herzindagi
priyaka chopra fir child announcement

प्रियंका चोपड़ा और निक के घर आया नया मेहमान, सोशल मीडिया के जरिए दी खुशखबरी

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा मां बन गई हैं, उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए पोस्ट शेयर कर यह जानकारी दी कि सेरोगेसी के जरिए उनके घर पर एक नया मेहमान आया है।
Editorial
Updated:- 2022-01-22, 10:20 IST

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को भला कौन नहीं जानता है। प्रियंका केवल भारतीय अभिनेत्री ही नहीं बल्कि विश्व अभिनेत्री के रूप में जानी जाती हैं। निक और प्रियंका की लव स्टोरी बॉलीवुड सितारों की फेमस लव स्टोरीज में से एक है। दोनो के रिश्तों को लेकर हमेशा बातें की जाती हैं, 22 जनवरी को एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने माता-पिता बनने की खुशखबरी दी। बता दें कि दोनों ने यह जानकारी अपने-अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए साझा की है, हालांकि अभी यह जानकारी नहीं मिली है कि उनके घर बेटा आया है या बेटी।

कुछ यूं दी सोशल मीडिया पर खबर-

priyanka chopra child announcement

प्रियंका चोपड़ा ने इस खुशखबरी को शेयर करते हुए लिखा कि “ हमें यह बताते हुए खुशी महसूस हो रही है कि हम सरोगेसी के जरिए अपने बच्चे का स्वागत कर रहे हैं। हम यह रिक्वेस्ट करना चाहते हैं कि हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखा जाए क्योंकि हम अभी अपने परिवार पर फोकस कर रहे हैं। सभी को धन्यवाद”।

इसे भी पढ़ें-रुपाली गांगुली से लेकर सुधांशू पांडे तक, देखें टीवी सेलेब्स के बच्चों की तस्वीरें

शो के दौरान दिया था नन्हे मेहमान के आने का हिंट-

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

बता दें कि बच्चे को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने शो के दौरान भी एक हिंट दिया था। प्रियंका चोपड़ा ने अपने परिवारिक शो द जोनास ब्रदर्स फैमिली रोस्ट में भाग लिया है, जिसमें उन्होंने बच्चे को लेकर बात कही थी। प्रियंका ने जोक के साथ हिंट देते हुए यह कहा था कि हम उम्मीद कर रहे हैं। प्रियंका ने निक को ट्रोल करते हुए कहा कि वो और निक ही परिवार में बिना बच्चों वाले कपल हैं, जल्द ही वो बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। प्रियंका की इस बात को सुनकर निक उन्हें हैरानी से देखते रह गए, वहीं प्रियंका ने हंसकर इस हिंट को एक जोक में बदल दिया।

इसे भी पढ़ें-बॉलीवुड स्टार के शरारती बच्चे हैं बेहद स्टाइलिश

इंटरव्यू में की थी बच्चे पर बात-

priyanka chopra first child

वैनिटी फेयर के एक इंटरव्यू में प्रियंका से जब यह सवाल पूछा गया कि उनकी मां डॉक्टर मधु चोपड़ा कब तक दादी बनने की उम्मीद कर रही हैं। इस सवाल का जवाब देते हुए प्रियंका ने कहा कि ‘यह उनके और निक के जीवन का एक बेहद अहम हिस्सा होगा, भगवान की कृपा से जब यह होगा तो होकर रहेगा’।

वो सेलेब्स जो सरोगेसी के जरिए बने पेरेंट्स-

बॉलीवुड में प्रियंका और निक की तरह ही कई सेलेब्स ऐसे रहे हैं, जिन्होंने सरोगेसी के जरिए माता पिता बनने का फैसला लिया। बता दें कि कुछ समय पहले प्रीति जिंटा ने भी सरोगेसी के जरिए मां बनने की खुशखबरी थी थी, वहीं एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी, फराह खान, करण जौहर, तुषार कपूर, एकता कपूर, सनी लियोन, लीसा रे जैसे कई सेलेब्स ने सेरोगेसी के जरिए अपने बच्चों का स्वागत किया।

तो ये थी प्रियंका चोपड़ा और निक के घर आए नन्हे मेहमान से जुड़ी जानकारी। हमारा यह आर्टिकल अगर आपको पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी खबरों के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

image credit - instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।