herzindagi
priyanka nick life after wedding

ज्योतिष के अनुसार प्रियंका और निक की शादी के बाद ऐसी होगी जिंदगी

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस 2 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-11-30, 13:56 IST

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस 2 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। ऐसे में मशहूर सेलेब्रिटी न्यूमरोलॉजिस्ट भाविक सांघवी ने प्रियंका और निक की आने वाली जिंदगी को लेकर विस्तार से बातचीत की है और न्यूमरोलॉजी के अनुसार कुछ प्रेडिक्शन किये हैं। भाविक के ज़ुबानी जानिए, कैसी रहेगी प्रियंका और निक की मैरीड लाइफ। 

2019 रहेगा खास 

भाविक सांघवी बताते हैं कि प्रियंका का जन्म 18 जुलाई 1982 को हुआ है। उस लिहाज़ से उनका नंबर है 9 और वही उनका भाग्यंश नंबर भी है, जो कि उनके लिए काफी स्ट्रांग है। वह मंगल की मानी जाती हैं। वहीं निक जोनस का जन्म 16 सितंबर 1992 को हुआ है, उस लिहाज़ से वह 7 नंबर के हैं, जो कि केतु का है और भाग्यांश में उनका नंबर है एक। इसका मतलब है कि प्रियंका, निक पर अधिक प्रभावशाली रहेंगी, जैसा कि हम सभी जानते हैं कि प्रियंका काफी स्ट्रांग पर्सनालिटी हैं और मेहनती भी हैं। हां, बात जब निर्णय लेने की आएगी तो दोनों के रिश्तों में संयम ज़रूर होगा। चूंकि दोनों साल के अंत में शादी करने जा रहे हैं। सो आने वाला साल दोनों के लिए अहम होगा। 2019 उनके लिए थोड़ा कठिन समय हो सकता है। ख़ास बात यह है कि दोनों ही अपने आप में इंडिविजुअल पर्सनेलिटी हैं और इसलिए ही दोनों में वह अट्रेक्शन हुआ है। 2019 से 2020 का समय स्ट्रगल और रफ एंड टफ होगा, जबकि 2021 काफी ख़ुशहाल और आरामदायक होगा। निक को आने वाले साल में पीठ की परेशानी हो सकती है। इसलिए उन्हें अपनी सेहत को लेकर भी सतर्क रहना होगा।

priyanka nick life after wedding

निकोलस अच्छा नाम, प्रियंका सरनेम ना ही बदलें तो अच्छा

भाविक का मानना है कि दोनों की न्यूमरोलॉजी कहती है कि अगर निक अपना ओरिजनल नाम निक की जगह निकोलस रखें, तो उन्हें करियर में काफी फायदा हो सकता है। निकोलस उनके लिए अधिक लकी नाम है। साथ ही जोनस की जगह सिर्फ़ जे रखें तो बेहतर होगा। वहीं प्रियंका को अपना सरनेम हरगिज़ नहीं बदलना चाहिए। चूंकि प्रियंका चोपड़ा नाम उनकी पर्सनेलिटी के लिए परफेक्ट है और लकी भी है। इससे उनकी स्ट्रांग और इंडिपेंडेंट पर्सनेलिटी बनी रहेगी।

Read more: प्रियंका चोपड़ा के हाथों में राजस्थान के इस शहर की रचेगी मेहंदी, जानिए क्या है खासियत

priyanka nick life after wedding

करियर

भाविक का मानना है कि निक जोनस के लिए उनकी जन्मभूमि ही करियर के लिहाज़ से भी अच्छी है। जबकि प्रियंका को जो शोहरत और नाम भारत में मिल सकती है, वह अमेरिका में कम मिलेगी। दोनों के लिए कर्म के हिसाब से उनका देश सही साबित होगा। भाविक के अनुसार प्रियंका को भारत में अब कुछ फ़िल्में करनी चाहिए। चूंकि आने वाली उनकी हॉलीवुड भी काफी सफल होगी, यह तय नहीं है। जबकि निक को अमेरिका में अच्छा काम मिलता रहेगा। वहीं प्रियंका के लिए यह समय शादी के दृष्टिकोण से काफी अच्छा है लेकिन करियर में अभी वह फायदा होने का समय नहीं है। 2019 उनके काफी महत्वपूर्ण रहेगा लेकिन इस बात का भी डर है कि लांग डिस्टेंस रिलेशनशिप न हो। 

Read more: जानिए कैसे होंगे प्रियंका चोपड़ा वेडिंग शूज,पैरिस से की है वेडिंग शॉपिंग

priyanka nick life after wedding

लक्ष्मी की कृपा रहेगी

भाविक का मानना है कि दोनों के पास पैसों की कोई कमी नहीं होगी। हालांकि 2019-20 के बीच में खर्च काफी होगा। 2021 काफी पैसे आयेंगे। काफी आमदनी होगी और सेविंग भी होगी।

 

निक अधिक इमोशनल, प्रियंका प्रैक्टिकल

भाविक के अनुसार इन दोनों कपल में निक अधिक इमोशनल हैं। जबकि प्रियंका प्रैक्टिकल अधिक हैं। प्रियंका के लिए उनका काम ही उनकी पूजा है। उनकी पहली शादी उनके काम से ही है। सो, वह काम के आड़े कुछ नहीं आने देंगी। हालांकि प्रियंका को यह बात खुद में बुरी भी लगती होगी और वह खुद को बदलना भी चाहती होंगी, लेकिन वह फिर भी काम को तवज्जो दिए बगैर रह नहीं पाती हैं। जबकि निक इमोशनल अधिक हैं। वह परिवार के हर सदस्य को लेकर चलने वालों में से हैं।

 

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।