महिलाएं भी हैं फोर्स में सड़क सुरक्षा फोर्स में अहम पहलू यह भी हैं कि इसमें महिलाओं को भी शामिल किया गया गया। सड़क सुरक्षा फोर्स के वाहनों के 90 चालक लड़कियां हैं। सड़क दुर्घटना में महिलाओं के घायल होने के सूरत में महिलाएं अहम भूमिका निभा रही है। इसलिए खास तौर पर फोर्स में महिलाओं को भी लिया गया है। इन्हें भी पुरुषों की तरह ट्रेनिंग की गई है।
सड़क दुर्घटना में समय पर इलाज न मिल पाने की वजह से लोगों की बहुमूल्य जाने न जाए इसे लिए पंजाब पंजाब में ‘सड़क सुरक्षा फोर्स’ का गठन किया गया है। पंजाब देश का एक मात्र ऐसा राज्य हैं जहां पर सड़क दुर्घटनाओं को घटाने और बहुमूल्य मानवीय जानें बचाने के उद्देश्य से इस तरह की फोर्स स्थापित की गई हो।
जिसका असर भी दिखने लगा है। सड़क सुरक्षा फोर्स ने 1300 से अधिक कीमतें जाने भी बचाई है। सड़क हादसों से लोगों की जान बचाने के लिए फोर्स के गठन की परिकल्पना भगवंत मान ने तब की थी जब वह सांसद थे। मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने इसे यथार्थ में बदला।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान कहते हैं, फोर्स के गठन का विचार रातों-रात नहीं आया। सांसद के तौर पर वह लोकसभा में सड़क हादसों का मुद्दा उठाते थे। इन हादसों में राज्य में रोजाना 13 मौतें होती थीं। जोकि बढ़ कर 15 तक पहुंच गई थी। तब से ही मन में यह विचार चल रहे थे कि अगर मौका मिला तो इन कीमती जानों को बचाने के लिए समर्पित फोर्स बनाऊंगा।
लोगों को सुरक्षित रखने के लिए समर्पित फोर्स की शुरुआत करने वाला पंजाब पहला राज्य बन है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का मानना हैं कि फोर्स लोगों की कीमती जानें बचाने के साथ-साथ यातायात की व्यवस्था को सुचारू बनाने में बहुत बड़ा रोल अदा कर रही है। सड़क सुरक्षा फोर्स 5500 किलोमीटर राज्य और राष्ट्रीय मार्गों को कवर कर रही है। पंजाब में पिछले कुछ दशकों के दौरान यातायात और सड़कीय ढांचे में महत्वपूर्ण विस्तार हुआ है। 65 फीसदी सड़कीय मौतें राष्ट्रीय और राज्य मार्गों पर घटती हैं। इनमें से ज्यादातर घातक हादसे शाम 5:00 बजे से रात 12:00 बजे के बीच घटते हैं। जबकि इस दौरान सड़कों पर पुलिस की मौजुदगी बहुत कम रहती थी।
शराब पीकर गाड़ी चलाने और तेज रफ्तार वाहन को रोकने के लिए विशेष साजो-सामान से लैस 144 पैट्रोलिंग वाहन (गश्त करने वाले वाहन) इन रूटों पर अब तैनात किए गए। हरेक वाहन 30 किलोमीटर की दूरी को कवर कर रहा है। लोगों की जान बचाने व यातायात को सुचारू रखने के लिए नए भर्ती हुए पुलिस कर्मचारियों को उचित प्रशिक्षण भी दिया गया है।
अपनी किस्म की पहली विशेष फोर्स के वाहनों में किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को इमरजेंसी इलाज मुहैया करवाने के लिए पूरी मेडिकल किट भी है। अपेक्षित डाक्टरी सहायता मिलने को सुनिश्चित बनाने के लिए फोर्स को ट्रॉमा सैंटरों के साथ भी जोड़ा जा रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान कहते हैं सड़क सुरक्षा फोर्स के कामकाज की हरेक माह समीक्षा भी की जा रही है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Twitter
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।