35 साल बाद फिर एक हुए रणधीर कपूर और बबीता कपूर

रणधीर कपूर और बबीता कपूर शादी के करीब 17 साल बाद ही अलग हो गए थे। ऐसे में अब दोनों फिर से पुराना वादा पूरा करने वाले है।

randhir kapoor and babita kapoor reunite

कपूर खानदान किसी पहचान का मोहताज नही है। इस खानदान का हर एक व्यक्ति की अपनी अलग पहचान है। इस परिवार के बेटे से लेकर बहू तक सभी अक्सर सुर्खियों में बने रहते है। ऐसे में करीना और करिश्मा के माता- पिता शादी के 17 साल बाद ही एक- दूसरे से अलग हो गए थे।

फिर एक हुए रणधीर कपूर और बबीता कपूर

हालांकि अब खबर आ रही है कि 35 साल बाद रणधीर कपूर और बबीता एक बार फिर साथ आ गए हैं। बबीता अपने पति के पास वापस आ गई हैं। कहा जा रहा है कि वह बीते सात महीनों से साथ रह रहे हैं। एक जमाने में कपल एक- दूसरे से काफी ज्यादा प्यार करने लगे थे। ऐसे में दोनों ने बिल्कुल भी देरी ना करते हुए शादी करने का फैसला कर लिया था।

शादी के बाद बबीता हुआ था मनमुटाव

Babita Kapoor Reunites With Husband Randhir Kapoor After  Years Of Separation

वही शादी के बाद बबीता को अपना करियर दाव पर लगाना पड़ा। यही कारण था कि दोनों के रिश्तों में काफी ज्यादा खटास आ गया था। वहीं 80 की दर्शक में बबीता ने अपनी दोनों बेटियों को लेकर रणधीर कपूर से अलग हो गई थी। उसके बाद से ही बबीता लोखंडवाला के फ्लैट में रहने लगी थी। बबीता ने कभी भी अपनी बेटीयों को रणधीर कपूर से मिलने को मना नही किया।

इसे भी पढ़ें:आलिया भट्ट-रणबीर कपूर बने पेरेंट्स, घर में आई नन्ही परी

बेटिया है खुश

कपूर खानदान की पार्टियों में भी बबीता और रणधीर कपूर को एक साथ देखा जाता था। वह बबीता ने अपनी बेटियों की परवरिश काफी अच्छे तरीके से किया है। रणधीर कपूर और बबीता के एक साथ होने से सबसे ज्यादा खुश उनकी बेटियां हैं। वही अब अब बबीता ब्रांद्रा स्थित घर में रणधीर के साथ रहने लगी हैं।

इसे भी पढ़ें: पहली मुलाकात से पेरेंट्स बनने तक, जानें कैसी रही रणबीर-आलिया की क्यूट लव स्टोरी

डिमेंशिया के है शिकार रणधीर कपूर

बता दें कि दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद अप्रैल 2020 में निधन हो गया। बाद में फरवरी 2021 में कार्डियक अरेस्ट से राजीव कपूर का निधन हो गया था। इसके बाद रणधीर कपूर ने बताया था कि एक साल के अंतराल में अपने भाई-बहनों के नुकसान से उबरना उनके लिए कितना मुश्किल था। अब, अभिनेता रणबीर कपूर ने पुष्टि की है कि उनके चाचा रणधीर डिमेंशिया के शुरुआती चरण में हैं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

image credit: freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP