बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे क्यूट कपल्स में से एक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालाकि दोनों ही शादी की बात पर 'नो कमेंट्स' कह कर आगे बढ़ जाते हैं। मगर बेस्ट बात तो यह है कि आलिया और रणबीर दोनों के ही घर वालों ने इस रिश्ते को एप्रूव कर दिया है। खासतौर पर रणबीर कपूर के घर से आलिया को बहू बनाने का एप्रूवल मिलना बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। गौरतलब है, रणबीर कपूर अपनी मां नीतू कपूर से काफी जुड़े हुए हैं। उनकी मां नीतू उनसे जो कहती हैं रणबीर वही काम करते हैं।
नीतू का रणबीर कपूर की लव लाइफ में भी हमेशा से दखल रहा है। आलिया भट्ट को कपूर खानदान की बहू बनाने का फैसला भी नीतू सिंह का ही था। इसलिए नीतू सिंह आलिया भट्ट पर अभी से ही पूरा होल्ड बना कर रखती हैं। वहीं रणबीर कपूर भी मां के आगे आलिया से एक डिस्टेंस बना कर रखते हैं। हाल हि में अरमान जैन की शादी में भी ऐसा ही देखने को मिला। एक वायरल तस्वीर में भी ऐसा ही देखने को मिला।
इसे जरूर पढ़ें: प्राइवेट जेट और पहाड़ों पर घर खरीदना चाहती हैं आलिया भट्ट, जानें उनकी फाइनेंशियल प्लानिंग
View this post on Instagram
तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि रणबीर कपूर मां नीतू कपूर और आलिया भट्ट के साथ फंक्शन में शामिल होने आए। जब फोटोग्रार्फ्स ने उन्हें साथ में तस्वीर क्लिक करवाने के लिए कहा तो रणबीर ने अपने और आलिया के बीच में मां नीतू को खड़ा कर दिया। यहां तक कि रणबीर केवल मां नीतू से ही आगे चले का अग्रह करते नजर आए। वहीं आलिया कभी नीतू सिंह के साथ तो कभी नीतू सिंह के पीछे चलती नजर आईं। तस्वीर में समझ आ रहा है कि नीतू सिंह का होल्ड जितना रणबीर पर है उतना ही आलिया भट्ट पर भी है।
इसे जरूर पढ़ें: नीतू कपूर ने लिखा पति ऋषि और बेटे रणबीर के लिए मैसेज, आलिया ने किया इस अंदाज में रिप्लाई
View this post on Instagram
Such a fun evening with adorable @deepikapadukone .. gave lot of love n warmth 😍🥰
वैसे नीतू सिंह हमेशा से ही रणबीर की लव लाइफ में दखल देती नजर आई हैं। आलिया से पहले रणबीर कपूर बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ रिलेशनशिप में रह चुके हैं। दीपिका पादुकोण इस रिलेशन के लिए बहुत ज्यादा सीरियल थीं। उन्होंने रणबीर के नाम का टैटू तक अपनी गर्दन पर बनवा लिया था। दीपिका पादुकोण और रणबीर के बीच जब ब्रेकअप हुआ तो नीतू सिंह को इसकी वजह बताया गया था। तब लोगों का कहना था की नीतू सिंह को दीपिका पसंद नहीं थी। मगर, हाल हि में नीतू और दीपिका दोनों ने ही लोगों के इस भ्रम को दूर कर दिया। गौरतलब है, ऋषि कपूर की जब तबियत खराब थी तब दीपिका उनसे मिलने के लिए न्यूयॉर्क गई थीं। वहां नीतू कपूर और रणबीर की बहन ऋदिमा सहानी ने दीपिका को एक बहुत ही खूबसूरत सा ब्रेसलेट दिया था।
दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर का रिश्ता भले ही एक मुकाम तक न पहुंच पाया हो मगर दीपिका पादुकोण और रणबीर आज बहुत अच्छे दोस्त हैं। इतना ही नहीं आलिया भट्ट से भी दीपिका बहुत अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं। वहीं रणबीर कपूर कैटरीना कैफ के साथ भी लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे थे। मगर, दोनों का ब्रेकअप हो गया। रणबीर और कैटरीना मुंबई में ही एक अलग फ्लैट में लिव-इन-रिलेशनशिप में रहते थे। सह बात नीतू सिंह को बिलकुल भी नहीं पसंद थी।
एक लीडिंग मीडिया हाउस को दिए पुराने इंटरव्यू में नीतू सिंह ने कहा भी था, 'मैंने रणबीर को बोला है कि वह कई लड़कियों से मिले मगर कमिटमेंट किसी को न दे। मैं चाहती हूं कि वह पहले इन बातों को समझे। मैंने अपने और ऋषि के रिश्ते की अच्छी बुरी बातें रणबीर को बताई हैं। वह उन बातों को समझे और भविष्य में एक अच्छा पति बने। मैं यही चाहती हूं।'
देखा जाए तो रणबीर कपूर का रिश्ता न तो दीपिका पादुकोण के साथ चल पाया न ही कैटरीना कैफ के साथ वह अपनी रिलेशनशिप को कोई शेप दे पाए। मगर आलिया भट्ट के लिए रणबीर बहुत सीरियस है। आलिया भट्ट को कपूर फैमिली का हर सदस्य पसंद करता है और इसलिए आलिया भट्ट अब कपूर फैमिली के हर बड़े ईवेंट में नजर आती हैं।
यहां तक की अब हर पार्टी में आलिया और रणबीर साथ ही दिखते हैं। अब इंतजार है कि दोनों कब शादी करते हैं।
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।