herzindagi
south indian actress started their career with tv

साउथ इंडस्ट्री की इन हसीनाओं ने टीवी से की थी अपने करियर की शुरुआत

ऐसी कई पॉपुलर साउथ इंडस्ट्री एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत छोटे परदे के साथ की।
Editorial
Updated:- 2022-07-24, 08:30 IST

किसी भी कलाकार के लिए अपनी कला को प्रदर्शित करना आवश्यक होता है। एक सच्चे कलाकार के लिए माध्यम बहुत अधिक महत्व नहीं रखता है। ऐसे कई कलाकार हैं, जो वर्तमान में बिग स्क्रीन पर धमाल मचा रहे हैं, लेकिन उनकी शुरुआत छोटे परदे के साथ हुई। इनमें सिर्फ बॉलीवुड स्टार ही शामिल नहीं है। बल्कि साउथ इंडस्ट्री की कई पॉपुलर एक्ट्रेस ने भी सबसे पहले छोटे परदे पर उपस्थिति दर्ज करवाई।

एक्टर्स के लिए टेलीविजन में अपनी यात्रा शुरू करना और फिर फिल्म उद्योग में प्रवेश करना बहुत आम है। हालांकि, हर टीवी स्टार सिल्वर स्क्रीन पर नहीं आता है। लेकिन फिर भी साउथ इंडस्ट्री की ऐसी कई एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने छोटे परदे से लेकर बड़े परदे तक का सफर बेहद ही खूबसूरती के साथ पूरा किया। आज फैन्स इन्हें बिग स्क्रीन पर देखने को बेताब रहते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही साउथ इंडियन एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत छोटे परदे के साथ की थी-

नयनतारा

nayantara

नयनतारा की गिनती आज साउथ इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में होती है। हालांकि, उन्होंने अपने अपने करियर की शुरुआत एक टीवी होस्ट के रूप में की थी और वह सबसे पहले छोटे पर्दे पर आने वाले शो चमयम में नजर आई थी। अपने पहले ही टीवी शो से नयनतारा को काफी पसंद किया गया। कुछ रिपोर्टों के अनुसार, 2003 में इस शो के दौरान उन्हें सत्यन अंतिकाड द्वारा निर्देशित अपनी पहली फिल्म, मनसिनक्करे के लिए चुना गया था।

हंसिका मोटवानी

hansika motwani

हंसिका मोटवानी हिन्दी सिनेमा और दक्षिण भारतीय सिनेमा दोनों में ही अपनी उपस्थिति दर्ज करवा चुकी हैं। हालांकि, उन्हें साउथ इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में से एक माना जाता है। लेकिन दक्षिण भारतीय फिल्मों में फेमस एक्ट्रेस बनने से पहले उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शाका लाका बूम बूम नाम के टीवी शो से की थी। इस हिन्दी सीरियल में बतौर बाल कलाकार उन्हें काफी पसंद किया गया।

इसके अलावा, उन्होंने धारावाहिक देस में निकला होगा चांद में भी अभिनय किया। बाद में, फिल्म देसमुदुरु के जरिए हंसिका ने साउथ सिनेमा में कदम रखा। पहली ही फिल्म से हंसिका को बहुत अधिक पॉपुलैरिटी मिली। इतना ही नहीं, इस फिल्म के लिए हंसिका को बेस्ट फीमेल डेब्यू का अवार्ड भी मिला था। आज उन्होंने साउथ सिनेमा में एक अलग पहचान बनाई है।

इसे जरूर पढ़ें-साउथ फिल्मों के शौकीन हैं तो इन 10 सवालों के दें सही जवाब

साई पल्लवी

sai pallavi

जब दक्षिण भारतीय सिनेमा की बेहतरीन अदाकाराओं की बात होती है, तो उसमें साई पल्लवी का नाम अवश्य लिया जाता है। बहुत कम लोगों को इस बात की जानकारी है कि साई ने भी अपने करियर की शुरुआत छोटे परदे से ही की थी। वह रियलिटी शो उगैल यार अदुथा प्रभु देवा में एक कंटेस्टेंट के रूप में नजर आई थी।

बाद में साल 2015 में मलयालम फिल्म ’प्रेमम’ में एक शिक्षक- ’मलार’ की भूमिका निभाने के बाद वह सुर्खियों में छा गईंं। यह उनकी पहली फिल्म थी, जिसके बाद लोगों ने उन्हें काफी पसंद किया।

इसे जरूर पढ़ें-साउथ के ये सुपरस्टार्स रिजेक्ट कर चुके हैं बॉलीवुड की बिग बजट फिल्में

तो आपने इनमें से किस एक्ट्रेस को छोटे परदे पर सबसे पहले देखा था? यह हमें फेसबुक पेज के कमेंट सेक्शन में अवश्य बताइएगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।