herzindagi
image

Rabindranath Tagore Jayanti Quotes & Wishes 2025: 'उपदेश देना सरल है ....उपाय बताना कठिन है। 'रवींद्रनाथ टैगोर के अनमोल विचार पढ़ें और अपने सोचने की दिशा को बदलें

रवींद्रनाथ ठाकुर के प्रेरणादायक कोट्स को अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें और उनका मनोबल बढ़ाएं। ये कोट्स न केवल उनके आत्मविश्वास को बढ़ावा देंगे, बल्कि अगर आप इन्हें रोजाना पढ़ेंगे तो आपका खुद का कॉन्फिडेंस भी मजबूत होगा। सकारात्मक सोच और प्रेरणा से भरे ये कोट्स जीवन में आगे बढ़ने की ताकत देते हैं। 
Editorial
Updated:- 2025-05-09, 07:27 IST

रवींद्रनाथ टैगोर, जो एक प्रसिद्ध कवि, साहित्यकार, दार्शनिक और भारतीय साहित्य के नोबेल पुरस्कार विजेता रहे, उनका जन्म 9 मई को हुआ था। अगर आप अपनी जिंदगी की मुश्किलों से घबराए हुए हैं और थोड़ा कमजोर महसूस कर रहे हैं, तो रवींद्रनाथ टैगोर के विचार आपके अंदर एक नई ऊर्जा और हौसला भर सकते हैं। उनके शब्दों में गहरी प्रेरणा छिपी होती है, जो किसी भी कठिन परिस्थिति में उम्मीद और उत्साह पैदा कर सकती है। आज हम आपको उनके कुछ ऐसे विचार बताएंगे, जिन्हें आप खुद पढ़ सकते हैं और अपने परिवार के किसी सदस्य या दोस्त को भी भेज सकते हैं। ये कोट्स न केवल आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएंगे, बल्कि आपके करीबी लोगों के दिल में भी सकारात्मक सोच और जोश भर देंगे।

rabindranath tagore jayanti kab hai

रवींद्रनाथ टैगोर जयंती कोट्स (Rabindranath Tagore Quotes 2025)

  • चुनौतियों से कभी डरना या भागना नहीं चाहिए। बल्कि आपको प्रार्थना करनी चाहिए कि आपके अंदर चुनौतियों का निडर होकर सामना करने की हिम्मत आए।
  • जिस तरह घोंसला सोती हुई चिड़िया को आश्रय देता है उसी तरह मौन रहने से आप अपनी वाणी और भावनाओं को आश्रय देते हैं। जरूरत से ज्‍यादा बोलना भी कभी-कभी आपके लिए भारी पड़ सकता है।
  • जो मन की पीड़ा को स्पष्ट रूप में कहने में डरते हैं, असल में सबसे ज्‍यादा क्रोध भी उन्‍हीं को आता है। इसलिए मन की बातों को मन में न रखें बल्कि अपनी भावनाओं को प्रकट करें।
  • जो लोग अच्छाई करने में व्‍यस्‍त रहते हैं, उनके पास खुद को अच्‍छा बनाने का वक्‍त नहीं होता है। अर्थात दिखावा करन से अच्‍छा है अपने मन को साफ करें। समाज सुधारक बनने से पहले खुद में सुधार करें।
  • जो कुछ हमारा है, वह हम तक तभी पहुचता है, जब हम उसे ग्रहण करने की क्षमता को अपने अंदर विकसित कर लेते हैं। यानि पाने की चाह होती है, तो राह भी मिल जाती है।
  • यदि आप इसलिए रोते हैं कि सूर्य आपके जीवन से बाहर चला गया है, तो आपके आंसू आपको आसमान के सितारों को देखने से रोक देंगे। अर्थात सुख के बाद दुख और दुख के बाद सुख आता है। जीवन में किसी भी व्‍यक्ति की लाइफ परफेक्‍ट नहीं।
  • हर वह कठिनाई जिससे आप अपना मुंह मोड़ लेते हैं वह एक भूत बन कर आपकी नींद को बरबाद कर सकती है। परेशानी है तो उसे सुलझाने का तरीका तलाशें, ना कि उससे भागें। ऐसा करेंगे तो परेशानी बढ़ती ही जाएगी।
  • मनुष्य की सेवा भी ईश्वर की सेवा है। इसलिए अपने आस-पास के लोगों से अच्‍छा बर्ताव करें और उन्‍हें कष्‍ट न पहुंचाएं। 

rabindranath tagore jayanti 2025

रवींद्रनाथ टैगोर जयंती विशेज (Rabindranath Tagore Jayanti Wishes 2025)

  • कर्म करते हुए हमेशा आगे बढ़ते रहिये और फल के लिए चिंता मत करिए। यह याद रखिए कि आपका परिश्रम कभी भी व्‍यर्थ नहीं जाएगा।
  • मैंने सपने में देखा कि जीवन एक आनंद है। जब जागा तो पाया जीवन एक सेवा है। मैनें काम किया और पाया कि सेवा में ही आनंद है।
  • सर्वोच्च शिक्षा वह नहीं जो हामरे ज्ञान को बढ़ाती है बल्कि जो हमें जीवन जीना सिखा दें और हमारे अस्तित्‍व को बनाए रखे, वही असली शिक्षा है।
  • दूसरों पर हंसने वाले एक बार खुद पर हंस कर देखें। आपके मन का बोझ हलका हो जाएगा। अपने अंदर की कमी को समझ लेंगे, तो जीवन को सुधारना आसान हो जाएगा।
  • प्रेम ही एक मात्र वास्तविकता है, ये महज एक भावना नहीं है अपितु यह एक परम सत्य है, जो सृजन के समय से हृदय में वास करता है। प्रेम ही सत्‍य है, जब हम इस दुनिया में आते हैं, तब हमारे मन में वही होता है।

rabindranath tagore jayanti quotes

रवींद्रनाथ टैगोर जयंती मैसेज (Rabindranath Tagore Jayanti Message 2025)

  • चंद्रमा अपना प्रकाश संपूर्ण आकाश में फैलाता है परंतु अपना कलंक अपने ही पास रखता है। अर्थात हम ऊपर से कितना भी चमक जाएं हमार मन साफ होगा तब ही वास्‍तविक चमक आएगी।
  • सिर्फ खड़े होकर पानी देखने भर से आप नदी पार नहीं कर सकते हैं। अर्थात सिर्फ काम के बारे में सोचे नहीं बल्कि करें भी।
  • गलतियों के लिए दरवाजा बंद न करें, ऐसा करने से आपके अंदर का सच सामने नहीं आएगा। अर्थात गलती करने से न डरें, मगर अपने में सुधार जरूर करें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।