ऋषि कपूर बीते 2 वर्षों से ल्यूकेमिया कैंसर से जंग लड़ रहे थे। ऋषि कपूर के बड़े भाई रणधीर कपूर अस्थियां विसर्जित करने के लिए हरिद्वार जाना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने इजाजत भी मांगी थी मगर लॉकडाउन की वजह से कपूर परिवार को इस बात के लिए इजाजत नहीं मिली।
इसके बाद मुंबई स्थित बाणगंगा में ऋषि कपूर की अस्थियों को विसर्जित करने का फैसला लिया गया। वहीं घर पर ऋषि कपूर के लिए प्रार्थना सभा भी आयोजित की गई। इस सभा में कपूर फैमिली के साथ ही आलिया भट्ट ने भी हिस्सा लिया।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।