एक बेहतरीन एक्ट्रेस के साथ-साथ नीतू सिंह एक बेहद सुलझी हुई इंसान भी हैं। नीतू सिंह जब तक फिल्मों की दुनिया से जुड़ी रहीं तब तक उन्होंने ने बेहतरीन फिल्मों में अपना एक्टिंग का हुनर दिखाया और फिर एक आदर्श बहू की भूमिका भी निभाई। नीतू सिंह का 8 जुलाई को बर्थ डे होता है। उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में 53 वर्ष हो गए हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि नीतू सिंह ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में बतौर बाल कलाकार एंट्री ली थी। नीतू सिंह अब 61 वर्ष की हो जाएंगी। इतने वर्षो में उन्होंने बहुत सारी हिट फिल्में दी हैं। आज भी नीतू कपूर को उनके अच्छे काम के लिए याद किया जाता है। चलिए नीतू कपूर से जुड़ी कुछ पुरानी यादों को ताजा करते हैं।
Happy Birthday: नीतू सिंह की कुछ पुरानी यादगार तस्वीरें, आप भी देखें
बॉलीवुड की वेटरेन एक्ट्रेस नीतू सिंह की बर्थ डे के दिन हम आपको उनकी कुछ बेहद पुरानी यादगार तस्वीरें दिखाएंगे।